Headlines

मोदनवाल समाज ने गंगा देवी वाटिका में फूंकी एकता की फूंक, बुजुर्गों का सम्मान और बच्चों को मिला भविष्य का मंत्र

Spread the love

शिक्षित बच्चा, सशक्त समाजः मोदनवाल परिवार का संकल्प।

रिपोर्ट – वसीम

मिर्जापुर। श्रीमती गंगा देवी बालिका विद्यालय अहरौरा के प्रांगण में मोदनवाल परिवार द्वारा आयोजित भव्य ‘होली मिलन एवं सम्मान समारोह’ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम मे न केवल रंगों का उत्सव मनाया गया, बल्कि समाज की एकजुटता और भावी पीढ़ी के मार्गदर्शन का एक सशक्त मंच भी तैयार किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सिद्धनाथ मोदनवाल एवं अध्यक्ष दिनेश मोदनवाल ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। अध्यक्ष दिनेश मोदनवाल ने अपने संबोधन में कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की नींव हैं। इसी भावना के साथ, सभा में उपस्थित सभी बुजुर्गों को माल्यार्पण कर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। महिलाओं ने भी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सामाजिक समरसता का परिचय दिया। समारोह के मुख्य वक्ता सिद्धनाथ मास्टर ने अपने ओजस्वी संबोधन में समाज के युवाओं और बच्चों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा हमारी बिरादरी की भलाई तभी संभव है जब हम अपने बच्चों को उच्च शिक्षा और बेहतर संस्कारों से सुसज्जित करेंगे। आज के बच्चे ही कल के मोदनवाल समाज का गौरव बनेंगे।

हमें व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर समाज के अंतिम व्यक्ति की उन्नति के बारे में सोचना होगा। उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे आपसी मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनें और बिरादरी के उत्थान के लिए सामूहिक प्रयास करें ! समारोह में बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। देशभक्ति गीतों और होली के पारंपरिक भजनों पर बच्चों की प्रस्तुति सराहनीय रही। पूरा वातावरण ‘होली है’ के जयघोष और अबीर-गुलाल से सराबोर हो गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी आगंतुकों के लिए बनारसी कचौड़ी और चाट के विशेष भोज की व्यवस्था की गई थी, जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *