Home Blog Page 585

श्रीमद भागवत कथा में श्री कृष्ण और कंश वध प्रसंग से झूम उठे श्रद्धालु

कन्नौज/-सिकंदरपुर/श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला बा कंस वध का हुआ आयोजन सिकंदरपुर नगर पंचायत के में रोड रतनपुर अंडरपास मां काली कमेटी द्वारा मां काली के मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन बृहस्पतिवार को भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया इस मौके पर जन्मदिन भूमि मथुरा से आई कथा वाचक आचार्य शिवानी सरस .जी ने भगवान की बाल लीलाओं के चरित्र का वर्णन किया श्रोताओं से कहा की लीला और क्रिया में अंतर होता है अभिमान तथा सुखी रहने की इच्छा प्रक्रिया कहलाती है इसे ना तो करतब का अभिमान और ना ही सुखी रहने की इच्छा बल्कि दूसरों को सुखी रखना की इच्छा को लीला कहते हैं भगवान श्री कृष्ण ने यही लीला की जिसमें समस्त गोकुलवासी सुखी और संपन्न थे उन्होंने कहा कि माखन चोरी करने का आशय मां की चोरी से है कन्हैया ने भक्तों के मन की चोरी की उन्होंने तमाम बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए उपस्थित श्रोताओं वात्सल्य प्रेम में सराबोर कर दिया उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के जन्म लेने पर कंस उनकी मृत्यु के लिए राज की सबसे बलवान राक्षसी पूतना को भेजता है राक्षसी पूतना भेस बदलकर भगवान कृष्ण को अपने स्तन से जहरीला दूध पिलाने का प्रयास करती है परंतु भगवान उसका वध कर देते हैं इसी प्रकार कार्तिक माह में बृजवासी भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए पूजन कार्यक्रम की तैयारी करते हैं परंतु भगवान के उनको इंद्र की पूजा करने से मना कर देते हैं और गोवर्धन की पूजा करने के लिए कहते हैं यह बात सुनकर भगवान इंद्र नाराज हो जाते हैं और गोकुल को बहाने के लिए भारी वर्षा करते हैं इसे देखकर समस्त बृजवासी परेशान हो जाते हैं भारी वर्षा को देखकर भगवान श्री कृष्णा कनिष्ठ अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर सभी लोगों को उसके नीचे छुपा लेते हैं भगवान द्वारा गोवर्धन पर्वत को उठाकर लोगों को बचाने से इंद्र का घमंड चकनाचूर हो गया मथुरा को कंस के आतंक से बचने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने कंस का वध किया इस मौके पर कथा के परीक्षित सिकंदरपुर चेयरमैन हरिहर सिंह ठाकुर ने कथा वाचक आचार्य शिवानी सरस को पगड़ी पहनाकर सम्मान किया,मयंक सिंह ने कंश वध किया, इस मौके पर,टिल्लू सिंह,सत्यपाल यादव सभासद,लल्लू गुप्ता सभासद,तेजपाल,राधे-राधे राजेश सिंहआदि।

भारतीय श्रमिक पार्टी के प्रभारी ने कथा वाचक का शाल उड़ाकर किया सम्मान

सिकंदरपुर नगर में हो रही श्रीमद् भागवत कथा में भारतीय श्रमिक पार्टी के प्रभारी श्री जेपी सिंह जी ने कथा वाचक का शाल उड़ाकर जोरदार स्वागत किया मौके पर भारतीय श्रमिक पार्टी के प्रदेश प्रभारी सहित उनके तमाम साथी मौजूद रहे तथा भारतीय श्रमिक पार्टी के सह संस्थापक श्री सत्य प्रकाश बाथम पार्टी के कन्नौज प्रभारी अरुण कुमार सहित उनके तमाम शादी मौजूद रहे हेमराज सिंह दीपेंद्र सिंह राजकुमार सिंह मौजूद रहे।

चोरों ने दुकान में रखी करीब ₹10000 से अधिक की रेजगारी को नहीं छुआ

फर्रुखाबाद।
कोतवाली क्षेत्र में मन्नीगंज में
नमकीन की दुकान में अज्ञात चोरों ने दुकान को बनाया निशाना एक लाख की नगदी चोरी करके हुए फरार
जानकारी के अनुसार
बीती रात्रि चोरों ने सनी नमकीन की दुकान में पीछे से घुसकर चोरी की घटना को दिया अंजाम दिया है
दुकान मालिक सनी ने बताया कि दुकान के पीछे निर्माण कार्य चल रहा है
दुकान में पीछे की तरफ लगे गेट के अंदर से सिर्फ कुंडी लगी थी उसी को खोलकर चोर दुकान के अंदर घुस गए
चोर दुकान के अंदर रखी करीब एक लाख की नगदी चोरी कर ले गए हैं, उन्होंने रेजगारी को हाथ भी नहीं लगाया – दुकान मालिक
सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

सड़क हादसे में एक की मौत दो घायल

जनपद सीतापुर सड़क हादसे में पति की मौत बेटा और पत्नी घायल मदद के बहाने घायल पत्नी के जेवर किया चोरी परिजन पुलिस विकेट के नजदीक वारदात फिर भी आभूषण चोरी मीडिया से बात करने नहीं दे रहे नवजात दरोगा बाइक सवार परिजन जा रहे थे सभी लोग अनियंत्रित पिकअप में मारी टक्कर मौके से हुआ फरार पिसावा थाना क्षेत्र के जल्लापुर चौराहे का मामला

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज पहुंचेंगे सहारनपुर

गंगोह में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे जनसभा

साथ ही उपमुख्यमंत्री सहारनपुर के भ्रमण पर रहेंगे

एसपी देहात सागर जैन ने सभा स्थल का दौरा किया……

फूस के अहाते मे लगी आग, एक मवेशी की मौत दो झूलसे

श्रावस्ती जनपद में बीती रात एक फूस के अहाते से अचानक चिंगारीयाँ निकलने लगी ज़ब तक लोगो ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया तब तक उसमें रखा क़ृषि का सारा सामान जलकर राख हो गई साथ ही उसमें बँधी एक गाय की जलकर मौत हो चुकी थी और दो गाय गंभीर रूप से झुलस गई।

किसानआंदोलन सिर्फ पंजाब का-जनरल वी के सिंह

बागपत पहुंचे केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह ने किसान आंदोलन को ले कर बड़ा बयान दिया है केंद्रीय ममतरी ने कहा की जो तस्वीरें निकल कर आ रही है उनसे ऐसा लग रहा है की ये किसान आंदोलन नहीं कुछ और ही है वैसे भी ये आंदोलन सिर्फ पंजाब का है और फ्री फसल पर एकदम से msp सम्भव नहीं है पहले से ही 22 फसलों पर msp लागु है और किसानो की मांग के अनुसार एकदम से msp लागु करना सम्भव भी नहीं है इसके लिए समय चाहिए केंद्रीय मंत्री ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार किसानो की हितेषी है अगर किसान सम्मान निधि और किसानो को मिलने वाली अन्य सुविधाओं को जोड़ दिया जाये तो रक्षा बजट से भी ज्यादा क़ृषि को मिल रहा है केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह आज सुबह बागपत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पूरेश्वर महादेव मंदिर मे पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे थे केंद्रीय मंत्री ने परशुराम तपोस्थली परशुराम खेड़ा मे चल रही प्राण प्रतिष्ठा की तैयारीओं का भी निरिक्षण किया

ब्रेकिंग न्यूज़ बिजनौर

दो बाइको की हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर

एक बाइक उड़कर सड़क किनारे नाले मे जा गिरी।

हादसे मे एक बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर घायल।

घायलो को पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से अस्पताल भेजा।

थाना शेरकोट के अफजलगढ़ रोड स्तिथ सरदार खा की पुलिया का मामला

सियासी उलटफेर नगर पालिका अध्यक्ष इस्तीफा

नगर पालिका खैरागढ़ में अध्यक्ष के इस्तीफा मामले में नया मोड़ आया है। नपा अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा ने इसे सिरे से ख़ारिज करते हुए इसे कूट रचना बताते हुए खैरागढ़ थाने में शिकायत थाना प्रभारी राजेश देवदास को दिया है। इसके बाद स्थानीय रेस्ट हॉउस में पत्रकारों से चर्चा के दौरान शैलेन्द्र वर्मा ने कहा की मुझे भी विभिन्न वाट्सप ग्रुप से जानकारी हुआ इसके लिए आज प्रेस वार्ता किया और थाना में CMO के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है। वही मामले पर विधायक यशोदा वर्मा ने षड़यंत्र करार दिया है। बता दे की कल 17 फ़रवरी को अध्यक्ष के इस्तिफ सामने आने के बाद CMO प्रमोद शुक्ला ने बताया की 13 फरवरी को अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा ने अपने पद छोड़ने इस्तीफा दिया है जिसे अवर सचिव को भेजा गया है।

हरलाडीह में जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाया गया

नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार खेल मंत्रालय के आदेशानुसार नावाडीह प्रखंड राष्ट्रीय स्वयंसेवक सरिता कुमारी के देखरेख में कैलाश स्मारक उच्च विद्यालय हरलाडीह में जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाया गया | कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया |साथ ही उनके जीवनी के बारे में बताया गया रैली निकली गई ,प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और वृक्षरोपण किया गया | प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती कुमारी ,द्वितीय स्थान छोटी कुमारी तृतीय स्थान राधा कुमारी रही | सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया | साथ ही चालीस विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया और प्रतिभागी सुलेखा कुमारी हेमन्ती कुमारी आरती कुमारी पुनम कुमारी अंजलि कुमारी संजना कुमारी लक्ष्मी कुमारी योगेन्द्र प्रसाद महतो नीतू कुमारी लक्ष्मी कुमारी सरस्वती कुमारी अंजू कुमारी वीरेन्द्र कुमार आदि लोग शामिल रहें सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया | जिसमें से प्रधानाचार्य नागेंद्र पांडे द्वारे उनके जीवनी के बारे में बताया गया कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को मरने के बाद मरनोपरांत कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसी वर्ष उनके परिवार वालों को दिया गया राष्ट्रीय स्वयंसेवक सरिता कुमारी द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन परिचय के बारे में और उनके राजनीति जीवन के बारे में बताया गया | इस मौके पर उपस्थित शिक्षक हरेंद्र कुमार महतो , दुर्योधन महतो , देवेंद्र कुमार महतो ,नागेंद्र पांडे, तेज़लाल महतो , प्रदीप प्रजापति, गुलाब महतो आदि उपस्थित रहे |