रिपोर्ट – संदीप वर्मा

बाराबंकी। बाराबंकी में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज प्रतिभा श्रीवास्तव एवं अन्य समस्त न्यायिक अधिकारियों द्वारा दीप जलाकर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया, जहां पर विभिन्न विभागों, बैंकों और फाइनेंशियल कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए और
आपसी समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण किया गया
विभिन्न विभागों, बैंकों और फाइनेंशियल कंपनियों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों के लंबित मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया है।
आज आयोजित इस लोक अदालत में बड़ी संख्या में लोग अपने मामलों के निस्तारण के लिए पहुंचे ।
जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सहमति से मुकदमों का निस्तारण किया जाता है
बैंक, फाइनेंशियल कंपनियों और अन्य विभागों के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाता है, जिससे लोगों को त्वरित और सुलभ न्याय मिल सके।

