Home Blog Page 431

बौंडी थाना अध्यक्ष अंजनी कुमार राय ने पुलिस बल के साथ निकाला फ्लैग मार्च, माहौल खराब करने पर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

बहराइच: लोकसभा चुनाव को देखते हुए बौंडी थाना अध्यक्ष अंजनी कुमार राय ने भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला। साथ ही लोगों से बिना किसी दबाव व खौफ के मतदान करने की अपील की। इसके अलावा चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी या अराजकता करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बुधवार को तेज तर्रार बौंडी थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय ने फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च से,बौंडी, अमवा तोतारपुर चौराहा,खैराबाजार,कोदही,नंदवल,जैतापुर, बाजार सहित विभिन्न गांव से होते हुए बौंडी थाना पर संपन्न हुआ। तेज़ तर्रार बौंडी एसओ अंजनी कुमार राय ने कहा कि समाज में भाईचारा और एकता का मिसाल बना अफवाह फैलाने वाले को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सभी नागरिक रमजान शरीफ होली का त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक तरीके से मनाएं। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन निर्भीक होकर मतदान करें। पुलिस प्रशासन आपके साथ खड़ा है। फ्लैग मार्च में उपनिरीक्षक अनुराग सिंह,संजय सिंह, सुशील कुमार,विवेकधर द्विवेदी, रामगोपाल वर्मा समेत मौजूद रहें।

चांदपुर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट में युवक को तमंचे सहित किया गिरफ्तार।

बिजनौर से मुनीश उपाध्याय की रिपोर्ट।

                                    बिजनौर/चांदपुर:- चांदपुर पुलिस द्वारा आज एक एससी एसटी एक्ट के अभियुक्त को आल्हा कत्ल तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मीरापुर खादर थाना चांदपुर जनपद बिजनौर निवासी एक व्यक्ति रविंद्र पुत्र उमराज सिंह द्वारा थाना चांदपुर पर तहरीर देकर अवगत कराया गया है कि मृतक का सगा भाई लवसीत उर्फ भूरे अंकित कुमार ,उत्तम ,छविंदर पुत्रगढ़ मुकेश निवासीगढ़ ग्राम मीरपुर खादर थाना चांदपुर जनपद बिजनौर सचिन पुत्र काली निवासी ग्राम भगौड़ा थाना चांदपुर जनपद बिजनौर भूपेंद्र पुत्र बलवीर सिंह निवासी ग्राम तखपुर थाना चांदपुर जनपद बिजनौर नवीन पुत्र प्रकाश सिंह निवासी ग्राम मीरपुर खादर जनपद बिजनौर द्वारा एक राय होकर वादी के भाई राजेश उर्फ डब्बू पुत्र उमराव सिंह निवासी ग्राम मीरपुर खादर जनपद बिजनौर को जान से मारने की नीयत से गोली मारने जिससे उसकी मृत्यु हो जाने के संबंध में दिनांक 9 मार्च 2024 को मुकदमा अपराध संख्या 113 /24 धारा 147, 148 ,149, 302 भारतीय दंड संहिता व 3(2)(v) एससी एसटी एक्ट पंजीकृत कराया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज 9 मार्च 2024 को थाना चांदपुर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित मुख्य अभियुक्त लवसीत उर्फ भूरे पुत्र निवासी ग्राम मीरपुर खादर थाना चांदपुर जनपद बिजनौर को घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा 315 बोर तथा खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया अभियोग में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गई सेक्स अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है विधि कार्यवाही प्रचलित है।

ट्रैक पार कर रहीं महिला की साड़ी मालगाड़ी में फंसी, एक झटके में चली गई जान।

कायमगंज /फर्रुखाबाद
मालगाड़ी में महिला की साड़ी फस गई जिससे झटके में उसकी जान चली गई ।दरअसल आपको बता दे कि कंपिल थाना क्षेत्र के गांव किन्दर नगला निवासी 74 वर्षीय महिला रेवती पत्नी जंग बहादुर बीते दिनों अपनी नातिन के घर गुरसहायगंज गई थी । जहां से वह आज ट्रेन द्वारा लौटकर कायमगंज स्टेशन पर पहुंची तभी ट्रैक पार कर रही थी । इसी दौरान फर्रुखाबाद की तरफ से मालगाड़ी आ गई , जिसमें उसकी साड़ी फस गई ।लगभग मालगाड़ी में फंसकर महिला 20 मीटर तक आगे घिसटिती चली गई । जिससे महिला की दर्दनाक मौत हो गई । क्षत विक्षत अवस्था में पड़ा हुआ शव जीआरपी पुलिस स्टेशन पर लेकर पहुंची । जहां शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए फतेहगढ़ भिजवाया ।जानकारी देते हुए महिला के पुत्र ने बताया कि वह बीते दिनों रिश्तेदारी में गई थी । जहां से आज वापस घर के लिए लौट रही थी ।सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया ।

एसएसपी ने पुलिस फोर्स और बीएसएफ फोर्स के साथ निकाला फ्लैग मार्च।

कन्नौज/सिकंदरपुर।
आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पुलिस विभाग पूरी तरीके से अलर्ट मोड पर है आज सिकंदरपुर नगर पंचायत के कस्बे में जीटी रोड होते हुए मैंन बाजार तक पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला बीएसएफ के जवानों के साथ कन्नौज एसएसपी संसार सिंह छिबरामऊ थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह सिकंदरपुर चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार तिवारी फुल एक्शन मोड पर दिखे पुलिस फोर्स व बीएसएफ के जवानों के साथ जीटी रोड पर फ्लैग मार्च करते हुए नगर भ्रमण किया मैन बाजार में पुलिस ने फ्लैग मार्च करते हुए नगर पंचायत कार्यलय रोड से वापस आकर फ्लैग मार्च को समाप्त किया गया अचानक भारी संख्या में पुलिस फोर्स का बीएसएफ के जवानों के आहट से नगर में अचानक चर्चा तेज हो गई है कि बीएसएफ के जवानों के साथ भारी संख्या में फ्लैग मार्च इस तरीके से निकल रहा ऐसा लग रहा है कि आचार संहिता लगने वाली है और लोकसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं यह साफ संकेत लोगों को फ्लैग मार्च दे गया ।

मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत संचालित समस्त योजनाओं के प्रचार प्रसार प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाई।

उत्तराखंड ।
उधमसिंह नगर: महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग उधम सिंह नगर द्वारा मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत संचालित समस्त योजनाओं के प्रचार प्रसार प्रचार वाहन को मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी व्योमा जैन द्वारा जनपद के समस्त प्रमुख स्थानों में प्रचार हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया , वाहन के द्वारा विभाग द्वारा संचलित योजनाएं, वन स्टॉप सेंटर, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना,महिला हेल्प लाइन,नंदा गौरा योजना,पोषण अभियान, मिशन शक्ति जिला हब द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जायेगा। कार्यक्रम में मिशन शक्ति से किशन सिंह मेहरा, बाल विकास परियोजना अधिकारी आशा नेगी, सुपवाइजर आशा जोशी,सोनाली, आदि उपस्थित थे

नेहटौर विधानसभा क्षेत्र में किया गया संविधान विचार गोष्ठी का आयोजन।

                                    बिजनौर से मुनीश उपाध्याय की रिपोर्ट।

बिजनौर/नहटौर -पूर्व अपर जिला एवं शस्त्र न्यायाधीश मनोज कुमार ने आने वाले सामान्य लोकसभा चुनाव में 5- नगीना लोकसभा क्षेत्र की जनता से गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की है । मनोज कुमार आज नगीना लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा नेहटौर क्षेत्र में आयोजित संविधान विचार जागरूकता बैठक में जनता को संबोधित कर रहे थे। ‌नगीना लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा नहटौर क्षेत्र में संविधान विचार जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जज मनोज कुमार पहुंचे। पूर्व जज मनोज कुमार के पहुंचने पर ग्रामीण वासियों ने बड़े उत्साह से उनका स्वागत किया। पूर्व जज मनोज कुमार ने संविधान की जानकारी और शिक्षा पर अपने विचार रखे । आपको बता दे लोकसभा का चुनाव नजदीक है ऐसे में हर तरफ चुनावी सभाएं हो रही है नगीना लोकसभा के क्षेत्र विधानसभा नहटौर के ग्राम तकीपुरा ग्राम कादिपुरा हल्दौर आदि में पूर्व जज मनोज कुमार द्वारा जनसंपर्क कर संविधान को लेकर लोगों के बीच में जाकर संविधान को बचाने पर चर्चा कर लोगों को जागरुक करने का काम कर रहे हैं।पूर्व जज मनोज कुमार ने बताया कि हमें संविधान को बचाने की लड़ाई लड़नी है यह लड़ाई हम सब को मिलकर ही लड़नी है। जो सपना बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी ने हमारे लिए देखा था उसको खत्म करने का काम चल रहा है।इस समय संविधान को खत्म करने का काम चल रहा है संविधान बचेगा तो हम बचेंगे नहीं तो सब खत्म हो जाएगा सब पहले जैसा हो जाएगा ना हमें चुनाव लड़ने का हक था ना कुर्सी पर बैठने का यह सब हमें सविधान से ही मिला है। इस समय हर गाँव मे स्कूल और अच्छी अस्पताल खोलने की जरूरत हैं।बुजुर्गों की देखभाल और लड़कियों की शिक्षा और सुरक्षा को प्राथमिकता देनी की जरूरत है। कलम की स्याही अभी भी मजबूत है उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि हम लोग को संविधान को बचाना है। और संविधान को हम अपने वोट से बचा सकते हैं आने वाले लोकसभा चुनाव में हम लोग एकजुट होकर गठबंधन के प्रत्याशी को वोट देने का काम करे।इस अवसर पर नितेश कुमार , भूदेव सिंह, नथ्थन सिंह, हरदयाल सिंह, पवन सिंह, कुलदीप सिंह ,मनोज कुमार ,हरि सिंह ठाकुर ,संतराम सिंह, कृष्ण कुमार, मनोज कुमार ,गोरव कुमार, रोहताश सिंह ,जगदीश सिंह , दिव्यांशु, राजपाल सिंह , नरेश कुमार फौजी,भूपेंद्र सिंह, रामगोपाल, ऋषभ कुमार ,रजत कुमार ,सुजीत कुमार ,शुभम सागर, शिव प्रताप सिंह, जयपाल सिंह, उषा देवी, मिथलेश देवी, प्रेमलता देवी, गोविंद सिंह, कार्मेंद्र ,हर्ष कुमार, दीवांशु कुमार, आजाद सिंह, रवि कुमार ,योगेंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार ,मोनू कुमार, गम्भीर सिंह, सुजीत कुमार, विवेक कुमार ,जितेंद्र कुमार, देशराज सिंह, ओमपाल सिंह, सरिता देवी ,राधा रानी, उषा देवी, विमला देवी ,कांति देवी ,रुचिका देवी, संगीता देवी ,आदि ग्रामीण उपस्थित रहे

तीन सूत्रीय माँगों को लेकर जीएम ऑफिस पर धरना दे बेरोजगारों की नियुक्तियां नहीं हुई तो होगा आंदोलन:चेयरमैन गुरजीत सिंह गित्ते

ब्यूरो चीप: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: सहकारी चीनी मिल बाजपुर में रिक्त पदों पर स्थानीय बेरोजगारों को नियुक्ति दिये जाने, उच्च पदों पर नियुक्त कर्मचारियों को फिटमेन्ट का लाभ दिये जाने एवं बाजपुर आसवनी के प्रसिध्द देशी मदिरा ब्राण्ड ‘गुलाब’ का नाम न बदले जाने की माँग को लेकर नगर पालिका परिषद बाजपुर के लोकप्रिय अध्यक्ष गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ ने मिल कर्मियों व स्थानीय बेरोजगारों के साथ चीनी मिल प्रशासनिक भवन पर सांकेतिक धरना दिया। साथ ही जल्द माँगे पूर्ण न होने पर उग्र जनांदोलन छेड़ने की चेतावनी दी।चेयरमैन गुरजीत सिंह गित्ते ने संबोधित करते हुए कहा चीनी मिल बाजपुर एवं आसवनी शराब फैक्ट्री में फिटमेंट एवं बेरोजगार की नियुक्तियां करने को लेकर काफी समय से श्रमिक संघर्ष कर रहे हैं उनकी नियुक्तियां जल्द नहीं की गई श्रमिक सहित सामाजिक लोग भी आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा आसवनी के प्रसिध्द देशी शराब मदिरा ब्राण्ड ‘गुलाब’ का नाम न ना बदला जाए नाम बदला गया तो देशी मदिरा शराब विक्री में गिरावट आएगी जिससे फैक्ट्री को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है आसवनी फैक्ट्री में देसी मदीरा शराब प्रसिद्ध शराब है जिसका अपने आप में बहुत बड़ा नाम है और बाजपुर आसवनी फैक्ट्री की देसी मदिरा शराब उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश,हरियाणा,पंजाब आदि राज्यों में मशहूर है। उन्होंने कहा बाजपुर की जनता किसी भी कीमत में देसी मजीरा गुलाब ब्रांड का नाम बदलने नहीं देगी इसके लिए क्यों न वड़ा आंदोलन चलाना पड़े।इस मौके पर सभासद सादक हुसैन, जगतजीत सिंह, रामअवतार यादव, सुनील कुमार, सिंह स्वरूप भारती, निसार अहमद, तनवीर खां ‘गुड्डू’, साबिर, बंशीधर मिश्रा, मक्खन सिंह, सुनील यादव, बबलू, रियासत, भगवान सिंह, मनकेश्वर, सुरेश दीक्षित, लल्लन, वीरेन्द्र कुमार, विवेक पाण्डेय, नन्दलाल यादव, वाजिद अली, मयंक जोशी थे।

कासगंजसमाधान दिवस के आयोजन पर पुलिस अधीक्षक ने सुनी समस्याएं ।

सिद्धपूरा ( कासगंज )- कासगंज जनपद के सभी थानो में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया वही जिलाधिकारी कासगंज सुधा वर्मा व पुलिस अधीक्षक कासगंज अपर्णा रजत कौशिक द्वारा थाना सिढपुरा में उपस्थित रहकर लोगों की जनसमस्याएं सुनकर उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये साथ ही राजस्व सम्बंधी प्रकरणों में राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाकर जल्द से जल्द निस्तारण कराने के लिए सम्बन्धित को अवगत कराया गया । इस दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि थाना दिवस पर आने वाले प्रकरणों को लंबित न रखा जाए, लोगों की शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उसे तुरंत निस्तारित किया जाए ।
इस दौरान उपजिलाधिकारी पटियाली, क्षेत्राधिकारी पटियाली, थाना प्रभारी सिढपुरा एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे ।

रिपोर्ट – मो कामरान अहमद कासगंजएटा लोक सभा से सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य का हुआ जोरदार स्वागत।

गंजडुंडवारा/कासगंज।आगामी लोक सभा चुनाव 2024 को देखते हुए सभी पार्टी के प्रत्याशियों की सरगर्मियां तेज हो गई है जनपद भर में स्वागत एवं बैठको का दौर जारी है प्रत्याशी लगातार संपर्क कर रहे है

गंजडुंडवारा में सपा नगर अध्यक्ष तारिक मंसूरी के आवास पर बैठक का आयोजन किया गया जहां एटा लोक सभा सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य का समर्थको द्वारा जोरदार स्वागत किया गया बैठक में इंडिया गटबंधन सपा , कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शिरकत की सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने सभी इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं से कहा मेहनत में जुट जाए इंडिया गठबंधन सपा एटा लोक प्रत्याशी देवेश शाक्य को भरी मतों से जिताए उन्होंने सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य को भारी मतों से जिताने का भरोसा दिलाया वही अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एटा प्रभारी अबरार अली ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इंडिया गंठबंधक के एटा लोक सभा प्रत्याशी देवेश शाक्य को जिताने की अपील की वही एटा लोक सभा प्रत्याशी देवेश शाक्य ने कहा आप सभी लोग मुझे भारी मतों से जिताए में आप लोगो से साथ हमेशा रहूंगा उन्होंने कहा आज प्रस्तिथियां देश को बचाने की है देश जब बचेगा जब भाजपा हटेगी उन्होंने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का धन्यवाद देते हुए कहाइन्होंने इंडिया गठबंधन सही समय से किया उन्होंने कहा मुझे सभी जातियों का सहयोग मिल रहा है
इस मौके पर सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी , काग्रेस पार्टी के अबरार अली , सपा नगर अध्यक्ष तारिक मंसूरी , राशिद अली , हसन अख्तर , मुनेंद्र शाक्य , विनय कुशवा , जिला पंचायत सदस्य अभय यादव , प्रधान प्रतिनिधि आजम मंसूरी , इशरत अली अंसारी , आरिफ अली सहित सैकड़ों इंडिया गठबंधन सपा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

सहारनपुर।देवबंद में मंगलामुखियो के गुरु चेल्ले का विवाद गहराया,चेल्ले ने गुरु पर लगाए गंभीर आरोपचेल्ले ने गुरु पर लगाया धर्म परिवर्तन करने का आरोप,गुरु ने आरोपों को‌ बताया निराधार,उनकी सीमा में जबरन घुसकर बधाई मांगता है चेल्ला

सहारनपुर।
समाज में धर्मांतरण के बहुत मामले आपने सुने होंगे लेकिन किन्नर समाज में धर्म परिवर्तन कराने का मामला शाय़द ना सुना हो क्योंकि किन्नर भले ही अलग-अलग समाज से हो लेकिन उनका समाज ही किन्नर समाज होता है ऐसा ही एक मामला सहारनपुर के देवबंद से प्रकाश में आया है जहां एक चेल्ले ने अपने गुरु पर उसका बधाई क्षेत्र देने के लिए धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगा दिया जबकि गुरु ने इस धर्मांतरण के आरोप को झूठा बताया। देवबंद के गांव नन्हेडा आशा निवासी कोमल किन्नर ने बताया कि करीब 20 साल पहले वह देवबंद की गद्दी किन्नर संगीता उर्फ गुजरी के संपर्क में आकर उसके साथ रहकर बधाई मांगने का कार्य करती थी और वह उसे अपना गुरु किन्नर मानती थी उसका कहना है कि कुछ समय बाद उसकी गुरु संगीता ने अपने अधिकार क्षेत्र के कुछ गांव बधाई मांगने के लिए उसे दिए थे लेकिन करीब 20 दिन पहले उसकी गुरु ने बधाई क्षेत्र के दिए गए गांव वापस ले लिए हैं कोमल किन्नर का आरोप है कि उसकी गुरु संगीता उसके बधाई क्षेत्र के गांव वापस लौटाने के लिए उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रही है और उसे मारने पीटने की धमकी दे रही है उधर गद्दी किन्नर गुरु संगीता गुजरी का कहना है कि करीब 2007 में कोमल किन्नर उसके संपर्क में आया था और उसे उसके साथ बधाई मांगने को लेकर लिखित रुप में तल्हेडी बुजुर्ग का कुछ क्षेत्र दिया था और लिखित में लिया गया था कि जब तक कोमल किन्नर हमारे साथ रहेंगी तो उस क्षेत्र में बधाई मांगेगी ।यदि वह हमारे से अलग होगी तो हम अपना क्षेत्र वापस ले लेंगे अब कोमल किन्नर हमारे से अलग है और हमने अपना बधाई क्षेत्र वापस ले लिया है अब कोमल किन्नर हमारे से बधाई क्षेत्र लेने के लिए धर्म परिवर्तन कहने का झूठा आरोप लगाकर मेरे उपर दबाव बना रही है मारने पीटने या धमकी देने का आरोप झूठा है