Home Blog Page 440

कलियुगी बेटों और बहुओं ने सास को पीट पीटकर उतारा मौत के घाट

रिपोर्ट राजेन्द्र सिंह धुआँधार।

कन्नौज : कलियुगी बेटों ओर बहुओं ने मिलकर सास की पीट पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद सभी गुपचुप तरीके से शव का अंतिम संस्कार करने भी जा रहे थे। किसी ग्रामीण की सूचना पर गांव पहुंची बेटी ने पुलिस की मदद से शव का अंतिम संस्कार कराने से रोका और सच्चाई सामने लायी। पीड़िता ने एक आरोपी को भाजपा नेता बता मामले दबवाने का आरोप भी लगाया। मां बेटों के रिश्तो को कलंकित करने का यह मामला कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत कस्बे के है। बेटी पुष्पा ने बताया कि भाई आकाश उर्फ कल्लू और अवधेश ने अपनी पत्नियों के साथ मिलकर 6 मार्च को मां की इतनी बुरी तरह पिटाई की कि उसकी अस्पताल में मौत हो गयी। बेटी का कहना है कि मां की मौत के बाद भाई और भाभियां गुपचुप मां का अंतिम संस्कार करने भी जा रहे थे। तभी गांव वालों ने मुझे इसकी जानकारी दी। पुष्पा ने बताया कि पुलिस में शिकायत करने के बाद जब पोस्टमार्टम कराया गया तो हत्या की पुष्टि हुई। बेटी के आरोप और पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मृतका के छोटे पुत्र आकाश पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सीओ तिर्वा प्रियंका बाजपेयी का कहना है कि जांच जारी है, आगे जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उसके मुताबिक कार्यवाही की जाएगी।

फर्रुखाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ सहित तीन तस्करों को किया गिरफ्तार।

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट मनोज जौहरी।

जहानगंज/फर्रुखाबाद।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के कुशल मार्गदर्शन के क्रम में आज थाना जहानगंज पुलिस वा आबकारी टीम एवं एसओजी टीम के संयुक्त अभियान में अवैध मादक पदार्थ खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आज जहानगंज थाना पुलिस द्वारा 4:30 किलो अफीम सहित एक मोबाइल 1870 रुपया नगद एक पर्स एवं अपाचे अप 27 be 5782 पर सवार होकर जा रहे अफीम तस्करों को क्या गिरफ्तार अभियुक्त योगेंद्र सिंह पुत्र शिशुपाल सिंह निवासी मोहल्ला महाजना थाना जलालाबाद जनपद शाहजहांपुर वा इकबाल अंसारी अब्दुल बारीक अंसारी निवासी पाखी थाना पाकी जनपद फलायु झारखंड एवम् मोहम्मद तबारक अंसारी पुत्र मरहूम इस रफी मियां निवासी रोल थाना गारू जनपद लातेहार झारखंड को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार

परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर पर किया दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस बल रहा मौजूद

वीरेंद्र तोमर / बागपत

बागपत, महाशिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर आज बागपत के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर पर आस्था का जन सैलाब उमड़ गया। जहां उत्तर प्रदेश के साथ-साथ हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान से आए दो लाख से अधिक शिव भक्तों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा विधि विधान एवं मंत्रोउच्चारन के साथ झंडा पूजन और भगवान आशुतोष की आरती की गई । पूरा वातावरण हर हर बम बम और भगवान आशुतोष के विभिन्न जायघोषों से गूंज रहा था। सुबह से ही भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारे लग गई थी। भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु कावड़ में हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर पद यात्रा करते हुए परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने जलाभिषेक कर अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान किया। श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई समस्या ना हो उसके लिए भी जिला प्रशासन सुबह से ही अलर्ट मोड पर रहा। मंदिर जाने वाले रास्तों पर जहां स्वास्थ विभाग के चिकित्सक कैंप लगाकर शिव भक्तों की सेवा में लगे रहे, वही शिव भक्तों के लिए विभिन्न स्थानों पर जलपान की व्यवस्था भी श्रद्धालुओं द्वारा की गई थी। पूरा वातावरण शिवमय हो गया था।

कलियुगी बेटों और बहुओं ने सास को पीट पीटकर उतारा मौत के घाट

रिपोर्ट राजेन्द्र सिंह धुआँधार।

कन्नौज : कलियुगी बेटों ओर बहुओं ने मिलकर सास की पीट पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद सभी गुपचुप तरीके से शव का अंतिम संस्कार करने भी जा रहे थे। किसी ग्रामीण की सूचना पर गांव पहुंची बेटी ने पुलिस की मदद से शव का अंतिम संस्कार कराने से रोका और सच्चाई सामने लायी। पीड़िता ने एक आरोपी को भाजपा नेता बता मामले दबवाने का आरोप भी लगाया। मां बेटों के रिश्तो को कलंकित करने का यह मामला कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत कस्बे के है। बेटी पुष्पा ने बताया कि भाई आकाश उर्फ कल्लू और अवधेश ने अपनी पत्नियों के साथ मिलकर 6 मार्च को मां की इतनी बुरी तरह पिटाई की कि उसकी अस्पताल में मौत हो गयी। बेटी का कहना है कि मां की मौत के बाद भाई और भाभियां गुपचुप मां का अंतिम संस्कार करने भी जा रहे थे। तभी गांव वालों ने मुझे इसकी जानकारी दी। पुष्पा ने बताया कि पुलिस में शिकायत करने के बाद जब पोस्टमार्टम कराया गया तो हत्या की पुष्टि हुई। बेटी के आरोप और पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मृतका के छोटे पुत्र आकाश पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सीओ तिर्वा प्रियंका बाजपेयी का कहना है कि जांच जारी है, आगे जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उसके मुताबिक कार्यवाही की जाएगी।

पीड़त ने लगाया रेंजर पर दबँगई करने का आरोप जबरिया उठा कर रेंज हवालात में बंद कर की गयी मारपीट

बहराइच के मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के वन रेंज धर्मापुर में एक युवक ने रेंजर पर दबँगई करने का आरोप लगाया है। प्राप्त सुचना के अनुसार धर्मापुर वन रेंज के ग्राम धर्मापुर के निवासी मलखे पुत्र सोहराब खान उम्र (69)ने बताया की बीते बुधवार को वह बहराइच किसी कार्यवश गया हुआ था वापसी के वक़्त रात8बजे मिहींपुरवा के कतर्निया बस स्टैंड के पास से धर्मापुर रेंजर मोबीन आरिफ अपनी टीम के साथ जबरिया किसी सुचना के अपनी गाडी में बैठा ले गये। और रेंज कार्यालय पर ले जा कर पूरी रात भयानक रूप से मार पीट किया गया। अगली सुबह परिजनों को सुचना मिली तो रेंज कार्यालय पहुंच कर मार पीट व उठा कर ले आने का कारण पूछा गया जिसपर रेंजर आग बबूला हो कर परिजनों के सामने भी मारा पीटा। पीड़ित किया मानें तो उसके पुत्र के खिलाफ वन अधिनियम का अभियोग पंजीकृत है जिसके संबंध में रेंज अधिकारी मोबिन आरिफ उसके पुत्र को लगभग एक सप्ताह पूर्व गिरफ्तार करने हेतु गये थे जिसको मौके पर ना पाकर पुरे खानदान को देख लेने किया धमकि देते हुए वापस लौट आए थे। उसी के अनख में पीड़ित बुजुर्ग व्यक्ति को उठा कर बुरी तरह प्रताड़ित किया और जुर्माने के नाम पर 50000रूपये रिश्वत किया मांग कि गयी।पीड़ित ने बताया किया मौके पर 5000रूपये जु दिया गया है और बाकी के 45000रुपये 11मार्च को देने है नहीं तो रेंजर द्वारा पुनः उठा कर बंद करने किधमकी दी गयी है। फील- हाल परिजनों द्वारा एम्बुलेंस किया सहायता से पीड़ित को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहींपुरवा भर्ती कराया गया है।जहां डॉक्टरों द्वारा शुरुआती इलाज किया जा रहा है।इस मामले पर धर्मापुर रेंजर मोबिन आरिफ से बात किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि मलखे पर वन अधिनियम के कई अभियोग पंजीकृत है जिसके संबंध में कार्यवाही कई जा रही है, बाकि मार पीट का आरोप निराधार है।डी एफ ओ कतर्निया बी शिव शंकर से मामले के बारे में जानकारी ली गयी तो उनके द्वारा बताया गया की मामले की जानकारी नहीं है। जाँच की जाएगी

प्रज्ञा केंद्र संचालक मुकेश कुमार पाल की अध्यक्षता में झारखंड राज्य प्रज्ञा केंद्र संघ के गठन हेतु बैठक आयोजित

बैठक में सर्वसम्मति से किया गया कमेटी का गठन,मुकेश कुमार पाल अध्यक्ष एवं विश्वजीत भंडारी बने कमेटी के उपाध्यक्ष

रानीश्वर(दुमका)

आज शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर रानीश्वर में प्रज्ञा केंद्र संचालक मुकेश कुमार पाल की अध्यक्षता में झारखंड राज्य प्रज्ञा केंद्र संघ के गठन हेतु बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से एक कमेटी का गठन किया गया|मौके पर कमेटी के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सचिव संयुक्त,सचिव एवं कोषाध्यक्ष का चयन किया गया।बैठक में सर्वसम्मति से मुकेश कुमार पाल को अध्यक्ष,विश्वजीत भंडारी को उपाध्यक्ष,विश्वजीत रावत को सचिव,शमसू खान को संयुक्त सचिव,संदीप सोरेन को कोषाध्यक्ष,
तथा गोष्ट गोपाल घोष,इंद्रनाथ मंडल,हेमलाल मरांडी,अनिमेष मंडल,रुखसत आलम,एहसान आलम,मनोजित दत्त,रुद्रदीप सेन,देवदास घोष,वृंदावन कापरी एवं देवाशीष चटर्जी को सर्व समिति से कार्यकारिणी सदस्य चुना गया|बैठक में निर्णय लिया गया कि रानीश्वर प्रखंड के सभी पंचायत में प्रतिनियुक्त प्रज्ञा केंद्र संचालक मिल जुलकर कार्य करेंगे तथा विभाग द्वारा किसी भी प्रकार के शोषण का विरोध करेंगे|झारखंड सरकार पंचायती राज विभाग द्वारा प्रेषित पत्र ज्ञापन संख्या 586 दिनांक 1 3 2024 के आलोक में निदेशक पंचायत राज निदेशालय निशा उरांव द्वारा प्रासंगिक पत्र के संबंध में डिटेल पंचायत परियोजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत में प्रज्ञा केंद्र संचालक की नियुक्ति की गई है|उक्त प्रतिनिधि संचालक को ई ग्राम स्वराज मनरेगा पी डी आई जन्म एवं मृत्यु की पंजीकरण विश्वकर्म योजना गम पोर्टल तथा अन्य कार्य से संबंधित डाटा प्रविष्टि के कार्य ग्राम पंचायत के सचिवालय एवं मुखिया के सहयोग के लिए प्रज्ञा केंद्र संचालक को लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड दिया जाए । बैठक में मुकेश कुमार पाल,अनिमेष मंडल,विश्वजीत भंडारी,विश्वजीत रावत,इंद्रनाथ मंडल,संदीप कुमार सोरेन,रुखसत आलम,एहसान आलम,शमशु खान,मनोजित दत्त, हेमलाल मरांडी,रूद्रदीप सेन गोस्ट गोपाल घोष वृंदावन कापरी आदि मौजूद थे।

जावती में 3 दिन से लापता 33 साल के व्यक्ति का कुएं में मिला शव ।

लटेरी/मध्य प्रदेश।शुक्रवार को आनंदपुर थाना क्षेत्र की ग्राम जावती मे 3 दिन से लापता एक 33 साल के व्यक्ति का शव गांव के ही एक कुएं मे मिला है। आनंदपुर थाना प्रभारी दीपक राठौर ने बताया है। कि मृतक करीब 3 दिन से लापता था जिसका शव गांव के ही एक खाली कुएं मे मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनो को सौप दिया है। और मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक का नाम जगमोहन कुशवाह उम्र 33 साल निवासी जावती का बताया जा रहा है।

लटेरी से जितेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

महाशिवरात्रि पर्व के अफसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ने मंदिरों का लिया जायजा ।

कासगंज।
जनपद कासगंज में महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कासगंज अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कासंगज श्री राजेश कुमार भारती द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्याम देवता शिवालय थाना क्षेत्र ढोलना एवं भतेश्वरनाथ मन्दिर, कासगंज पर जलाभिषेक एवं आयोजित मेलों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया सम्बन्धित को शान्ति सुरक्षा व्यवस्था एवं महिला/बालिकाओं के आवागमन के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये

रिपोर्ट , मो कामरान अहमद
जनपद कासगंज यूपी।

बाराबंकी यू०पी०

                                   *बाराबंकी के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में  पुलिस मुठभेड़ में वांछित, घायल बदमाश की हुई  गिरफ्तारी*

( रिपोर्ट – सन्दीप वर्मा )

बाराबंकी।
आपको बता दें की बाराबंकी में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज रात्रि को थाना प्रभारी कोतवाली नगर पुलिस बल के साथ तलाश वांछित, चेकिंग में थे कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के नागेश्वर नाथ मन्दिर के पीछे, कब्रिस्तान के पास एक सन्दिग्ध व्यक्ति आता हुए दिखायी दिया, कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सन्दिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया तो पुलिस टीम को देखकर गिरफ्तारी से बचने हेतु बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई । पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल, गिरफ्तार अभियुक्त अजीम पुत्र शफीक निवासी वाल्दा रोड, पीरबटावन थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर व 01 जिंदा, 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया है । आरम्भिक जांच से मालुम हुआ है कि अभियुक्त अजीम थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी से वांछित अभियुक्त है, अभियुक्त अजीम पर चोरी व मादक तस्करी सहित लगभग आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं। थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

बाराबंकी यू०पी०

( रिपोर्ट – सन्दीप वर्मा )
बाराबंकी के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में वांछित, घायल बदमाश की हुई गिरफ्तारी