Home Blog Page 442

प्रदेश के जल शक्ति मंत्री ने मां विन्ध्यवासिनी देवी का किया दर्शन पूजन, विन्ध्य कारीडोर प्रगति कार्य का भ्रमण कर किया निरीक्षण.।

रिपोर्ट.. वसीम ।

मिर्ज़ापुर। प्रदेश के सिचाईं एवं जल संशाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिचाईं, नमामि गंगे ग्रामीण जलापूर्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज अपने जनपद में भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम मां विंध्यवासिनी देवी विन्ध्याचल पहुचकर मां विन्ध्यावसिनी देवी का विधिवत दर्शन पूजन किया। विन्ध्याचल पहुचने पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने मां विन्ध्यवासिनी देवी का चित्र व चुनरी भेंटकर स्वागत व अभिनन्दन किया। तत्पश्चात मंत्री ने भ्रमण कर विन्ध्य कारीडोर का निरीक्षण कर जिलाधिकारी से प्रगति के बारे जानकारी ली गयी। जिलाधिकारी ने मंत्री को विन्ध्यकारीडोर का भ्रमण कराते हुये विस्तृत जानकारी दी गयी। इस दौरान विधायक नगर रत्नाकर मिश्र भी उपस्थित रहें।
दर्शन पूजन के उपरान्त प्रेस प्रतिनिधियो से वार्ता के दौरान मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी युवा, महिला, किसान, गरीब पहली प्राथकिता हैं। उन्हे केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु कटिबद्ध हैं। उन्होने कहा कि जिनके पास गैस का कनेक्शन नहीं था ऐसे करोड़ों लोगों को गैस का कनेक्शन प्रदान करने के साथ ही करोड़ों लोगों का बिजली का कनेक्शन भी निःशुल्क प्रदान किया गया। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार द्वरारा बेटी के जन्म से लेकर पढ़ाई तक पढ़ाई से लेकर शादी तक बेटियों के लिए कई कार्य कर रही हैं। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर आसाराम वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

महाशिवरात्रि को लेकर रसूलाबाद कोतवाली में हुई शांति समिति की बैठकपुलिस उपाधीक्षक राजीव सिरोही ने कहा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट रामकुमार।

रसूलाबाद कानपुर देहात । महाशिवरात्रि पर्व को लेकर रसूलाबाद कोतवाली में एसडीएम नीलिमा यादव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई जहां लोगों से महाशिवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई।
एसडीएम नीलिमा यादव ने कहा कि पर्व पर कोई भी नई परंपरा नहीं डाली जाएगी और सभी लोग पूर्व की भांति शांतिपूर्ण माहौल में महाशिवरात्रि का पर्व मनाएं। उन्होंने कहा कि कोई भी सूचना उनको कभी भी दी जा सकती है। जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी।
पुलिस उपाधीक्षक राजीव सिरोही ने कहा कि पुलिस सभी त्यौहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए लोगों को जागरूक कर रही है। पुलिस पूरी तरह से सतर्क है और क्षेत्र में निगाह रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दास्त न कर अराजकता करने वाले पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने महा शिवरात्रि पर्व को लेकर धर्मगढ़ बाबा मंदिर का निरीक्षण कर सत्संग मण्डल के पदाधिकारियों से कहा कि श्रद्धालु पूजन अर्चना करने जाएंगे इस लिए श्रद्धालुओ की परेशानियों को ध्यान में रखकर व्यवस्थाएं पहले से ही ठीक कर ली जाए । सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुश्तैद रहेगी

इस मौके पर नगर के चेयरमैन देवशरण कमल  हाजी फैजान खान धर्मगढ़ बाबा सत्संग मण्डल अध्यक्ष अलोक बाजपेई व्यापार मण्डल कमल दुबे  कोषाध्यक्ष राजेन्द्र स्वरुप शुक्ला  बऊवन चौरसिया उमेश गुप्ता   कुलदीप दुबे अरुण दुबे  रानू मिश्रा  प्रिंस क्लब  अध्य्क्ष विपिन मिश्रा महामंत्री कपिल पांडेय  शिवम उर्फ गुल्ली बाजपेई  सहित नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक अमित कुमार  एसडीएम कार्यालय स्टेनो शंकर सिंह वरिष्ठ उप निरीक्षक श्यामवृत सिंह  वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर अनुज कुमार अवस्थी अनिल कुमार यादव   लोग मौजूद रहे।

भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार ने स्योहारा पहुंचकर डॉक्टर मनोज वर्मा से की मुलाकात

बिजनौर से मुनीश उपाध्याय।

बिजनौर/ स्योहारा। समाजसेवी डा.मनोज वर्मा के निवास पर पहुंचे भाजपा लोक सभा प्रत्याशी ओम कुमार ने मांगा सहयोग।
भाजपा लोक सभा प्रत्याशी ओम कुमार आज डा.मनोज वर्मा के निवास पर पहुंचे जहां उन्होंने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज जब देश भर में भाजपा सरकार और पीएम मोदी की अगुवाई में करोड़ों लोगो को अपना घर,मुफ्त राशन,पेंशन आदि निस्वार्थ रूप से मिल रही तो ऐसे में फिर से इस चुनाव में हमे भाजपा और पीएम को जिताना है।
वहीं डा मनोज वर्मा ने ओम कुमार को एक जमीन से जुड़ा हुआ और काबिल प्रत्याशी बताया।
इस मौके पर सीपी सिंह,प्रियंकर राणा,ब्लाक प्रमुख नेहतोर राकेश चौधरी,मनोज भटनागर,पियूष रस्तोगी नेह प्रभारी.शोर्य वर्मा,डा दानिश कमाल,सोनू नारायण,आशु टाइगर,मोहित रस्तोगी, पारस वर्मा,विशाल चौहान,चंद्रकांत त्यागी,निश्चल कुशवाहा,साजन राजपूत,नोमान प्रधान, शेंकि रस्तोगी,मिंटू चौहान, रवि कुमार, खजान सिंह,एड.अनुराग भटनागर,आदि मौजूद रहे

तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर गंभीर घायल।

जनपद मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाना क्षेत्र के खतौली रोड़ पर गांव चुड़ियाला के समीप मीरापुर की ओर से तेज रफ्तार से जा रही एक सेंट्रो कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी कार की टक्कर लग जाने के कारण बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया
जानकारी के अनुसार सूर्यकांत पुत्र कंवरपाल गांव निवासी दयालपुर अपनी बाइक पर सवार होकर मीरापुर क्षेत्र के गांव चुड़ियाला में अपनी रिश्तेदारी में आया था आज लगभग 4 बजे के करीब वह अपनी बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था मीरापुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही सेट्रो कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जबरदस्त टक्कर लग जाने के कारण बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया तथा कार्स चालक कर को मौके पर छोड़कर मौके से फरार हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने कर को कब्जे में ले लिया तथा घायल बाइक सवार को सीएचसी जानसठ अस्पताल में भर्ती कराया।

रिपोर्ट मौ फरीद अंसारी मीरापुर मुजफ्फरनगर

ब्रेकिंग कासगंज/पुलिस मुठभेड़ में दो मोटर साइकिल चोरों के पैर में लगी गोलीस्लग पुलिस मुठभेड़ मैं दो शातिर अभियुक्त दबोचे,

रिपोर्ट अशोक शर्मा।

कासगंज।
कासगंज जनपद में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं आए दिन बढ़ती जा रही है इसी को लेकर जनपद की पुलिस अधीक्षक अर्पण रजत कौशिक द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारी वी सर्किल इचांर्जन को आदेश दिया की तत्काल मोटरसाइकिल घटनाओं में विराम लगाया जाए ।तथा मोटर
साइकिल चोरी करने वाले शातिर बदमाशों के खिलाफ घर पकड़ अभियान चलाया जाए इसी के चलते कासगंज जनपद में वाहन चेकिंग करने के आदेश जारी किये थे ।आदेश के
अनुपालन मैं सिढ़पुरा पुलिस द्वारा सिदपुरा पटियाली मार्ग पर वाहन
चेकिंग के दौरान दो वाइक परसवार छहसंदिग्धों को रुकने का इशाराकिया
जिस पर तेज़ी से वाहन को मोड़ कर भगाने का प्रयास किया गया ।पुलिस द्वारा पीछा करने पर अभियुक्त गणों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करदीजिसके जबाब मैं पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दो वाइक सवारों के पैर मैं जा लगी।जो गोली लगने से घायल होकर गिर गए। बही उनके चार साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो जाने मैं सफलरहे हैं ।जिनकी तलाशजारी है।घायलों के पास जाकर पूछताछ करने पर पता चलाकि ये वाइक चोर गिरोह के शातिर सदस्य हैं इनमें शिवरतन व दीपू के विरुद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत 5-5 मुकद्दमे दर्ज है, अभियुक्तों की तलाशी करने पर इनके कब्जे से दो तमंचा 315 वोर, 5 जिंदा कारतूस व चोरी की वाइक बरामद हुई है,।

लटेरी पुलिस और नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा हाथ ठेला वालों को एकत्रित कर सब्जी मंडी में दुकाने लगाने को लेकर हिदायत।

मध्य प्रदेश।
गुरुवार को लटेरी थाना प्रभारी सुरेश सोलंकी द्वारा नगर परिषद के कर्मचारी के साथ नगर में रोड पर हाथ ठेला लगाने वालों को एकत्रित कर उन्हें सब्जी मंडी में दुकान लगाने के लिए समझाईश दी गई है।जानकारी के अनुसार नगर परिषद और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से नगर में रोड पर हाथ ठेला लगाने वाले सब्जी और फल विक्रेताओं को एकत्रित कर उन्हें सब्जी मंडी में दुकान लगाने को लेकर समझाईश दी गई है। साथ ही रोड पर दुकान लगाने की स्थिति में कार्रवाई की बात की गई है ।

लटेरी से जितेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

दुमका रामपुरहाट राष्ट्रीय उच्च पथ पर काजला दाहा मोड़ के पास से दो अवैध बालू लदे ट्रैक्टर जब्त।

अंचलाधिकारी ने बालू लदे दोनों ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई हेतु डीटीओ एवं डीएमओ को लिखा पत्र

शिकारीपाड़ा(दुमका)झारखंड।

शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में बालू के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने में स्थानीय प्रशासन असफल साबित हो रहा है|क्षेत्र में लगभग प्रतिदिन बालू का उठाव एवं परिवहन धड़ल्ले से जारी है|ज्ञात हो कि जिला खनन टास्क फोर्स की बैठकों में उपायुक्त द्वारा संबंधित थाना प्रभारी एवं अंचलाधिकारी को अवैध खनन को रोकने की जिम्मेदारी दी जाती रही है,लेकिन प्रखंड प्रशासन इस अवैध कारोबार पर लगाम नहीं लगा पा रहा है|यदा कदा ग्रामीणों की सूचना पर अवैध बालू लदे दो-चार ट्रैक्टर पकड़े जा रहे हैं|बुधवार की देर शाम अंचल अधिकारी कपिल देव ठाकुर ने दुमका रामपुरहाट राष्ट्रीय उच्च पथ पर काजला दाहा मोड़ के निकट से दो बालू लदे ट्रैक्टर को परिवहन करते हुए पकड़ा है| पकड़े गए ट्रैक्टरों को थाना परिसर के बाहर खड़ा कर शिकारीपाड़ा पुलिस को सुरक्षा एवं अग्रेतर कारवाई की जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में प्रभारी थाना प्रभारी गणेश पासवान का कहना है कि बालू लदे ट्रैक्टरों को अंचल अधिकारी द्वारा पकड़ा गया है इसलिए आगे की कार्रवाई अंचल अधिकारी को ही करनी है,दोनों वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।
अंचल अधिकारी कपिल देव ठाकुर ने बताया कि मैंने कजला दहा मोड़ के निकट से दो ट्रैक्टरों को बालू परिवहन करते हुए पकड़ा है|चालक मेरी गाड़ी देखते ही ट्रैक्टर छोड़कर भाग गए । पकड़े गए वाहनों को पुलिस के हवाले किया गया है तथा आगे की कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी दुमका को लिखा जा रहा है|दोनों वाहनों के पीछे ट्रैक्टर के ट्रॉली में नंबर अंकित नहीं है |नियमानुसार ट्रैक्टर का अलग एवं ट्राली का अलग नंबर होता है| इसकी जांच जिला परिवहन पदाधिकारी को करनी है तथा कार्रवाई उन्हीं को करनी है।

जेल में बनेगी मीठे स्वादिष्ट कुरकुरे बिस्कुट।

रिपोर्ट शिव कुमार मिश्रा।

फर्रुखाबाद :- फतेहगढ़ के जिला कारागार में आज बंदियों के कौशल विकास व पुनर्वास पर जेल में 6लाख की कीमत से एक बेकरी का लोकार्पण किया गया अब इस बेकरी के उत्पाद जेल के अलावा केंद्रीय कारागार व जनपद की अन्य कैंटीन में भी भेजा जायेगा . इसकी जानकारी कारागार अधीक्षक भीमनसैन मुकुंद ने दी. उन्हों ने बताया कि इस बैकरी की लागत 6 लाख रु है इसको सांसद निधी से बनबाया गया है इसलिए आज सांसद मुकेश राजपूत ने इस बेकरी का उदघाटन किया। इस मौके पर सांसद मुकेश राजपूत, DIG,PN पाण्डेय जेल , जिला कारागार अधीक्षक भीमसैन मुकुंद मौजूद रहे।

जेल में बनेगी नमकीन और मीठे स्वादिष्ट बिस्कुट ।

रिपोर्ट शिव कुमार मिश्रा।

फर्रुखाबाद :- फतेहगढ़ के जिला कारागार में आज बंदियों के कौशल विकास व पुनर्वास पर जेल में 6लाख की कीमत से एक बेकरी का लोकार्पण किया गया अब इस बेकरी के उत्पाद जेल के अलावा केंद्रीय कारागार व जनपद की अन्य कैंटीन में भी भेजा जायेगा . इसकी जानकारी कारागार अधीक्षक भीमनसैन मुकुंद ने दी. उन्हों ने बताया कि इस बैकरी की लागत 6 लाख रु है इसको सांसद निधी से बनबाया गया है इसलिए आज सांसद मुकेश राजपूत ने इस बेकरी का उदघाटन किया। इस मौके पर सांसद मुकेश राजपूत, डीआई, पी, जी पाण्डेय जेल , जिला कारागार अधीक्षक भीमसैन मुकुंद मौजूद रहे।

महाशिवरात्रि पर्व को डीएम एसपी ने किया फल वितरणकासगंज महाशिवरात्रि पर्व को लेकर डीएम एसपी ने कावड़ियो को बाटे फल, दूध, बिस्किट,।

कासगंज/सोरों।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कोशिक ने शिविर लगाकर कावड़ियो को कराया जलपान।
जिलाधिकारी व एसपी ने कावड़ियो का हालचाल जाना।
कासगंज सोरों रोड पर प्रशासन ने लगाया सेवा शिविर।
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर कासगंज जनपद में बड़ा उत्सव का माहौल हैl सोरों स्थित लहरा घाट से कांवरियों गंगा जली में गंगा जल में गंगाजल भरकर अपने स्थान की ओर अपने आराध्य पर चढ़।ने के लिए ले जा रहे हैं। यह कांवरिया मध्य प्रदेश राजस्थान हरियाणा दिल्ली अन्य प्रदेश से गंगाजल भरकर लहरा घाट से कल सुबह भगवान शिव पर शिवरात्रि के दिन चढ़ाएंगे। इसी को लेकर आज जिला प्रशासन व पुलिस के द्वारा आज जिला कलेक्टर स्थित कासगंज बरेली मार्ग पर जिला अधिकारी सुधा वर्मा व पुलिसअधीक्षक अर्पण। रजत कौशिक द्वारा कांवरिया श्रद्धालुओं को फल बिस्किट ब दूध वितरण कर पुण्य लाभ कमाया।तथा पुलिस प्रशासन द्वारा जगह-जगह बेरिंग कटिंग कर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। कांवरिया श्रद्धालु वाले रोड पर किसी भी तरह का ट्रैफिक नहीं चलने दिया जा रहा।