Home Blog Page 639

बारिश के बीच महंगी हुई सब्जियां, टमाटर 80 रुपये के पार, आलू- प्याज के दाम भी आसमान पर

TNI 24/ ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ सहित कई शहरों में टमाटर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले दस दिनों में टमाटर के भाव 35 रुपये से ऊपर बढ़ चुके हैं। माना जा रहा है कि महिने के अंत तक यह 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकता है। इसकी वजह टमाटरों की फसल की कमी बताई जा रही है।प्याज और आलू के महंगे होने के बाद अब टमाटर पर भी महंगाई की सुर्खी चढ़ती नजर आ रही है। विभिन्न बाजार में टमाटर के दाम 80 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। 10-12 दिन पहले तक टमाटर इससे आधे दामों पर बिक रहा था। थोक मंडी में ही टमाटर के भाव 50 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच चुके हैं।

गंदे पानी से निकलने को मजबूर हैं ग्रामीण।

ब्यूरो रिपोर्ट TNI – 24 शिवम सिंह बहराइच

(ग्राम प्रधान व जिम्मेदार की मिली भगत से विकास योजना चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट)

शिवपुर/बहराइच-

जनपद के विकास खण्ड शिवपुर के ग्राम पंचायत चौकसाहार में विकास की योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ने से दयनीय हो गई हैं। ग्राम पंचायत चौकसाहार के गाँवो की दशा काफी दयनीय हालत में है। ग्राम पंचायत में नालियों का निर्माण कुछ माह पहले करवाया गया था जो पूरी तरह से टूट चुकी है जिससे पानी नालियों में न होकर ग्रामीणों के घरों तक बहता है। नाली निर्माण के धान में जमकर भ्रष्टाचार करके अपनी जेब भरी गई है। नालियों को रास्ते से लगभग एक फुट ऊपर करके बना दिया गया जिससे पानी नालियों में नहीं जा पता है। नाली निर्माण में मानक विभिन्नताओं की सारी हदें पार की गई है और जमकर बंदरबाँट हुआ है।कई स्थानों पर नालियाँ क्षतिग्रस्त हो गई है। गांव के रास्ते बदहाली का दंश झेल रहे है। नाली का गंदा पानी रास्तों पर भर जाता है।गाँव में साफ सफाई की व्यवस्था का आलम कुछ ऐसा है, जो सदियों पुरानी व्यवस्था से बदतर जैसे हालात बने हुए हैं। ग्राम पंचायत में सफाई कर्मी के न आने, साफ सफाई न होंने की वजह से गांव के स्वच्छता की व्यवस्था अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। नालियां भरी पटी हुई हैं, जबकि विकास खंड से इन कार्यों के लिए मोटी रकम ग्राम पंचायत में खर्च हुई है, जमीनी हकीकत में विकास की दुर्दशा है। यदि निष्पक्षता के साथ ग्राम पंचायत में खर्च हुए सरकारी धन की जांच कर ली जाए तो बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा होना निश्चित है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी शिवपुर राजेंद्र प्रसाद से बात की गई तो उनके द्वारा अवगत करवाया गया कि सूचना मिली है जांच कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी। वहीं ग्राम पंचायत के लोगों का कहना है कि टूटी नालियों से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा तो वहीं कचरे के लगे ढेरों दे रहे संक्रमण के रोगों को दावत। आखिर जिम्मेदार क्यों बने हैं मौन?क्या होगी निष्पक्ष जांच और संबंधितों पर कार्यवाही?

उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी पयागपुर की अध्यक्षता में विशेश्वरगंज थाने पर शांति व्यवस्था को लेकर पीस कमेटी की बैठक

TNI 24/ ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बहराइच। बिशेश्वरगंज थाना परिसर में आगामी त्यौहारों के मद्देनजर बुधवार को पीस कमेटी की बैठक उपजिलाधिकारी पयागपुर दिनेश कुमार व सी ओ पयागपुर हीरालाल कनौजिया की अध्यक्षता में की गई।उपजिलाधिकारी ने बताया कि आगामी मुहर्रम व श्रावण मास के दृष्टिगत शांति व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के लिए उपस्थित लोगों से अपील की गई।दोनों समुदाय के संभ्रांत जनों से यह अपेक्षा की जाती है कि वे अपने-अपने धर्म के लोगों से शासन के दिशा-निर्देशानुसार ही पर्व को मानने के लिए कहें। उन्होंने कहा कि त्यौहार परंपरागत मनाया जाएगा । लोगों ने जुलूस के रास्ते की समस्या को उठाया ओर उसके निस्तारण की मांग की। उपजिलाधिकारी ने रास्ते का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि 12 फुट से ज्यादा ताजिया नही रखा जाएगा। मोहर्रम त्योहार के दिन विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। उपजिलाधिकारी ने बताया कि शासन का आदेश है कि विद्युत तार हटेगा नही । मार्ग को सुचारु कराने के संबंध में वन विभाग के कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए गए पर मौके पर वन विभाग के कोई भी अधिकारी कर्मचारी मौजूद नहीं रहे ।वही सीओ पयागपुर हीरालाल कनौजिया ने मौजूद लोगों से अपील करते हुए कहा की शांति पूर्ण तरीके से त्योहार मनाए,कोई भी सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की कोशिश करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा,कड़ी कानूनी कार्यवाई की जाएगी,मौके पर प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह, शशि प्रताप सिंह, व पुलिस स्टॉप सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ग्रामीण गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर,गांव रास्ते पर पानी भराव की समस्या

ग्राम प्रधान व जिम्मेदार की मिली भगत से विकास की चढी बलि

TNI – 24 जिला संवाददाता शिवम सिंह बहराइच

शिवपुर बहराइच। विकास खण्ड शिवपुर के ग्राम पंचायत चौकसाहार में विकास की भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ने से दयनीय हो गई हैं। ग्राम पंचायत चौकसाहार के गाँवो की दशा दयनीय हालत में है। ग्राम पंचायत में नालियों का निर्माण कुछ माह पहले करवाया गया था जो पूरी तरह से टूट चुकी है और रास्ते से लगभग एक फुट ऊपर करके बना दिया गया। जमकर हुआ खेल जिससे नालियों के बजाए रास्तों पर पानी भरा रहता है। कई स्थानों पर नालियाँ क्षतिग्रस्त हो गई है। गांव के रास्ते बदहाली का दंश झेल रहे है। नाली का गंदा पानी रास्तों पर भर जाता है।गाँव में साफ सफाई की व्यवस्था का आलम कुछ ऐसा है, जो सदियों पुरानी व्यवस्था के जैसे हालात बने हुए हैं। ग्राम पंचायत में सफाई कर्मी के न आने, साफ सफाई न होंने की वजह से गांव के स्वच्छता की व्यवस्था बेकार है। नालियां भरी पट्टी हुई हैं, जबकि विकास खंड ने कार्यों के लिए मोटी रकम ग्राम पंचायत में खर्च हुई है, जमीनी हकीकत में विकास की दुर्दशा है। यदि निष्पक्षता के साथ ग्राम पंचायत में खर्च हुए सरकारी धन की जांच कर ली जाए तो बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा होना निश्चित है। ग्राम पंचायत के लोगों का कहना है कि कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

TNI – 24 जिला शिवम सिंह संवाददाता बहराइच

पापुलर के पेड़ से लटकता मिला शव

बहराइच, जिले के रायपुर गांव निवासी एक युवक का शव पापुलर के पेड़ से लटकता मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी राजू सोनी (35) पुत्र मस्तराम घर से सुबह निकला था। काफी देर बाद भी वह वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की। परिवार के लोगों के खोजबीन करने पर कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में लगे पापुलर के पेड़ से युवक का शव लटकता मिला। जिस पर गांव के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

कई मोहल्ले तालाब में हुए तब्दील जहा कभी नही भरा पानी वहा भी घरों में घुसा नाले का पानी

TNI-24 जिला संवाददाता शिवम सिंह

बहराइच से है जहा आज मंगलवार सुबह जब बारिश रुकी, बस पूरा शहर नदी,तालाब में हुआ तब्दील,बारिश के पानी ने “नगर पालिका परिषद बहराइच” के सभी दावों की पोल खोल कर रख दी,,मंगलवार सुबह कुछ देर बारिश हुई और जैसे ही बारिश थमी मानो जैसे पूरे शहर के विभिन्न मोहल्लों में बाढ़ की स्तिथ बन चुकी है,वही कुछ मोहल्लों में बिजली के बॉक्स तक पानी में डूबे हुए है,जिससे बड़ा खतरा हो सकता है, पानी लगातर भरे रहने से लोग अपने घरों में कैद होने को विवश है, बारिश रुकने के कई घंटों बाद भी स्तिथ जस की तस है।, वार्डों के सभासदों का कहना है की मेरे घरों में भी पानी है फोन किया है मशीन आ रही है,पानी न कम होने का कारण जाना तो पता चला शहर के बड़े बड़े नाले सब चोक है जिससे शहर का पानी निकास नही हो पा रहा है।,आखिर नगर पालिका प्रशासन कर क्या रहा था? हर वर्ष नालों का साफ सफाई रखने के बड़े बड़े दावे क्या खोखले है?,जिम्मेदारों को जल्द से जल्द इस बड़ी समस्या का निराकरण करना चाहिए जिससे कोई बड़ी घटना न घटे और जिन वार्डों के बिजली बॉक्स में पानी भर गया है उसे भी समुचित तरीके से सही कराया जाए।, हाला की ई.ओ नगर पालिका प्रमिता सिंह निरीक्षण करने जब पहुंची तब भी पानी की स्तिथ जस की तस बनी रही वही कई दुकानों, मकानों में अब तक पानी भरे रहने से लोगो को बहुत मशककत का करना पड़ रहा है सामना,,

खैरीघाट में बड़ा हादसा, गड्ढे में डूब कर चचेरे भाइयों की मौत

TNI-24 जिला संवाददाता शिवम सिंह

खैरीघाट/बहराइच, जिले के बेहडा गांव निवासी चचेरे भाई मंगलवार दोपहर में आम बीनने के लिए जा रहे थे। तभी पानी के गड्ढे में पैर फिसलने से पानी में डूबने लगा। बचाने दौड़े चचेरा भाई पानी में डूब गया। दोनों की मौत हो गई। पुलिस परिवार के लोगों से वार्ता कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई कर रही है खैरीघाट थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव निवासी गुलशन मिश्रा (13) पुत्र अजय मिश्रा और सागर मिश्रा (11) चचेरे भाई थे। मंगलवार दोपहर तीन बजे सभी घर से कुछ दूरी पर स्थित आम के बाग में आम बीनने के लिए गए। वहां पर रास्ते में बारिश का पानी सड़क किनारे गड्ढे में भरा हुआ था। बारिश के पानी में गुलशन नीचे गिरकर डूबने लगा। जिसे बचाने के चक्कर में सागर भी डूब गया। कुछ देर तक जब सभी घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान कुछ लोगों ने गड्ढे के पानी में दोनों के डूबे होने की जानकारी दी। दोनों को बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इससे दो परिवारों में कोहराम मच गया गांव के लोगों की भारी भीड़ घर के बाहर एकत्रित हो गई। मालूम हो कि घर से घटनास्थल की दूरी एक किलोमीटर है। प्रभारी निरीक्षक एसके सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बारिश का पानी गड्ढे में भरा हुआ था, जिसमें डूब कर चचेरे भाइयों की मौत हुई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए परिवार के लोगों से वार्ता की जा रही है। वार्ता के बाद ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

डीएम ने लक्ष्मणपुर स्थित राप्ती बैराज व मधवापुर घाट का आकस्मिक निरीक्षण कर लिया जायजा

संबंधित अधिकारियों को बाढ़ निरोधी कार्य कराने के दिये निर्देश

TNI 24 संवाददाता प्रदीप गुप्ता की रिपोर्ट

श्रावस्ती। राप्ती में बढ़ते घटते जलस्तर के दृष्टिगत जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने जनपद में बाढ़ के प्रति संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मधवापुर घाट और लक्ष्मनपुर कोठी स्थित राप्ती बैराज का निरीक्षण कर जाजया लिया। जिलाधिकारी द्वारा लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता कीर्ति प्रभाकर मिश्र को निर्देश दिए की लगाये जा रहे जिओ बैग और सड़क के मध्य वायर किट लगाकर के ब्रिक बैग और बोल्डर भरवा दिया जाये। मधवापुर घाट से जमुनहा की तरफ 16 किलोमीटर के कटान वाले भाग में वायर क्रेट में ईंट व अध्धे भरकर लगाने व दो अतिरिक्त ह्यूम पाइप लगाने के निर्देश दिए, जिससे बाढ़ का पानी बिना कटान किये सुचारू रूप से निकल जाये। इसके बाद जिलाधिकारी ने राप्ती बैराज का निरीक्षण किया। वहां स्थापित सिंचाई विभाग के कंट्रोल रूम से बाढ़ व जलस्तर पर नजर रखने की प्रणाली का निरीक्षण किया तथा अधिशाषी अभियंता सरयू नहर खंड 6 विकास शिरोमणि सिंह को बाढ़ की स्थिति पर स्वयं नजर बनाये रखने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त सभी जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों को बैराज पर स्थित आवास पर ही निवास करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान लक्ष्मणपुर बैराज पर जल स्तर अपरान्ह 01 बजे 127.10 सेंटीमीटर पाया गया जो खतरे के निशान से 60 सेंटीमीटर कम है। जबकि खतरे का निशान 127.70 सेंटीमीटर है। जिलाधिकारी ने कहा कि राप्ती नदी के घटते-बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सम्भावित बाढ़ के मद्देनजर राहत एवं बचाव कार्य के लिए सभी तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली जाएं, ताकि सम्भावित बाढ़ आने पर तत्काल लोगो को राहत पहुंचाया जा सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अमरेन्द्र कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी जमुनहा संजय राय, आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र, सहायक अभियंता रवि कुमार गौतम, अवर अभियंता सुधीर कुमार मिश्र, अवर अभियंता सतीश कुमार, सिंचाई विभाग के अशोक सिह, पीके सिंह सहित अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने जिला कारागार का निरीक्षण कर कराये जा रहे कार्यो का लिया जायजा

निर्धारित समयावधि के अर्न्तगत समस्त कार्यो को पूर्ण करने के दिये निर्देश

संवाददाता – प्रदीप गुप्ता

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने जिला कारागार, श्रावस्ती का निरीक्षण कर जाजया लिया। इस दौरान परियोजना प्रबन्धक द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि परियोजनान्तर्गत प्रस्तावित कार्य मेनवाल, कैम्पसवाल, सर्किलवाल, पार्टीशनवाल, पुरूष बैरक, कोरेन्टाइल बैरक, उच्च शिक्षा बैरक, तनहाई बैरक, ओवरहेड टैंक, पम्प हाउस-2 नग, बोरिंग-3, प्रशासनिक भवन, वीडियो कान्फ्रेंन्सिग हाल, पुरूष बैरक, महिला बैरक, पाठशाला, किचन ब्लॉक, अस्पताल, जुबेनाइल बैरक, पुलिस चौकी, टाइप-4, टाइप-3 के 12 नग टाइप(जी+2)-2 के 153, टाइप-1 आवास आदि कार्य हैं। परियोजना की भौतिक प्रगति 99 प्रतिशत तथा वित्तीय प्रगति 95 प्रतिशत है।

कारागार जेलर द्वारा अवगत कराया गया कि कारागार में अवस्थित अस्पताल में एक्स-रे मशीन उपलब्ध नही है। अस्पताल तैयार है और प्रारम्भ होने की स्थिति में है। परियोजना प्रबन्धक द्वारा बताया गया कि 31.07.2024 तक एक्स-रे मशीन स्थापित कर दिया जायेगा। उन्होने यह भी बताया कि कारागार में निर्मित 36 आवासों में ड्रैनेज व सीवर का कार्य अपूर्ण है तथा चैंबर पर ढक्कन लगाया जाना है। परियोजना प्रबन्धक द्वारा बताया गया कि सीवर टेस्टिंग के बाद चैंबर पर ढक्कन लगा दिया जायेगा तथा पानी की सप्लाई कर सारी कमियों को पूर्ण करा दिया जायेगा तथा 07.07.2024 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। महिला हाता के पीछे 200 मीटर बची हुई नाली का निर्माण 31.07.2024 तक पूर्ण कर लिया जायेगा।
इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा परियोजना प्रबन्धक राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड को निर्देशित किया गया कि नालियो की सफाई करा दिया जाय, ताकि नाली चोक न होने पाये। उन्होने करागार जेलर को निर्देशित किया कि आवासों में कार्मिको के रहने के उपरान्त जो कमियां उत्पन्न हो उसे कार्यदायी संस्था से वार्ता कर पूर्ण करा लिया जाय तथा जेल बन्दियों को शीध्र कारागार में शिफ्ट कराया जाय। उन्होने कार्यदायी संस्था को निर्धारित समयावधि में समस्त कार्यो को पूर्ण करने के भी निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह, उपजिलाधिकारी भिनगा पीयूष जायसवाल, कारागार जेलर, अधिशाषी अभियंता लो0नि0वि0, अधिशाषी अभियंता जल निगम एस0एम0 असजद, अधिशाषी अभियंता विद्युत अश्वनी चतुर्वेदी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार, परियोजना प्रबन्धक राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड बहराइच सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’’ के अवसर पर जिले के चिकित्सकों को किया गया सम्मानित

जिलाधिकारी ने बेहतर कार्य करने वाले चिकित्सकों/पैरामेडिकल कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

संवाददाता :- प्रदीप गुप्ता

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में ’’राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’’ कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया है। इस दौरान जिलाधिकारी ने विगत वर्ष में चिकित्सा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले चिकित्सकों, सी0एच0ओ0, ए0एन0एम0 एवं अन्य पैरामेडिकल स्वास्थ्य कर्मी/हेल्थ पार्टनर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डा0 प्रवीण कुमार, डा0 सत्य सरण, डा0 अवनीश कुमार त्रिठी, डा0 दीपक शुक्ला, डा0 रोहित, चिकित्सा अधिकारी महिला डा0 प्रतिभा शुक्ला, जिला कुष्ठ परामर्शदाता डा0 अभिषेक श्रीवास्तव, मेडिकल आफिसर डा0 दिवाकर सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डा0 अभय प्रताप, डी0पी0एम0 राकेश कुमार गुप्ता, जिला परामर्शदाता क्वालिटी एश्योरेंस डा राम समुझ, डी0ई0आई0सी0 मैनेजर प्रतीक शाक्य, आर0के0 एस0के0 बबिता बाजपेयी, डीएमएचसी आरती, एसएमओ सिजय जैन देव, डी0एफ0पी0एस0 सुलभ श्रीवास्तव, ए0पी0सी0 अनुराग सिंह, प्रोजेक्ट क्वार्डिनेटर अखिलेश शुक्ला, डी0एस0सी0ओ0 पवन कुमार पाण्डेय, डी0एम0सी0 यूनिसेफ अमित श्रीवास्तव, सी0एच0ओ0 क्रमशः रश्मि द्विवेदी, रूबी सिंह, अनुरंजन शाद, संजूला गुप्ता, सरिता पाण्डेय, स्टाफ नर्स क्रमशः जगवंती देवी, मीरा देवी, शालिनी शुक्ला, अंतिमा यादव, सैंकी पाल, ए0एन0एम0 क्रमशः सुषमा, गरिमा वर्मा, प्रतिभा मिश्रा, श्वेता सिंह, रेखा मिश्रा, शशिलता, गुड़िया, प्रतिमा श्रीवास्तव, डी0पी0एम0 अमित गुप्ता, आपरेटर जितेन्द्र कुमार मिश्र को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे हर साल 1 जुलाई को मनाया जाता है, इस दिन भारत में डॉक्टरों के योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया जाता है। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे का आयोजन भारतीय डॉक्टर्स डे के रूप में पहली बार 1991 में किया गया था, इस तिथि का चयन भारतीय डॉक्टर डे के संस्थापक डॉ0 बिधान चंद्र रॉय के जन्मदिन के रूप में किया गया था, जो एक प्रसिद्ध डॉक्टर और राजनेता थे। राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस 2024 का अवसर महत्वपूर्ण है जब हम स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए हमारे डॉक्टरों को सम्मानित करते हैं, हम स्वास्थ्य के समर्पणी योद्धाओं को सलामी अर्पित करते हैं, इनकी समर्पित सेवाओं ने हमें स्वास्थ्य के सम्पूर्ण विकास में मदद की है, और आज उनके साथ हम उनकी महानता को मानते हैं, डॉक्टरों का समाज में एक महत्वपूर्ण स्थान है, और इस दिन हम उनके योगदान को हर संभव तरीके से सलामी अर्पित करते हैं।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0पी0 सिंह ने कहा कि आज राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे सभी चिकित्सकों के लिए महत्वपूर्ण है। यह डॉक्टरों के द्वारा दिये गये उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए मनाया जा रहा है और समाज के स्वास्थ्य सेवाओं में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करता है। हम सदैव आम जनमानस को सस्ती, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी अभय प्रताप सहित समस्त चिकित्सकगण, हेल्थ पार्टनर्स एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।