सहारनपुर।गंगोह :मकान में घुसकर अज्ञात चोर रसोई घर से गैस सिलेण्डर व जेब में रखी 12 हजार की नगदी चुरा ले गया। मोहल्ला मखदूमजहां निवासी घनश्याम शर्मा ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि अज्ञात चोर उसके मकान में घुसकर उसकी पत्नी की नजर बचाकर रसोई में रखा सिलेंडर चोरी कर लिया। चोर ने कुर्ते की जेब से बारह हजार की नकदी भी साफ कर ली। चोरी की यह घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई। पीडित ने पुलिस से चोर का पता लगा कर नगदी व सिलेण्डर बरामद कराने की मांग की है।
श्रावस्ती। लोकसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में सभी पार्टियां अपने अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारने के लिए लगी हुई है। लेकिन बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है। वही श्रावस्ती जनपद में साकेत मिश्रा को बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बनाया है जिसको लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है, बाहरी व्यक्ति को टिकट मिलने से नाराज लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे है।
श्रावस्ती जनपद में बीजेपी ने क्षेत्रीय व्यक्ति ददन मिश्रा को टिकट न देकर देवरिया जनपद के व्यक्ति साकेत मिश्रा को टिकट दे दिया है, जिसको लेकर लोग नाराजगी व्यक्त कर रहे है और पार्टी से दद्दन मिश्रा को टिकट देने की मांग कर रहे है।श्रावस्ती जिले में लोगों का कहना है कि साकेत मिश्रा बाहरी है देवरिया से आये है उनको पार्टी ने टिकट दिया है हम लोग इसका विरोध कर रहे है, हम लोगों ने 5 साल पहले अम्बेडकर नगर से आये व्यक्ति राम शिरोमणि वर्मा को बसपा से सांसद बनाकर भेजा था जो जीतने के बाद से अब तक न तो श्रावस्ती जनपद में दिखाई दिए और न ही कोई विकास हुआ है, अब हम लोग बाहरी आदमी को पसंद नहीं करेेंगे, हम लोगों को पार्टी से कोई नाराजगी नहीं है लेकिन हम लोगों को प्रत्याशी से विरोध है दद्दन मिश्रा हमारे जिले के हैं, क्षेत्रीय हैं हमेशा मिलने जुलने वाले है इस लिए हम लोग दद्दन मिश्रा को चाहते है, अगर पार्टी दद्दन मिश्रा को टिकट देती है तो हम लोग बीजेपी को वोट देंगे नहीं तो नोटा का बटन दबाएंगे, जिससे बीजेपी की हार निश्चित है।
मिर्जापुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, उत्तर प्रदेश- झारखंड के बॉर्डर से चार पहिया वाहन में केबिन बनाकर उसमें अफीम छिपा कर मिर्जापुर के रास्ते इंदौर मध्य प्रदेश ले जाते समय 22 किलो अफीम जिसका अनुमानित कीमत 23 करोड़ की अवैध अफीम के साथ अंतर्राज्यीय अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा जनपद में अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिया था। मिर्जापुर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही में एस.ओ.जी/सर्विलांस व थाना कोतवाली देहात की संयुक्त पुलिस टीम को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। एस.ओ.जी./सर्विलांस व थाना कोतवाली देहात की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के बरकछा मोड़ बहद ग्राम बरकछा से चार पहिया वाहन मे 22 किलो ग्राम अवैध रखे अफीम के साथ हेमन्त धानुक थाना राजेन्द्र नगर, जनपद इन्दौर, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया। कार मे रखे अवैध अफीम जिसका अनुमानित कीमत 23 करोड़ बताया जा रहा है। गिरफ्तार अफीम तस्कर के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने 25000 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया।
इंदौर।छोटी ग्वाल टोली थाना क्षेत्र में पिछले दिनों की 5, लाख की लूट की वारदातों को बदमाशों ने अंजाम दिया था इस पूरे ही मामले में पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
छोटी ग्वाल टोली थाना क्षेत्र का है छोटी ग्वाल टोली थाना क्षेत्र में फरियादी सुनील शर्मा अपनी एक्टिवा गाड़ी में 5 लाख रुपए लेकर आया हुआ था इसी दौरान दो बदमाशों ने उसे धक्का देकर गाड़ी की डिक्की में से 5 लाख रुपए लिए और फरार हो गए इसके बाद फरियादी पूरे मामले की शिकायत लेकर छोटी ग्वाल टोली पुलिस के पास पहुंचा और पुलिस ने पूरे मामले में जांच पड़ताल की और सीसीटीवी के आधार पर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को चिन्हित किया और पुलिस ने इस पूरे मामले में आरोपी धीरज , अमीन और अजय को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से लाखों रूपया लूट का सामान का भी जप्त कर लिया है और पूरे मामले में उनसे पूछताछ की जा रही है वही प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आ रही है कि अजय की एक गर्लफ्रेंड है उस गर्लफ्रेंड पर घूमने फिरने सहित अलग-अलग तरह से अजय ने लाखों रुपया उसे पर खर्च कर दिया है जिसके कारण वह काफी कर्ज में आ गया और उसी के बाद उसने अपने दोस्तों के साथ इस लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई और वह इस लूट की वारदात में अंजाम देने में कामयाब भी हो गया लेकिन पुलिस ने पूरे ही मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लाखों रुपए बरामद कर लिया है। वही पुरे ही मामले में फरियादी प्रापर्टी कारोबारी के वहा काम करता था और उसके के चलते आरोपियों ने इस लूट की वारदात को अंजाम दिया।
बागपत।पहाड़ों में हो रही मूसलाधार वर्षा के कारण यमुना का जलस्तर अचानक बढ़ गया। यमुना पार खेती करने जा रहे भैसा बोगी पर सवार एक दंपति परिवार यमुना में डूब गया। दंपति की चीख पुकार सुनकर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। गोताखोरों ने घंटो मस्कत करने के बाद दंपति को को सकुशल बाहर निकाल लिया है। हालांकि तेज बहाव के कारण भैसे की मौत हो गई। यमुना पार बागपत के किसान की जमीन है, जहां वे सब्जियों और फलों की खेती करते हैं। इससे पहले भी यमुना में डूबने से सैकड़ो किसानो की जान जा चुकी है। यमुना में खनन के कारण गहरे गड्ढे बने हुए हैं। जो लोगों के लिए काल का ग्रास बने हुए हैं।
दरअसल आपको बता दे की बागपत के इदरीशपुर कॉलोनी निवासी रामपाल अपनी पत्नी रामकली के साथ भैसा बोगी पर सवार होकर यमुना नदी पार कर रहा था। लेकिन अचानक यमुना नदी में तेज पानी आने के कारण दंपति यमुना में डूब गया। दोनों की चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, और गोताखोरों ने घंटो रेस्कयू कर दंपति को सकुशल बाहर निकाल लिया। हालांकि पानी के तेज बहाव में भैसे की मौत हो गई । यमुना नदी में हो रही मौत से किसानों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लाख प्रयासों के बावजूद भी जिला प्रशासन इस ओर कोई कदम नहीं उठा रहा है।
शाहजहांपुर। पीड़ित युवक ने शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपने आप को आग लगाकर जान देने का पूरा प्रयास किया। पेट्रोल छिड़ककर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे पीड़ित ने खुद को आग के हवाले किया। युवक के आग लगाने से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस कर्मियों ने आग की लपटों से घिरे युवक की आग बुझाकर मेडिकल कॉलेज को रवाना किया। पूरा मामला शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार इलाके के पुलिस कप्तान ऑफिस का है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया ये युवक का नाम ताहिर अली पुत्र निसार अली थाना कांट का निवासी है पूरे मामले में एसपी सिटी को जांच के निर्देश दिए है। इसके साथ ही उपरोक्त प्रकरण में जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का आश्वासन भी दिया है। क्या कुछ कहना है एसपी शाहजहांपुर का आप भी सुने
पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों को कराया गया दंगा नियंत्रण के उपकरणों का कराया गया अभ्यास
एंकर आगामी लोक सभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक कासगंज अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन कासगंज में मंगलवार की परेड पर अधिकारी/कर्मचारी गण को दंगा निरोधी अभ्यास कराया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा बल्वा ड्रिल, एन्टी राइट गन व दंगा नियन्त्रण उपकरणों के बारे में जानकारी दी गयी तथा सभी पुलिस कर्मियों को उनके कर्तव्यों के बारे में ब्रीफ किया गया एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर श्री अजीत चौहान, क्षेत्राधिकारी सहावर सुश्री शाहिदा नसरीन, क्षेत्राधिकारी पटियाली श्री विजय कुमार राना, प्रतिसार निरीक्षक श्री रविन्द्र मलिक मौजूद रहे ।
मिर्ज़ापुर। जिले के अहरौरा-थाना क्षेत्र के बाराडिह कटर स्टोन प्लांट पर काम कर रहे मजदूर के उपर पत्थर गिरने से चपेट में आने से मजदूर की मौत।ग्रामीणों ने सड़क और कटर स्टोन प्लांट पर शव को रख कर किया हंगामा और प्रदर्शन।
उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में पत्थर कटर स्टोन प्लांट पर दुर्घटना के दौरान एक मजदूर की मौत हो गयी।मजदूर की मौत से नाराज ग्रामीणों ने शव रख कर वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर प्रदर्शन किया।भारी संख्या में पुलिस की तैनाती के दौरान भी ग्रामीण हंगामा करते रहे। मामला अहरौरा थाना क्षेत्र के बाराडीह में स्थित कटर स्टोन प्लांट में काम करने वाले मजदुर शिव कुमार पटेल काम के दौरान अचानक मशीन में पत्थरों को रोकने वाला लॉक टूट गया।जिसकी वजह से पत्थर से दब कर उसकी मौत हो गयी।घटना से नाराज ग्रामीणों ने शव को वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रख कर जाम लगा दिया।पुलिस किसी तरह से ग्रामीणों को समझा कर सड़क से जाम हटवाया मगर इसके बाद ग्रामीण शव को लेकर कटर प्लांट के सामने पहुच गये वहां पर बैठ गये।ग्रामीणों के गुस्से और हंगामे को देखते हुए कई थानों कि पुलिस के अलावा भारी संख्या में पीएसी बल को मौके पर ही तैनात कर ग्रामीणों को समझाने की कोसिस जारी रहा। वहीं परिजन कटर प्लांट मालिक को बुलाने पर अड़े रहे, काफी समय के बाद कटर प्लांट मालिक और परिजनों के बीच में मुआवजा देने की बात बनी। मौके पर पहुचे चुनार एडीएम राजेश कुमार वर्मा ने मृतक के परिवार को आश्वासन दिया कि कृषक दुर्घटना बीमा के तरफ़ से पांच लाख रुपए मिलेगा प्रक्रिया पूरी होने पर उनके खाते में चला जाएगा।
बिजनौर / नजीबाबाद :- अवसर पर हरिद्वार से कावड़ में जल भरकर ला रहे कांवड़तियों की बढ़ती हुई संख्या के कारण नजीबाबाद हरिद्वार मार्ग पर भारी जाम लग रहा । जिस कारण 1 घंटे में पूरा होने वाले सफर को पूरा करने में 5 से 6 घंटे लगे। जाम को खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस द्वारा नजीबाबाद काली मंदिर के समीप हरिद्वार की ओर जाने वाले सभी वाहनों पर रोक लगा दी गई जिस कारण हरिद्वार जाने वाले अति आवश्यक वहां जैसे एम्बुलेंस व 12 की बसों को भी नहीं जाने दिया गया । पुलिस की इस प्रकार की कार्यप्रणाली के चलते आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कल दिनांक 4 मार्च 2024 को ईस्ट इंडिया समाचार पत्र के जिला प्रभारी मुनीश उपाध्याय के मेरे भाई की बारात कस्बा सहानपुर से हरिद्वार -कोटद्वार मार्ग पर स्थित ग्राम लाल ढांग जानी थी। बारात की बस नजीबाबाद से सहानपुर तक जानी थी वहां से बारात समयपुर मार्ग से नहर के किनारे होती हुई लाल डांग पहुंचनी थी। परंतु नजीबाबाद पुलिस द्वारा बस को नजीबाबाद बाईपास मार्ग से आगे नहीं जाने दिया बस के नए पहुंचने के कारण शादी वाले परिवार के सामने बारात को ले जाने की बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो गई। इस संबंध में जब ईस्ट इंडिया समाचार पत्र के जिला प्रभारी मुनीश उपाध्याय द्वारा नजीबाबाद पुलिस क्षेत्राधिकार अरुण कुमार सिंह से फोन पर बस को सहानपुर तक पहुंचने देने का निवेदन किया गया तो पुलिस क्षेत्र अधिकारी ने शासन आदेश का हवाला देते हुए बस को सहारनपुर तक पहुंचने देने से इनकार कर दिया गया इस संबंध में मुनीश उपाध्याय द्वारा पुलिस क्षेत्राधिकार से सवाल किया गया कि यदि बारात की खाली बस सहानपुर तक नहीं पहुंचेगी तो बारात कैसे जाएगी क्या पुलिस की इस हद्धार्मिता के कारण शादी कैंसिल की जा सकती है ? क्या कावड़ यात्रा के कारण आम जनता के जीवन चक्र को रोक दिया जाएगा ? तो इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार की किसी तरह का कोई जवाब नहीं देते हुए फोन को काट दिया। तब मुनीश उपाध्याय द्वारा किसी प्रकार से बारात की बस को कस्बा सहारनपुर तक पहुंचाया गया उसके पश्चात बारात को समयपुर मार्ग से नहर के किनारे किनारे से निकाल कर अपने गंतव्य स्थान लाल ढांग तक ले जाया गया। हरिद्वार नजीबाबाद मार्ग पर लगे भारी जाम के कारण बारात के वापस आने के वक्त में लाल ढंग मार्ग से नहर के किनारे तक आने में 15 मिनट के स्थान पर 4 घंटे लगे। इस बीच जाम को खुलवाने के लिए मौके पर कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आए। आपको बताते चलें की महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर लाखों की संख्या में ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ कावड़तिये हरिद्वार गंगा जल लेने पहुंचते हैं। जिस कारण हरिद्वार नजीबाबाद मार्ग पर भयंकर जाम की स्थिति बन जाती है। तथा जाम को खुलवाए जाने की पूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होती है।
मुनीश उपाध्याय की रिपोर्ट। बिजनौर:- संविधान विचार गोष्ठी की आयोजक एवं पूर्व स्वास्थ्य एवं जिला न्यायाधीश मनोज कुमार ने कहा है कि आज के समय में समाज की उन्नति के लिए शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संविधान की जानकारी होना भी अति आवश्यक है। मनोज कुमार आज नगीना लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा नहटौर क्षेत्र के ग्राम चक्रोवर्धन , ग्राम फलौदा, ग्राम खिजरपुर, ग्राम पपसरा, ग्राम मंडोरा,में आयोजित संविधान विचार जागरूकता बैठक में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचने पर ग्राम वासियों ने मनोज कुमार का स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने आगे कहा है कि बाबा अंबेडकर साहब ने दलित व शोषित समाज के लोगों की उन्नति के लिए कड़ी परिश्रम के साथ बहुत प्रयास किए हैं हमें संविधानिक रूप से अधिकार प्रदान किए हैं जिस कारण हम आज देश के बड़े-बड़े पदों पर पहुंच चुके हैं। जबकि देश की आजादी से पूर्व हमारे अपने ही देश में हमें इस प्रकार के कोई अधिकार प्राप्त नहीं थे। उन्होंने जनता को आह्वान करते हुए कहा कि जब तक भारतीय संविधान है तब तक ही हम लोग सुरक्षित हैं। सभा में अन्य वक्ताओं ने भी अपने-अपने विचार रखें। इस अवसर पर लाल सिंह, कमल वीर सिंह, संजय कुमार ,पंकज कुमार, बलराम सिंह ,मोनू कुमार, विकास कुमार, मनजीत कुमार, रामलाल सिंह, हरे राम सिंह, अशोक कुमार, हेमराज सिंह, प्रशांत कुमार ,अनूप कुमार ,महावीर सिंह ,गौरव सैनी, रोहित कुमार, मोहित कुमार ,कुलवंत सिंह, चंद्रवीर सिंह, राजेश कुमार, रूप सिंह, चमन सिंह, ओम प्रकाश, रामनाथ सिंह, अभिषेक कुमार, जयपाल सिंह ,टीकम सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।