Home Blog Page 428

जिलाधिकारी ने कटरा श्रावस्ती स्थित एयरपोर्ट का निरीक्षण कर लिया जायजा

संवाददाता – प्रदीप गुप्ता

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने जनपद के कटरा श्रावस्ती में स्थापित एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होने एयरपोर्ट पर प्रस्तावित अस्थायी ऑन व्हील ए0एफ0एस0 के लिए संभावित भूमि/स्थलों का मुआयना कर जानकारी प्राप्त की तथा चल रहे अन्य निर्माण कार्यो को समय अन्तर्गत पूरा किये जाने हेतु निर्देशित किया।

उन्होने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के गाइडलाइन के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं यथावत सुनिश्चित किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एयरपोर्ट पर रनवे, संत्री पोस्ट, गार्ड रूम, पंप रूम, मेट ऑफिस, लैगेज रूम आदि का निरीक्षण किया।
उल्लेखनीय है कि इस स्थापित एयरपोर्ट का 10 मार्च, 2024 को देश के माननीय प्रधानमंत्री जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा आजमगढ़ से वर्चुअल माध्यम से शुभारम्भ किया गया था। जिसके तहत आज श्रावस्ती एयरपोर्ट से जनपद लखनऊ के लिए 19 सीटर विमान से हवाई सेवा का संचालन प्रारम्भ किया गया।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी अमरेंद्र कुमार वर्मा उपजिलाधिकारी इकौना ओम प्रकाश तहसीलदार विपुल सिंह सहित एयरपोर्ट अथारिटी के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

अपराध पर कसेगी लगाम देश मे लागू हो गए 3 नए कानून

मथुरा। थाना गोविंद नगर पर आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आम जनमानस के साथ कि मीटिंग 1 जुलाई से नए तीन नए कानून लागू हो गए हैं इसके सफल क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षण लेकर नए कानून के तहत कार्यवाही करने को तैयार हैं साथ ही आम जनता को नए आपराधिक कानून जागरूक करने के लिए कार्यशालय संवाद, प्रचार प्रसार, शुरू किया गया है, पुलिस के अनुसार तीनों नवीन कानून भारतीय न्याय संहिता भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं ।
इसमें महिलाओं वह बच्चों से संबंधित अपराधों में पीड़ितों की समस्या को केंद्र में रखकर अपराधियों के लिए और कड़ी सजा आदि पर ध्यान दिया गया है कहीं पर भी घटना होने पर परिस्थिति बस कहीं पर भी एफआईआर की सुविधा और ई एफआईआर का भी प्रावधान है आज थाना गोविंद नगर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार के नेतृत्व में सभी समाजसेवी लोगो को बुलाकर नये कानून के बारे में जानकारी दी गई।
समाजसेवी लोगो ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का पट्टी डालकर स्वागत किया ।।

रिपोर्ट – ताहिर कुरेशी
जिला – मथुरा

जिलाधिकारी ने ई0वी0एम0/वी0वी0पैट वेयर हाउस का निरीक्षण कर लिया जायजा

संवाददाता :- प्रदीप गुप्ता

श्रावस्ती। भारत निर्वाचन आयोग के मंशानुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ0प्र0, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला मजिस्ट्रेट/जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने जनपद मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट में स्थित ई0वी0एम0/वी0वी0पैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान जिला मजिस्ट्रेट ने वेयर हाउस में रखे बैलेट यूनिट, कन्ट्रोल यूनिट तथा वी0वी0पैट की सतत निगरानी एवं सुरक्षा व्यावस्था को बनाये रखने तथा सीसीटीवी कवरेज के डी0वी0आर0 के सतत संचालन/रिकार्डिंग के भी निर्देश दिये है।

इस अवसर पर अपर जिला मजिस्ट्रेट अमरेन्द्र कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी अरूण कुमार, उप निदेशक कृषि कमल कटियार, जिला महामंत्री भाजपा अरूण पाण्डेय, जिलाध्यक्ष सपा सर्वजीत यादव, जिलाध्यक्ष बसपा श्रवण कुमार पासी, कांग्रेस के जिला महासचिव आदिल शाह सहित निर्वाचन कार्यालय के प्रधान सहायक सुनील श्रीवास्तव व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

श्रावस्ती जिले में ’’स्कूल चलो अभियान का जूनियर हाईस्कूल भिनगा में हुआ भव्य शुभारम्भ

जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर ’’स्कूल चलो अभियान रैली’’ को किया रवाना

संवाददाता:- प्रदीप गुप्ता

श्रावस्ती। जूनियर हाईस्कूल भिनगा में स्कूल चलो अभियान का भव्य शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर स्कूल चलो अभियान रैली को रवाना किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार ’’स्कूल चलो अभियान’’ 2024-25 का आज शुभारम्भ किया गया है। उन्होने कहा कि विगत वर्ष में भी ’’स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ इसी जनपद से प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा किया गया था। उन्होने कहा कि जिला प्रशासन का हमेशा से यह प्रयास रहा है कि जनपद में शिक्षा के स्तर को सुधार कर और ऊपर लाया जाए। इसी के तहत आपरेशन कायाकल्प के सभी पैरामीटर्स पर कार्य करके बेसिक शिक्षा से जुड़े प्रत्येक विद्यालय में पेयजल, टॉयलेट, स्मार्ट क्लास और फर्नीचर की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसके साथ ही बच्चों की यूनिफॉर्म और जूते-मोजे की भी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय को सभी बुनियादी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इसके लिए निजी संस्थाओं, स्कूल के पुराने विद्यार्थियों को अभियान चलाकर जोड़ा जाएगा। उन्होने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन विद्यलयों में साक्षरता की दर कम है, वहां के विद्यालयों में वृहद स्तर पर अभियान चलाकर जागरूक किया जाए तथा बुनियादी सुविधाओं के लिए समयबद्ध तरीके से अभियान चलाया जाए। ऑपरेशन कायाकल्प से बेसिक शिक्षा परिषद के सारे विद्यालयों को आच्छादित किया जाएगा। उन्होने निर्देश दिया कि सभी अध्यापकगण अपने-अपने क्षेत्रों में शिक्षा से वंचित चल रहे नौनिहालों को चिन्हित करें, और उनके परिजनों से मिलकर उन्हें स्कूल भेजने के लिए प्रेरित भी करें। उन्होने सभी अभिभावकों से भी अपील किया कि शिक्षा के महत्व के समझते हुए अपने बच्चों को स्कूल भेंजे, ताकि उनके भविष्य को उज्वल बनाया जा सके। उन्होने कहा कि सभी अभिभावक अपने बच्चों के रिपोर्ट कार्ड को देखकर उनकी शिक्षा पर ध्यान दें और अपना सहयोग प्रदान करें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आपरेशन कायाकल्प के तहत जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करायी जा रही है। इसके तहत विद्यालयों में शैक्षिक स्तर में सुधार लाने हेतु विद्यालयों की जरूरतों को प्राथमिकता से पूरा किया जा रहा है। इसके तहत विद्यालयों में बिजली, पानी, टायलेट, पंखे, फर्नीचर आदि की व्यवस्था की जा रही है। उन्होने कहा कि बच्चों शैक्षिक स्तर में सुधान लाने हेतु छात्र-छात्राओं का आकलन किया जा रहा है। जिससे की छात्र-छात्राओं को उनकी अभिरूचि के अनुसार उसी क्षेत्र में आगे बढ़ाया जा सके। उन्होने जनपद के सभी अध्यापकों से अपेक्षा किया है कि अपना विशेष सहयोग देकर छात्र-छात्राओं की शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने का प्रयास करें।

इस दौरान परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोली भी बनायी गई थी। जिसका जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने अवलोकन भी किया। कार्यक्रम का संचालन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि/रा0 अमरेन्द्र कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0पी0 सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमिता सिंह सहित समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी हरिहरपुररानी, विद्यालय के अध्यापक/अध्यापिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावकगण उपस्थित रहे।

पानी की टंकी गिरने से मचा हड़कंप

मथुरा बी एस ए इंजीनियर कॉलेज रोड के समीप कृष्ण विहार कॉलोनी में हुआ बढ़ा हादसा । चंद वर्षों पूर्व बनी पानी की टंकी के गिरने से कई मकान चपेट में आ गए। टँकी ओर मकानो के मलबे में दर्जन लोग दबे होने की आसंका बताई जा रही है। अभी तक मलवे में दबे हुए 3 लोगो को निकाला गया।
जिलाधिकारी ‘वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घटना स्थल पर पहुँचे।।

रिपोर्ट -ताहिर कुरेशी
जिला- मथुरा

प्रशिक्षित आपदा मित्रों ने राजा रेहुआ में आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

TNI 24/ ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बहराइच।रविवार को बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत राजा रेहुआ में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रशिक्षित आपदा मित्रों ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। मास्टर ट्रेनर रवि शंकर तिवारी ने ग्रामीणों को आकाशीय बिजली, भूकंप व आग से बचने के उपाय बताएं।रवि शंकर तिवारी ने बताया कि आकाशीय बिजली कड़कने पर पेड़ के नीचे बैठे।भूकंप आने पर घर से बाहर निकल कर सुरक्षित स्थान पर शरण ले।विकास कुमार ने बाढ़ से पूर्व की जाने वाली तैयारी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। राकेश मौर्या ने ग्रामीणों को दुर्घटना के दौरान फर्स्ट एड देने व सर्प दंश से संबंधित जानकारी ग्रामीणों को दी।उन्होंने कहा कि सर्प काटने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लें।झाड फूंक के चक्कर में ना पड़े। इसके साथ ही जरूरी एहतियात बरते हैं। इस मौके पर मास्टर ट्रेनर विनय शुक्ला, अनिल कुमार वर्मा,शिव बालक, भूपेंद्र सिंह,शोभा,राज,नवनीत,चौधरी,संतोष कुमार,पप्पू गौतम, राहुल कुमार आपदा साखी राशि दीक्षित,प्रियंका,सिंह,पायल,रुपा,प्रीती,पूनम समेत दर्जनों आपदा मित्र व ग्रामीण मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने कटान निरोधी निर्माण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण कर लिया जायजा

तटबंध कार्य को युद्ध स्तर पर कराकर तत्काल किया जाए पूरा-जिलाधिकारी

संवाददाता प्रदीप गुप्ता

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने खजुहा झुनझुनिया अन्धरपुरवा तटबन्ध के समीप ग्राम मोहम्मदपुर कला केशवापुर पहुंचकर चल रहे बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण कर जायजा लिया तथा सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से युद्धस्तर पर कार्य करवाकर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराए जाने का सम्बन्धित अभियंता को निर्देश दिया। उन्होंने कटान निरोधी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से मरम्मत कराकर तत्काल पूरा कराने का निर्देश दिया।

इस दौरान अधिशासी अभियन्ता ने अवगत कराया कि उक्त तटबन्ध के निर्माण से 85 ग्रामों, 98350 आबादी एवं 15712 हे0 कृषि योग्य भुमि लाभाविन्त होती है। तटबन्ध निर्माण से पूर्व बाढ से प्रभावित रहती थी। जनपद में राप्ती के बाये तट पर स्थित ग्राम मोहम्मदपुर कला एवं अन्धरपुरवा तटबन्ध की बाढ एवं कटान से सुरक्षा हेतु ड्रेजिग के कार्य की परियोजना का कार्य मुख्य अभियन्ता सज्जा एवं सामग्री प्रबन्ध सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग लखनऊ द्वारा कराया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रस्तावित पाथ के अनुरूप 3 मी० व्यास में 220 मी० जिओ ट्यूब लगाकर नदी की धारा की दिशा को मोड़कर लगभग 2500 मी0 लम्बाई एवं 45 मी0 चौडाई में क्यूनेट का निर्माण कर राप्ती नदी की मुख्य धारा का क्यूनेट में डायवर्ट किया गया है। ड्रेजिंग का कार्य समाप्त होने के बाद बाढ़ के समय नदी की प्रवृत्ति का गहन अध्ययन करने के पश्चात नदी की धारा दूर चले जाने के उपरान्त ग्राम मोहम्मदपुर कला में 500 मी0 का अवशेष गैप के निर्माण का कार्य कराना तकनीकी रूप से साध्य होगा। ड्रेजिग का कार्य पूर्ण हो जाने के उपरान्त नदी की धारा की दिशा / प्रवृति (Behaviour) को देखते हुए तटबन्ध का निर्माण कार्य कराया जाएगा, ताकि नदी के बायें तट पर बाढ़ के समय पानी का दबाव कम हो सके एवं बायें तट पर स्थित ग्राम मोहम्मदपुर कला व तटबन्ध को बाढ़ एवं कटान से सुरक्षा प्रदान की जा सकेगी।

इसके अलावा ग्राम केशवापुर में तटबन्ध पर 400 मीटर की लम्बाई में लांचिग एप्रन एवं स्लोप पिचिगं का कार्य कराया जा रहा है, जिसे सुरक्षित स्तर तक करा लिया गया है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमरेंद्र कुमार वर्मा उप जिलाधिकारी भिनगा पीयूष जायसवाल अधिशाषी अभियंता बाढ़ कार्य खंड अजय कुमार आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्रा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

गाजीपुरआरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का 1 जुलाई को आगमन

परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद पर लिखी किताब का करेंगे लोकार्पण।
वीर अब्दुल हमीद पार्क धामूपुर मे होगा लोकार्पण समारोह।
कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे मोहन भागवत।
हथियाराम मठ पर भी जा सकते है आरएसएस प्रमुख।

जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार बहराइच का आकस्मिक निरीक्षण कर लिया जायजा

बंदियो को सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाएं समय से मुहैया कराने का दिया निर्देश

संवाददाता प्रदीप गुप्ता

श्रावस्ती। माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने जिला कारागार बहराइच का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होने जेल में बन्द कैदियों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली तथा जेल में बंद बंदियों से मिलकर उनका कुशलक्षेम भी जाना। उन्होने जेल अधीक्षक को सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाओं को समय से बन्दियों को मुहैया कराने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने रसोई घर, स्टोर खाद्यान, महिला बैरक, पुरुष बैरक, किशोर बैरक व अस्पताल का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होने बंदियों से उनकी समस्याएं भी सुनी तथा उनकी समस्याओं के निस्तारण हेतु जेल अधीक्षक को निर्देशित भी किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने महिला बैरक में पहुंचकर महिला कैदियों के बच्चों को बिस्किट देकर उनका हाल भी जाना तथा महिला कैदियों के स्वास्थ्य एवं उनके नवजात शिशुओं/बच्चों की उचित देखभाल करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रावस्ती साबिर अली, जेल अधीक्षक राजेश यादव, जेलर अजय कुमार झा, डिप्टी जेलर क्रमशः देवकांत वर्मा, शेषनाथ यादव, अनीता सक्सेना, चिकित्साधिकारी डा प्रवीण कुमार पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Baghpat News

बागपत निवासी युवक की शामली सड़क हादसे में हुई मौत ——- बाइक पर एक दोस्त के साथ हरियाणा एक कार्यक्रम में जा रहा था मृतक अंकुश ——- बाइक अनियंत्रित होकर रोड किनारे खड़े ट्रक से टकराने पर हुआ हादसा ——- बाइक सवार अंकुश की मौके पर हुई मौत दूसरा युवक गंभीर रूप से हुआ घायल ——– जनपद शामली के कांधला थाना क्षेत्र में हाईवे 709b पर हुए हादसा ——- परिजनों का रो – रोकर हुआ बुरा हाल ——– बागपत के बिजवाडा गांव का रहने वाला है अंकुश तोमर