रिपोर्ट – रजनीश शर्मा

हरदोई। कस्बा कछौना निवासी राजकुमार अक्सर अपनी पत्नी के साथ करता था मारपीट,, बीते 9 मार्च को राजकुमार अपनी पत्नी से कर रहा था मारपीट तो राजकुमार के छोटे भाई रामसेवक की पत्नी मंजू अपनी जेठानी को लिवा लाई अपने घर इसी बात से गुस्साया राजकुमार शुक्रवार को पहुंचा छोटे भाई के घर ग्राम टिकारी वाद विवाद में राजकुमार ने छोटे भाई की पत्नी मंजू के पीठ में मार दी गोली, जिससे हो गई मंजू की मौत मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के दिए निर्देश इसी के चलते अभियुक्त की तलाश में जुटी कछौना पुलिस की राजकुमार से हुई मुठभेड़ राजकुमार ने पुलिस पर चलाई गोली तो पुलिस की जवाबी कार्रवाई में राजकुमार पैर में गोली लगने से हुआ घायल राजकुमार के पास से एक तमंचा और कारतूस हुए बरामद घायल राजकुमार का चल रहा इलाज वही मृतका मंजू का आज होगा पोस्टमार्टम पूरे परिवार की बर्बादी पर गांव में हो रही तरह-तरह की चर्चाएं।

