Homeराष्ट्रीयजनता की फरियाद पर प्रशासन गंभीर: थाना समाधान दिवस में समस्याओं का...

जनता की फरियाद पर प्रशासन गंभीर: थाना समाधान दिवस में समस्याओं का तुरंत निस्तारण शुरू

कबीर,, मुज़फ्फरनगर

मुज़फ्फरनगर। छपार थाना परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। मौके पर पहुँचे सीओ सदर डॉ. रविशंकर मिश्रा एवं थाना प्रभारी मोहित सहरावत ने सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और निस्तारण के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में मुख्य रूप से भूमि विवाद, दबंगई, पारिवारिक विवाद व सामाजिक मुद्दों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों के लेखपाल व पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि जनता की समस्याओं को शीघ्रता और पारदर्शिता के साथ हल किया जाएगा, ताकि किसी को भी न्याय के लिए भटकना न पड़े।

सीओ सदर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी अधिकारी-कर्मचारी द्वारा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं फरियादियों ने समाधान दिवस को उपयोगी बताते हुए प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और जनता को त्वरित न्याय दिलाने के लिए ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।

👇

रिपोर्ट – कबीर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments