Headlines

ऑपरेशन सवेरा में कोतवाली नगर पुलिस की कार्रवाई, 315 बोर तमंचा व कारतूस के साथ शातिर गिरफ्तार

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। जिले में अपराध और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 8 मार्च को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान न्याजूपुरा की ओर जाने वाले रास्ते पर एक युवक पुलिस को संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी की पहचान वैभव उर्फ शानू पुत्र तेज सिंह निवासी 786/86 रामपुरी, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर (उम्र करीब 28 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना कोतवाली नगर में मु.अ.सं. 100/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई में अस्पताल चौक इंचार्ज उपनिरीक्षक सोनू कुमार की अहम भूमिका रही। उनके साथ कांस्टेबल अंकित कुमार और कांस्टेबल विनीत कुमार ने भी चेकिंग अभियान के दौरान सतर्कता दिखाते हुए आरोपी को दबोचा। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक आयुष्मान शर्मा द्वारा की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध हथियार रखने वालों और अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि जनपद में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *