Homeराष्ट्रीयकासगंज में ईट भट्टा पर गड्ढे में डूबने से 6 वर्षीय मासूम...

कासगंज में ईट भट्टा पर गड्ढे में डूबने से 6 वर्षीय मासूम बच्ची की हुई दर्दनाक मौत

रिपोर्ट- मो कामरान अहमद

बच्ची की मौत से परिवार में मचा कोहराम,

पुलिस ने बच्ची के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मृतक मासूम बच्ची का परिवार ईट भट्टा पर करता है मजदूरी का कार्य,

पटियाली थाना क्षेत्र के गगन ईट भट्टे की घटना ।

एंकर – यूपी के जनपद कासगंज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां ईट भट्टे पर पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक छह वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम बच्ची के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।

दरअसल ये पूरा मामला जनपद कासगंज के पटियाली थाना क्षेत्र का है जहां ग्राम नगला किशोरी निवासी मूलचंद्र अपने परिवार के साथ गगन ईट भट्टे पर रहकर ईंट पथाई का कार्य करता है। उसके साथ उसकी पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा भी रहते हैं। उसकी छह वर्षीय बेटी रानी भट्टे पर खेलने के लिए घर से निकल गई थी। देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे आसपास तलाशना शुरू किया, लेकिन कोई पता नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने ईंट भट्टे के परिसर में बने पानी से भरे एक गड्ढे में देखा तो रानी का शव उसमें पड़ा मिला। पानी में डूबने से बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो चुकी थी। यह मंजर देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हृदयविदारक घटना से ईंट भट्टे पर काम करने वाले अन्य मजदूरों में भी शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं परिजनों ने भट्टा संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बताया गया कि यह गड्ढा मछली पालने के लिए बनाया गया था।

बाइट – सरस्वती, मृतक मासूम की मां

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments