Home Blog Page 560

ब्रेकिंग श्रावस्ती…….

रिपोर्ट – प्रदीप गुप्ता

श्रावस्ती जिले में स्वास्थ्य विभाग के संरक्षण में धड़ल्ले से चल रहे कई फर्जी हॉस्पिटल व पॉली क्लीनिक……

बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे क्लीनिक व हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग मेहरबान……

सरकारी वेतन पर निजी अस्पतालों का गुणगान कर रही आशा कार्यकर्ता……

कमीशन के लिए प्राइवेट अस्पताल में प्रसव करा रही आशा बहुएं……

कमीशन के चक्कर में निजी अस्पतालों से सांठ गांठ करती है आशा बहुएं…..

जनपद के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का नहीं मिल रहा लाभ…..

जिला अस्पताल, CHC व PHC में कई सालों से जमे पड़े डॉक्टरों का नहीं हो रहा तबादला…..

सरकारी अस्पतालों में भी बढ़ती जा रही अवैध वसूली…..

रूपये न देने पर मरीजों के साथ किया जा रहा सौतेला व्यवहार….

आखिर कब होगा अवैध वसूली करने वालों और प्राइवेट अस्पतालो पर एक्शन…..

सवालों के घेरे में श्रावस्ती जिला का स्वास्थ्य विभाग।

01 से 31 जुलाई तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान-जिलाधिकारी

11 जुलाई से शुरू होगा दस्तक अभियान, होगा डोर-टू-डोर भ्रमण

श्रावस्ती। संचारी रोगों तथा दिमागी बुखारों पर प्रभावी नियंत्रण व इनके त्वरित सुचारू इलाज हेतु जिलाधिकारी कृतिका शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की गई। जिसमें माह जुलाई 2024 में विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान व संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार के प्रभावी नियंत्रण व कार्यवाही हेतु कार्यक्रम की तैयारी, माइक्रो प्लानिंग, प्रशिक्षण एवं अन्य विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी संचारी रोग नियंत्रण हेतु अपने विभागों द्वारा संपादित की जाने वाली गतिविधियों की कार्ययोजना तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करायेगें। अभियान के दौरान स्वच्छता, साफ-सफाई सहित वेक्टर जनित वातावरण को समाप्त करने आदि गतिविधियां की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों व दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा इनका त्वरित, सही उपचार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओ में है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 से 31 जुलाई, 2024 तक तथा दस्तक अभियान 11 से 31 जुलाई, 2024 तक सभी गतिविधियां विस्तृत कार्ययोजना से संचालित की जाएंगी। उन्होने निर्देश दिया कि अभियान में आशा व आंगनबाड़ी साथ मे अनिवार्य रूप से हर घर का भ्रमण कर लोगों को संचारी रोग से बचाव हेतु जागरूक करेंगी तथा घर-घर जाकर बुखार रोगियों, आई0एल0आई0 (इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस), क्षय रोग, कुष्ठ रोग तथा फाइलेरिया एवं कालाजार रोगों के प्रति संवेदीकरण का कार्य संपादित करेंगी। उक्त रोगों के लक्षणों वाले किसी व्यक्ति की सूचना प्राप्त होने पर उसकी सूची व्यक्ति का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर सहित संपूर्ण विवरण ई-कवच पोर्टल पर डिजिटल अपलोड करेंगे। उन्होने यह भी निर्देश दिया है कि संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान के दौरान जन जागरूकता कार्यक्रम, एण्टी लार्वा व फागिंग कराई जाए। इसके साथ ही विभिन्न प्रचार माध्यमों से मच्छरों से बचाव हेतु घरों की खिड़की, दरवाजों पर जाली लगाने व सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने तथा वेक्टर जनित वातावरण को समाप्त करने की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया जाए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया है कि सभी अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों/उप मुख्य चिकित्साधिकारियों/प्रभारी चिकित्साधिकारियों का सवेंदीकरण कराया जाए तथा प्रभारी चिकित्साधिकारीगणों द्वारा ब्लाक स्तर पर ए0एन0एम0 व आशा का सवेंदीकरण तथा विकासखण्ड स्तर पर खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा ग्राम प्रधानों का सवेंदीकरण तथा विकासखण्ड स्तर पर ही खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा सभी स्कूलों से नामित अध्यापकों का संचारी रोग एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सवेंदीकरण किया जाए, ताकि जन-जन को जागरूक कर संचारी रोगों से बचाया जा सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0पी0 सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी अभय प्रताप, जिला मलेरिया अधिकारी, डब्ल्यू0एच0ओ0 के एस0एम0ओ0, यूनिसेफ के एस0एम0ओ0 सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण, प्रभारी चिकित्साधिकारीगण एवं हेल्थ पार्टनर्स उपस्थित रहे।

टाफी का लालच देकर मासूम बच्ची को अपने घर ले जाकर अधेड़ ने किया दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट राजेन्द्र सिंह धुआँधार

कन्नौज। घर के बाहर खेल रही एक मासूम बच्ची को टाफी दिलाने का लालच देकर कमांध दरिंदा अपने साथ पहले अपने घर ले गया और उसके बाद बच्ची को अपनी हवस के शिकार बना लिया। दरिंदा अपनी हवस मिटाने के बाद बच्ची को अपने घर पर ही छोड़ कर फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखकर सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी दरिंदे को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान नान्हेपुर गांव निवासी जसकरन की निगाह बच्ची पर पड़ी। कामन्ध दरिंदा मौका पाकर बच्ची के करीब पहुंचा और उसको टाफी दिलाने का लालच देकर बहलाकर अपने साथ अपने घर ले गया। इसके बाद दरिंदे ने अपनी हवस को पूरा किया। अपने मकसद को अंजाम देने के बाद दरिंदा मौके से बच्ची को गंभीर हालत में छोड़कर फरार भी हो गया।
उधर बच्ची की मां और अन्य परिजनों को जब बच्ची नजर नहीं आई तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने बताया कि गांव का जसकरन बच्ची के साथ देखा गया था। जानकारी के बाद मां जब अपनी मासूम की तलाश में जसकरन के घर पहुंची, और घर का दरवाजा खोला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्ची बेहोशी की हालत में घर के अंदर पड़ी थी। मां के द्वारा शोर गुल मचाये जाने के बाद ग्रामीण भी इकठ्ठा हो गये। आनन फानन में बच्ची को तिर्वा के मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां बच्ची का उपचार जारी था।
घटना की सूचना पुलिस को दिये जाने के बाद हरकत में आई पुलिस ने घटना का मुकदमा परिजनों की दी गई तहरीर पर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा के मुताबिक बच्ची के परिजन मेडिकल परीक्षण कराने को तैयार नहीं थे। फिर भी मामले की जांच और सबूतों के आधार पर मामले की जांच पड़ताल के बाद आरोपी को खोजबीन और दविश के बाद गांव के निकट से ही दबोच लिया गया है। घटना में आरोपी पर दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया है।

फिरोजाबाद 100 बेड क्रिटिकल केयर ब्लाक हॉस्पिटल का निर्माण का हुआ भूमि पूजन

रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल

फ़िरोज़ाबाद। मेडिकल कॉलेज में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के अन्तर्गत 100 बेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक हॉस्पिटल के निर्माण का विधायक मनीष असीजा ने भूमिपूजन कर शिलान्यास किया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुऐ विधायक मनीष असीजा ने कहा कि हर जरूरतमंद तक स्वास्थ्य सेवा का विस्तार केंद्र एवं उत्तर प्रदेश भाजपा की डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी क्रम में सोमवार को फ़िरोज़ाबाद के मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर यूनिट भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया हैं। 100 बेड क्रिटिकल केयर यूनिट खोलने के लिए ₹44.50 करोड़ की राशि स्वीकृत करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक को प्रस्ताव दिया था। उनके प्रस्ताव पर राशि स्वीकृत होने पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जनों ने उपस्थित होकर देश के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का क्षेत्र की जनता की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिलाअध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार,भाजपा लोकसभा प्रत्याशी ठाकुर विश्वदीप सिंह,आईएमए की अध्यक्ष डॉ पूनम अग्रवाल,सीएमओ डॉ रामबदन राम,मेडिकल के प्राचार्य डॉ बलबीर सिंह,सीएमएस डॉ नवीन जैन,डॉ एसपीएस चौहान,डॉ रमाशंकर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी डॉ अमित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक और जनता मौजूद रही।

विधुत ट्रांसफार्मर में आग लगने से मची अफरा तफरी। बाधित हुई विधुत सप्लाई

असारा गांव में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। चंद मिनट में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया स्थानीय लोगों में भगदड़ मच गई मौके पर पहुंची विद्युत विभाग की टीम ने लाइन काटकर स्थानीय लोगों के साथ मशक्कत कर आग पर काबू पाया। जिससे विद्युत सप्लाई बाधित रही जिसके बाद विद्युत अधिकारियों ने नया ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत सप्लाई को सुचारू कराया।

पूरा मामला रमाला थाने क्षेत्र के असारा गांव का है ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बाहर की तरफ 250 केवी के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। कुछ मिनट में आज की लपटे उठने लगी और कई लोग इसकी चपेट में आने से बच गए क्योंकि जब इसमें अचानक आग लगी तो वहां पर कई लोग और राहगीर मौजूद थे। इसके बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने लाइन को कट कर कर विद्युत आपूर्ति को चालू कराया लेकिन ट्रांसफार्मर के फूक जाने से करीब 4 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही जिसके बाद अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रांसफार्मर को बदलवाकर विद्युत सप्लाई को सुचारू कराया। स्थानीय लोगों ने रोड किनारे से ट्रांसफार्मर को हटवाकर सुरक्षित स्थान पर लगवाने की मांग की है।

जिला मुख्यालय पर भट्टा मजदूरों का प्रर्दशन। डीएम से की शिकायत

बागपत में ईंट भट्टा कर्मचारी संगठन के बैनर तले भट्टे पर मजदूरी करने वाले सैकड़ो मजदूरों ने कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और भट्ठा संचालकों पर आरोप लगाया के भट्ठा संचालक उन्हें सरकार द्वारा तय की गई मजदूरी से कम मजदूरी दे रहे हैं सरकार ने प्रत्येक भट्ठा मजदूर के लिए 675 रुपए मजदूरी तय की है लेकिन बागपत में भट्ठा संचालक सिर्फ 520 रुपए ही मजदूरी दे रहे हैं ।जिससे भट्ठा मजदूरों के सामने आर्थिक तंगी आ गई है और वह काफी परेशान है काफी शिकायतों के बाद भी उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ है। भट्ठा मजदूर ब्रह्मपाल ने बताया कि लगातार भट्ठा संचालकों की शिकायत के बाद भी उनको सरकार द्वारा तय किया गया मजदूरी नहीं मिल रहा है जिससे वह काफी परेशान है।भट्टा मजदूरों ने बागपत डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द तय मजदूरी दिलाए जाने की मांग की है।

मास्टर ट्रेनर व आपदा मित्रो ने किया जनजागरूकता अभियान

TNI 24/ ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बहराइच सोमवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आपदा मास्टर ट्रेनर रविशंकर तिवारी, अनिल वर्मा, शिवम सिंह ,सुनील कुमार चौधऱी की अगुवाई में तहसील महसी के थाना हरदी व ग्राम पंचायत चांदपारा के मंदिर पर प्रशिक्षित आपदा मित्रों द्वारा आकाशीय बिजली,सर्पदंश, बाढ़, भूकम्प,अग्निकांड के बारे में जन जागरूकता अभियान चला कर लोगो को जागरूक किया इस दौरान आपदा मित्र राजित राम चौधऱी,अजय कुमार, उमेश कुमार,आदि अधिक संख्या में लोग उपस्थित रहे

दबंगो ने महिला को जातिसूचक गाली देते हुए जान से मारने की दी धमकी

TNI 24/ ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

दबंग का हौसला बुलंद पुलिस को शिकायती पत्र मिलने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

श्रावस्ती /इकौना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को जाति सूचक गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दिया पीड़ित महिला का कहना है कि जमीनी विवाद को लेकर कुछ कहा सुनी हुई थी जिससे दबंगों ने लात घूसे से मारा पीटा पीड़ित महिला ने थाना इकौना मे लिखित तहरीर दिया लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है महिला ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से भी किया लेकिन कार्यवाही के नाम पर शून्य ही रहा जहाँ एक तरफ सुबह के मुखिया योगी आदित्यनाथ महिलाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं कि हर थाने पर महिला हेल्प डेस्क की सहायता से महिलाओं को न्याय मिल सके लेकिन न्याय को छोड़कर पीड़ित महिला की बात सुनने के लिए पुलिस नहीं है तैयार अब आखिर सवाल यह उठता है कि महिलाओं को मिलेगा सम्मान या फिर ऐसे होता रहेगा अपमान महिला सशक्तिकरण का दवा हो रहा फेल

लोकेशन, विदिशा

लटेरी के ताजपुरा में वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से जुताई कर रहा ट्रैक्टर जब्त।

लटेरी के ताजपुरा में वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से जुताई कर रहा एक ट्रैक्टर को वन विभाग की टीम ने जप्त किया है जानकारी के अनुसार गस्ती के दौरान वन विभाग की टीम ने ग्राम ताजपुरा के पास वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से जुताई कर रहे ट्रैक्टर को जप्त कर ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है गौरतलब है कि वन माफियाओं द्वारा लगातार वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर जुताई करने के मामले सामने आ रहे हैं और इसी के दौरान वन विभाग की टीम ने वन विभाग की जमीन पर जुताई कर रहे ट्रैक्टर को जप्त कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की है।

लटेरी से जितेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

बिचौलिया के कब्जे में रंगालिया पंचायत।

मनरेगा कार्य में बिचौलियों की मनमानी।

राजधानी दुमका अंतर्गत रानीश्वर प्रखंड के रंगालिया पंचायत मे कनीय अभियंता की अनुपस्थिति में ही सिंचाई नाला की ढलाई किया जा रहा है।वहीं योजना में ग्रामीणों द्वारा कार्य में घोर अनियमितता का आरोप लगा रहे है।ग्रामीणों ने बताया की योजना में टुकड़ा ईट के उपयोग के साथ आधा इंची नीचे ढलाई किया जा रहा है।वहीं कार्य के नाम पर खानापूर्ति कर अवैध रूप से पैसों की निकासी कर बंदरबाट किया जा रहा है।
रानीश्वर प्रखंड में संचालित मनरेगा योजनाओं में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा निर्धारित नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए निर्माण कार्य किया जा रहा है|रोजगार सेवक एवं बिचौलिया द्वारा तालाब निर्माण, सिंचाई नाली ,बिरसा कूप मे कार्य से अधिक निकासी की जा रही है| जिसकी निगरानी करने वाला कोई नहीं है।जानकारी अनुसार नरेगा योजना में कार्य करने वाले मजदूरों के बजाए किसी अन्य लोगों के नाम पर पैसों की निकासी की जा रही है, और योजना में कार्य से अधिक भुक्तान किया जा रहा है।

क्या कहते हैं पदाधिकारी

सिंचाई नाला निर्माण मामले में कनिय अभियंता रवींद्र नाथ टैगोर ने बताया कि,सिंचाई नाली में ढलाई की जा रही है,या जुड़ाई इस विषय में हमें जानकारी नहीं है।वही मामले को लेकर सहायक अभियंता अख्तर अंसारी ने बताया हम देखते हैं,क्या मामला है।वही पंचायत सचिव हरि नारायण सिंह ने बताया ढलाई करवाना हमारा काम नहीं है, बल्कि टेक्निकल इंजीनियर का है।वहीं पंचायत के मुखिया जिशु बास्की ने बताया सिंचाई नाली का निर्माण में जोड़ाई चल रहा है, यह हमें किसी ने नहीं बताया है। आपको बताते चलें
मजदूर के द्वारा बताया गया कि ,सद्दाम और शमसुल नामक बिचोलिया जो रंगालिया पंचायत के ही रहने वाले हैं, उनके द्वारा कार्य कराया जा रहा है। गौर करने बात है, कि जब कार्य के विषय संबंधित अधिकारी को जानकारी नहीं है,तो कार्य आखिर कौन करवा रहा है। आखिर योजना में भुगतान कैसे हो रहा है।ये उच्च स्तरीय जांच का मामला है।