Homeराष्ट्रीयखतौली मे आम के बाग में सुबह एक युवक का शव पेड़...

खतौली मे आम के बाग में सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्ट – कबीर


मुज़फ्फरनगर। खतौली में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब सद्दीकनगर के पीछे आम के बाग में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन उसकी शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है।
बुधवार सुबह करीब 10 बजकर 25 मिनट पर कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि सद्दीकनगर के पीछे स्थित आम के बाग में एक युवक पेड़ से लटका हुआ है। सूचना पर थाना प्रभारी दिनेश बघेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने पूरे स्थान की वैज्ञानिक तरीके से जांच की।
युवक के पास से कोई पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ, जिससे पुलिस को उसकी पहचान में कठिनाई हो रही है। मृतक के दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में “DEV” नाम का टैटू बना हुआ है, जिसे पुलिस महत्वपूर्ण सुराग मान रही है।
स्थानीय लोग सुबह पेड़ पर शव लटका देख दहशत में आ गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। वार्ड चार के सभासद सुधीर धामा, सफाई नायक रवि कुमार समेत कई लोग मौके पर पहुंचे और शिनाख्त की कोशिशें कीं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। साथ ही युवक की पहचान स्थापित करने के प्रयास लगातार जारी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments