आगामी उप निरीक्षक, उ0प्र0 पुलिस की लिखित परीक्षा के सम्बन्ध में गोष्टी आयोजित

Spread the love

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। जिलाधिकारी, रामपुर एवं पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा आगामी उप निरीक्षक, उ0प्र0 पुलिस की लिखित परीक्षा के सम्बन्ध में गोष्टी आयोजित की गयी आज दिनांक 12.03. 2026 को जिलाधिकारी, रामपुर एवं पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर के सभागार कक्ष में आगामी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली उपनिरीक्षक पद की लिखित परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के संबंध में गोष्ठी आयोजित की गई । गोष्ठी में परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई एवं परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं, जैसे—पीने के पानी की व्यवस्था, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की उचित व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए । इस अवसर पर जनपद के विभिन्न प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *