Home Blog Page 582

कासगंज खड़ी कार में युवक ने लगाई आग

यह पूरा मामला कासगंज कोतवाली क्षेत्र के सोरों गेट स्थित चामुण्डा देवी मंदिर के गेट के सामने का है। जिसमे राजू नाम का कार मिस्त्री किसी की कार ठीक करने के लिए लाया था।तभी देर रात दो अज्ञात युवक नै खड़ी कार का शीशा तोड़कर गाड़ी के अंदर पेट्रोल डालकर आग लगादी ।जिसके कारण इको स्पोर्ट कर जल कर राख हो गई यदि स्थानीय लोगों को गाड़ी में आग लगने की सूचना मिली तो लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आज पर काबू न पाने के चलते लोगों ने फोन से फायर ब्रिगेड की गाड़ी को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस फायर ब्रिगेड की सहायता से जलती कार पर काबू पाया जब तक पुलिस ब फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझा पाती तब तक कार जलकर राख हो गई ।जब पुलिस नै सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो दो मोटर साइकिल सवार युवक कार के शीशे तोड़कर पेट्रोल डालकर आग लगा कर भागते नजरआ रहे। पुलिस ने मौके पर जाकर सीसीटीवी कैमरे की मदद से युवकों की पहचान करना शुरू कर दिया है जल्दी इस पूरी घटना का कासगंज पुलिस खुलासा करेगी।

कुशीनगर ब्रेकिंग

सफाईकर्मी की हार्ट अटैक से मौत के बाद सड़क जाम, प्रधान की प्रताड़ना से मौत का आरोप, सफाईकर्मियों के साथ ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, शव को सड़क पर रखकर पडरौना – तमकुहीराज मार्ग किया जाम, ग्राम प्रधान पर कार्यवाही व मृतक के बच्चों को मुवावजा दिलाने की कर रहे है मांग, मौके पर पहुंची पुलिस, विशुनपुरा थाने क्षेत्र के गौरी श्रीराम की घटना

देव भूमि बागपत में तेजी से चल रहा है भव्य मंदिर का निर्माण कार्य,

बागपत जनपद के ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर के निकट युगों से खंडहर बने प्राचीन तपो भूमि पर भगवान परशुराम के मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। जहा 18 फरवरी से 22 फरवरी तक विधि विधान के साथ कार्यक्रम किए जाएंगे। जिसके चलते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण भेजा गया है।

50साल के अधेड़ ने रिश्तों को किया शर्मसार

बहराइच। कोतवाली नानपारा इलाके में बलात्कार के घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाली घटना निकल कर सामने आई है जहां पर घर के बाहर खेल रही एक साल की बच्ची को उठाकर 50 वर्ष के अधेड़ द्वारा बलात्कार के वारदात को अनजाम दिया है घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। बच्ची को घायल अवस्था में बहराइच मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायल बच्ची का हाल जानने पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला मेडिकल कॉलेज के महिला वार्ड पहुंची उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

TNI24

TNI24 हिंदी न्यूज़ चैनल है यह हिंदी न्यूज़ चैनल सभी ओटीटी व केबल नेटवर्क पर उपलब्ध है