Headlines

सीमा पर शहीद हुए गाजीपुर के वीर सपूत हरिकेश यादव, गांव में शोक की लहर

Spread the love

रिपोर्ट – एकरार खान

गाजीपुर। जनपद के मनिहारी क्षेत्र के ग्राम सभा शाहपुर शमशेर खान के वीर सपूत शहीद हरिकेश यादव के सीमा पर शहीद होने की दुखद सूचना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। देश की रक्षा करते हुए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर सर्वोच्च बलिदान दिया, जिस पर पूरे क्षेत्र को गर्व है, वहीं परिवार और ग्रामीणों के लिए यह गहरा दुःख का क्षण है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहीद हरिकेश यादव ड्यूटी के दौरान देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए। उनके शहीद होने की खबर जैसे ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में पहुंची, लोगों में शोक और गर्व दोनों की भावना देखने को मिली। ग्रामीणों ने कहा कि हरिकेश यादव बचपन से ही साहसी और देशभक्त स्वभाव के थे तथा सेना में भर्ती होकर देश सेवा करना उनका सपना था।
बताया जा रहा है कि शहीद हरिकेश यादव का पार्थिव शरीर मंगलवार 10 मार्च 2026 की सुबह उनके पैतृक निवास ग्राम शाहपुर शमशेर खान पहुंचेगा। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
क्षेत्र के लोगों और नवयुवकों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर वीर शहीद को अंतिम विदाई दें और उनके बलिदान को नमन करें। गांव में शहीद के सम्मान में शोक का माहौल है और लोग उन्हें नम आंखों से याद कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि अमर शहीद हरिकेश यादव का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा और उनका नाम क्षेत्र के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।
अमर शहीद हरिकेश यादव अमर रहें। भारत माता की जय। 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *