Home Blog Page 433

भाजपा नेता रमाकान्त दुबे ने करहल विधानसभा से ठौकी दावेदारी

भाजपा नेता रमाकान्त दुबे ने फुल फ्लैश में मैनपुरी भाजपा कार्यालय पर पहुचकर किया आवेदन

रिपोर्ट ऋषीकान्त दुबे

करहल,मैनपुरी।
करहल विधानसभा चुनाव हेतु भाजपा के दावेदार दिनों दिन सक्रीय होते दिख रहे है। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे भाजपा के दावेदार अपनी दावेदारी ठोकते हुए दिखाई दे रहे है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रमुख समाजसेवी रमाकांत दुबे ने बुधबार को भाजपा जिला कार्यालय पहुचकर भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी को करहल विधानसभा से उपचुनाव हेतु भाजपा की टिकट के लिए अपना आवेदन पत्र सौंपा है।
बताते चलें कि भाजपा की टिकट के लिए दावेदार व प्रमुख समाजसेवी रमाकांत दुबे काफी लंबे समय से निश्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनजन तक पहुचाकर सरकार की योजनाओं का लाभ लाभार्थियो तक पहुचाने का काम करते चले आ रहे है।
रमाकांत दुबे करहल के सबसे पुराने व वरिष्ठ नेताओं में शामिल होकर पार्टी पर व पार्टि रमाकान्त दुबे पर अपना विश्वास प्राप्त है। जिसको लेकर रमाकान्त दुबे पर पार्टी अपना विश्वास जताकर उम्मीदवार बना सकती है। अचानक से रमाकान्त दुबे का नाम चर्चाओं में आने से राजनैतिक हलचल काफी तेज हो गई है। जिसको लेकर पूरे क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं काफी तेज है।
भाजपा से दावेदार व वरिष्ठ भाजपा नेता व प्रमुख समाजसेवी रमाकान्त दुबे से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया है कि टिकट मांगने का अधिकार हर किसी को है। पार्टी अगर मुझ पर अपना विश्वास जताती है तो निश्चित ही पूरे जोश व उत्शाह के साथ चुनाव लड़ा जाएगा। और निश्चित ही पार्टी की उम्मीदो पर खरा उतरकर करहल सीट भाजपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की झोली में डालकर उन्हें मजबूत करने का काम करेंगे।
इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानंद तिवारी, वीरेंद्र पाण्डेय, मनोज यादव, राकेश चंदेल, साधन सहकारी बैंक मनोंना के अध्यक्ष रामसेवक यादव, बीजेपी ओबीसी मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष मनोज यादव, गौरव दुबे समेत आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

इनबॉक्स
पूरी निष्ठा व ईमानदारी से लड़ेंगे करहल विधानसभा का चुनाव

भाजपा नेता व प्रमुख समाजसेवी रमाकान्त दुबे ने पत्रकारों से खास बातचीत करते हुए कहा कि बफादारी करना हमारे खून में है। जहां रहो पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ रहकर पूरे जोश व नई उमंग के साथ करहल विधानसभा का चुनाव लड़कर फतह हासिल करेंगे। पार्टी के साथ पूरे तन, मन व धन के साथ खड़े होकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।

इनबॉक्स
क्या बोले भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी

भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने बताया है की करहल विधानसभा की सीट खाली होने पर दावेदार अपनी दावेदारी पेश कर रहे है। जल्दी ही मजबूत व सक्रिय दावेदार को अपना प्रत्याशी बनाकर उसे सदन में भेजने का काम करेंगे।

बेटी के निकाह के लिये रखे दहेज के समान को शातिर चोरों ने लाखों की नकदी सहित घर में रखी ज्वैलरी कर दी पार राजेन्द्र सिंह धुआँधार

कन्नौज। नगर क्षेत्र में चोरी की वारदातें घटित होने की बाढ़ सी आई हुई है। हर दूसरे चौथे दिन कन्नौज जिले का गांव हो या शहर नगर हो या कोई मोहल्ला, शातिर चोर किसी ना किसी वारदात को अंजाम दे ही देते हैं। जिले की पुलिस के लिये ये शातिर बबालेजान बन चुके हैं।
बीती रात भी कन्नौज वाया तिर्वा बेला मार्ग पर स्थित अहेर गांव शातिर चोरों के निशाने पर रहा। यहां एक मकान में पीछे के हिस्से से प्रवेश होने के बाद चोरों ने घर पर ताले काटने के बाद रखी लाखों की नकदी और ज्वैलरी पार कर दी। घटना की सूचना सोकर उठे परिजनों ने सुबह पुलिस को दी है।
जानकारी के मुताबिक उपरोक्त गांव में अहमद अली के तीन पुत्र हसरत अली, मोहब्बत अली, उवैश अली के अलावा पत्नी और बेटियां हैं।
उबैश अली अलग रहते हैं, जबकि शेष दो भाइयों के परिवार व अन्य सदस्य एक ही मकान में रहते हैं।
बीती रात परिजन जब गर्मी और बिजली ना आने के कारण घर की छत और कुछ परिवार के सदस्य घर के बाहर सोये हुये थे, तभी देर रात शातिर चोरों ने उपरोक्त मकान को अपना निशाना बनाया। घर के पीछे की हिस्से से मकान में प्रवेश करने के बाद घर का पिछला गेट खोला गया, और इसके बाद अलमारी, बक्से आदि के ताले काटने के बाद लाखों रुपए की नकदी और ज्वैलरी को पार कर दिया।
सुबह सोकर उठे परिजनों ने जब घर के ताले टूटे देखे तो हड़कंप मच गया।
परिजनों ने बताया कि कुछ समय बाद ही घर की एक बेटी तरन्नुम की शादी होनी थी। जिसकी शादी के लिये बनवाया गया दहेज का सामान भी चोरी कर लिया गया। इसके अलावा घर में रखी अन्य लाखों की ज्वैलरी के अलावा समूह का पैसा भी शातिर चोरों ने पार कर दिया।
परिजनों ने बताया कि, चोरी गए समान में सोने के तीन जोड़ी टीका, तीन जोड़ी झूमर, तीन जोडी नथनी, टीन जोड़ी झुमकी, दो जोडी कुंदा, दे जोड़ी झाले, चार सोने की हाय, तीन मंजली, दो हार, एक अंगूठी, तीन जोड़ी हथफूल, तीन जोडी छन्नी चूड़ी चांदी की, तीन जोड़ी तोड़ा,6 जोड़ी तोड़ियां, आधा किलो का खडुआ, चांद के अलावा ढाई लाख रुपए की नकदी पार कर दी गई। चोरी ने समूह के लिये रखा रुपया और करीब 6 माह बाद होने वाली बेटी के शादी का दहेज का सामान भी पार कर दिया।
परिजनों ने पड़ोस के ही रहने वाले वीरभान पुत्र रामबाबू, लाला पुत्र रामबाबू, रामवीर पुत्र प्रमोद, श्यामबीर पुत्र प्रमोद, पर घटना को अंजाम दिये जाने का संदेह जताते हुये नामदर्ज तहरीर पुलिस को दिये जाने पर जान से मार देने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
फिलहाल मामले की लिखित शिकायत मिलने के बाद कोतवाली प्रभारी जयंती प्रसाद ने चोरी की वारदात में संदेह जताते हुये जांच शुरू करवा दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा।

भारतीय किसान यूनियन ने युवती पारुल दागी को दिया भारतीय किसान यूनियन प्रधान का प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया समानित

रिपोर्ट सुदेश वर्मा ।

बागपत,बडौत।
भारतीय किसान यूनियन प्रधान ने गांव लुहारी जिला बागपत मास्टर गुलबीर सिंह की युवती पारुल दांगी जो वायु सेवा में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयनित हुई है उसको भारतीय किसान यूनियन प्रधान का प्रतीक चिन्ह देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राजेश प्रधान जी राष्ट्रीय प्रभारी चौधरी ईश्वर सिंह चहल राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी चंद्रवीर जी राष्ट्रीय महासचिव संजीव दांगी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कुमार पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अमित मलिक प्रवीण कुमार जिला अध्यक्ष बागपत विक्की बालियान जिला अध्यक्ष मेरठ महिला जिला अध्यक्ष मंजू देवी मोहित ढाका जी विशाल बालियान रवि तालियान विधानसभा अध्यक्ष शामली साकिब मलिक सनी राठौर चौधरी करण सिंह सुदेश राठी आदि लोगों ने सम्मानित किया
एवंम प्रदीप फौजी के मकान पर भारतीय किसान यूनियन प्रधान कि एक सभा जिसकी अध्यक्षता चौधरी सुखबीर सिंह वह संचालन संजीव दांगी ने किया जिसमें यूनियन के पदाधिकारीयो ने किसान व मजदूर की समस्या को लेकर एक गहन चर्चा की गई और आगे की रणनीति बनाई गई
इस मौके पर राजीव दांगी को प्रतिनिधि राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप फौजी को जिला महासचिव बागपत के पद पर मनोनीत किया
चौधरी सत्येंद्र अंकित कुमार अक्षय कुमार चौधरी बिजेंद्र आदेश कुमार प्रमोद जितेंद्र रामवीर फौजी कल्लू खान सुरेश बाबा विकेश कुमार प्रवीण शेरपुर सुनील नरेंद्र कुमार कुलदीप मुकेश आदि लोगों को यूनियन की सदस्यता ग्रहण कराई गई इस मौके पर सुधीर प्रधान डॉक्टर श्यामपाल अनिल तूगाना मास्टर संजीव मास्टर नरेंद्र सिंह नरेश कुमार किरण सिंह चौधरी चौधरी मुकेश कुमार व सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे

छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में चले जमकर लाठी डंडे दोनों पक्षों के छह लोग घायल

चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: घर में घुसकर लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के मामले को लेकर दो पक्षों में चले जमकर लाठी डंडे दोनों पक्ष के लोगों ने कोतवाली में आकर जमकर किया हंगामा। कोतवाली में भी दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया।ग्राम चकरपुर में नाबालिक लड़की के छेड़छाड़ के मामले को लेकर दो पक्षों में चले जमकर लाठी डंडे दोनों पक्षों के छह लोग गंभीर रूप से घायल जिन्हें उप जिला चिकित्सालय बाजपुर में भर्ती कराया गया।एसएसआई विनोद फर्त्याल ने बताया दोनों पक्षों में विवाद हुआ था जिसमें 6 लोग घायल हुए हैं अभी दोनों पक्षों की शरीर प्राप्त नहीं हुई है निष्पक्ष जांच कर दोस्तों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बाइक की टक्कर से युवक की मौत

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: बाइक सवार ने पैदल जा रहे युवक को रौंदा जिसमें युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
समय लगभग 11 बजे ग्राम पोपपुरी बरहैनी निवासी शंकर सिंह पुत्र जीत सिंह ग्राम बरहैनी में स्थित एक दुकान से समान लेकर वापस अपने घर की ओर पैदल जा रहा था कि इसी बीच बरहैनी नई सड़क के समीप तेज रफ्तार बाइक चालक ने गलत लापरवाही के चलते शंकर सिंह को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें शंकर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया। पुलिस घटना स्थल की सीसीटीवी फुटेज खागंल कर कार्यवाही की जाएगी।

खबर का दिखा बड़ा असर 4 वर्ष से टूटे पुल का निर्माण शुरू ग्रामीणों के चेहरे पर दिखी मुस्कान

TNI 24/ ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बहराइच फखरपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कनेरा बाजार स्थित नहर का पुल बीते 4 वर्ष से टूटा होने की वजह से दर्जनों गांव के राहगीर परेशान थे पुल का निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी देखी जा रही है। समाजसेवी पत्रकार मेराज अहमद ने खबर को प्रमुखता से TNI -24 न्यूज़ पर प्रकाशित किया था सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेकर पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।आपको बताते चलें सड़क पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो जाने से वाहन चालक को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था, साथ ही ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही थी। लेकिन अब उस पुल के बाउंड्री वालों को तोड़कर नया पुल निर्माण किया जा रहा है। TNI -24 न्यूज़ का दिखा बड़ा असर ग्रामीणों ने समाजसेवी पत्रकार मेराज अहमद के सराहनीय कार्य पर खुशी जताते हुए प्रशंसा की

बेरहम बाप सीने लिपटकर चीखती रही ढाई साल की मासूम, नहीं पसीजा दिल, गंगनहर में फेंका

TNI 24/ ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

उत्तर प्रदेश के मेरठ से रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई हैं, जहां एक बेरहम बाप ने अपनी ढाई साल की मासूम बच्ची को बेरहमी से गंग नहर फेंक दिया. बच्ची बाप के गले से लिपटकर चीखती-चिल्लाती रही लेकिन उसका कलेजा नहीं पसीजा।बाप ने उसे खुद से छुड़ाकर नहर में फेंक दिया और तब तक वहां खड़ा रहा जब तक उसे बच्ची की मौत की तसल्ली नहीं हो गई।ये दर्दनाक घटना मेरठ देहात इलाके के मढ़ियाई गांव की है, जहां पेशे से मजदूर सुलेमान ने अपनी ही बेटी को गंगनहर में फेंककर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी बाप सुलेमान उर्फ सल्लू को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ढाई साल की मासूम बेटी इकरा को उंगली पकड़ाकर साथ घुमाने के बहाने ले गया था. सीसीटीवी कैमरे में बच्ची को ले जाने की तस्वीरें भी सामने आई हैं. जहां बच्ची पिता का हाथ पकड़कर जाते दिख रही है.

बेरहम बाप ने बच्ची को गंग नहर में फेंका पुलिस के मुताबिक आरोपी सुलेमान शुरू से ही शक के घेरे में था. पुलिस ने जब बच्ची के लापता होने के मामले की जांच शुरू की तो आसपास के लोगों से पता चला कि उसकी दो बेटियां भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी, जिसके बाद पुलिस का शक यकीन में बदल गया. पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारी बात क़ुबूल कर ली. पूछताछ में उसने जो बताया उसे सुनकर पुलिस के पैरों के नीचे से जमीन निकल गई।सुलेमान ने बताया कि वो ढाई साल की बेटी इकरा को घुमाने का बहाना बनाकर साथ लाया था. जब वो बच्ची को गंगनहर में फेंकने जा रहा था बच्ची डर गई और कसकर पिता से लिपट गई, लेकिन फिर भी उसकी दिल नहीं पसीजा. मौत को सामने देख बच्ची चीखने-चिल्ली लगी लेकिन, बेरहम बाप के हाथ एक पल के लिए भी नहीं कांपे. उसने बड़ी मुश्किल से बच्ची को सीने से अलग किया और नहर में फेंक दिया।सीसीटीवी में बच्ची को ले जाते दिखा आरोपी आरोपी ने जब कत्ल की ये घिनोनी वारदात बताई को पुलिस वालों की आंखों में भी आंसू आ गए. सुलेमान ने बताया कि वो काफी देर खड़ा रहा लेकिन उसकी बेटी पानी में ऐसी डूबी कि ऊपर नहीं आई और जब उसे यकीन हो गया कि बेटी डूब गई है, उसके बाद वो वापस घर आ गया और शोर मचा दिया कि उसकी बेटी लापता हो गई. पुलिस ने जब मामले की जांच की तो सीसीटीवी में आरोपी बच्ची का हाथ पकड़कर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है।आरोपी को बच्ची को मारने का कोई अफ़सोस नहीं हैं. जब पुलिस ने उससे हत्या की वजह पूछी तो उसने कहा कि वो मेरे बेटे से लड़ती थी उसे परेशान करती थी. इसलिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस उसकी दो लापता बेटियों के बारे में भी उससे पूछताछ कर रही है. गोताखोरों की मदद से बच्ची के शव की तलाश की जा रही है.

अवैध मिट्टी खनन पर नहीं लग पा रहा लगाम विभागीय कार्यवाही के अभाव में खनन माफियाओ के हौसले बुलंद

TNI 24/ ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बहराइच: थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के धरसवा में जेसीबी लगाकर खनन किया जा रहा है जबकि खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश जिलाधिकारी ने दे रखा है फिर भी खनन है रुकने का नाम नहीं ले रहा है।धरसवा के पास हो रहे खनन पर जब जेसीबी ड्राइवर से पूछा गया तो उसने बताया कि मिट्टी को भट्टे पर भेजा जा रहा है यहां पर दिन और रात के अंधरे में धरती का सीना चीरा जा रहा है सूत्रों की माने तो इसके बदले थाने पर मोटी रकम भी दी जा रहीं है जब इस सम्बंध में कोतवाली देहात पुलिस के हल्का दीवान नागेंद्र यादव को सूचना दी गई तो वो बोले इसमें पुलिस क्या कर सकती है एसडीम को बताओ आप हल्का इंचार्ज विपिन सिंह का फोन ही नहीं उठा जब जिम्मेदार इस तरह से अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाने में असमर्थता जाहिर करेगें तो फिर कैसे रुकेगा खनन

करोड़ों के लागत से बना पानी टंकी में नहीं आ रहा पानी भीषण तपती गर्मी में पानी के संकट से जूझ रहे ग्रामीण

TNI 24/ ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बहराइच सिंह पुर गांव में पानी टंकी का निर्माण होने के बाद भी 4 वर्ष से ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा पीने के लिए शुद्ध पानी की व्यवस्था।उत्तर प्रदेश सरकार जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत लाखों करोड़ों रुपया खर्च कर ग्रामीणों को योजना का लाभ देने की बात कर रही है वही जल निगम के अधिकारियों की मनमानी और लापरवाही की वजह से भीषण तपती गर्मी में लोगों को बूंद बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है हुजूरपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंहपुर फखरपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बौंडी बुक्कापुर निवासी ग्रामीणों ने बताया 7 साल से पानी टंकी निर्माण पूरा होने के बाद भी भीषण तपती गर्मी में लोगों को पानी पीने को नहीं मिल रहा है और पानी टंकी योजना के नाम पर जमकर सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है ऐसे में योगी सरकार की मंशा पर फिर रहा पानी इस मामले में अधिशासी अभियंता कमला शंकर से बात कर मामला अवगत कराया जिन्होंने बताया मौके की जांच कर जो दोषी पाए जाएंगे उनके विरुद्ध करवाई किया जाएगा और ग्रामीणों की समस्या का निस्तारण किया जाएगा

3 दिन बाद भी नहीं मिला पैर फिसलने से नदी में डूबे बालक का शव

घाघरा नदी में बालक के शव को ढूंढने के लिए एनडीआरएफ ने चलाया अभियान

TNI 24/ ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बहराइच: जिले के तहसील मोतीपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत चहलवा में घाघरा नदी के किनारे पर पालतू मवेशियों को नहलाने गया धीरज उम्र 15 वर्ष पुत्र छम्मो यादव निवासी चहलवा शनिवार को नदी में पैर फिसलने से डूब गया था मौके पर मौजूद काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा नदी में बालक को ढूंढने के भरकश प्रयास किए गए वहीं मामले की सूचना तत्काल राजस्व विभाग और थाना सुजौली प्रभारी निरीक्षक सौरभ सिंह को दी गई थी।मौके पर तहसीलदार अंबिका चौधरी,उप निरीक्षक सुरेंद्र बौद्ध, उप निरीक्षक अरविंद यादव, उप निरीक्षक ओम प्रकाश यादव, उप निरीक्षक अभिमन्यु मिश्र, कांस्टेबल मनीष यादव, लेखपाल रवि वर्मा स्थानीय ग्रामीण प्रदीप चौहान ब्रह्मा यादव रामचंद्र यादव और राजेंद्र भगत मौके पर पहुंचे थे लेखपाल रवि वर्मा ने बताया कि बालक के शव को नदी में ढूंढने के लिए एनडीआरएफ टीम को सूचना दी गई थी मौके पर एनडीआरफ की टीम ने आकर तीसरे दिन काफी समय तक नदी में बालक के शव को ढूंढने का प्रयत्न किया लेकिन अभी तक बालक के शव को ढूंढने में सफलता नहीं प्राप्त हो पाई है वहीं बालक के परिजनों का इस दौरान रो-रोकर बुरा हाल है