रिपोर्ट – मो0 नसीम

बाराबंकी। बाराबंकी के सुबेहा जमीन पैमाईश के दौरान पुलिस व राजस्व टीम पर हमला कर उनके साथ मारपीट करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वाले मामले में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सुबेहा पुलिस ने रविवार को उनके घरों पर दबिश दी।अभियुक्तों के घर पर न मिलने के बाद, पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा जारी उद्घोषणा आदेश के तहत उनके घरों पर नोटिस चस्पा कर मुनादी की कार्रवाई पूरी की। अतिरिक्त निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पवन गुप्ता, छोटेलाल, अजय कुमार, लल्लन प्रसाद, हेड कांस्टेबल अब्दुल अजीज, कांस्टेबल रूपेन्द्र सिंह, धीरेन्द्र सिंह, विनय यादव, महिला कांस्टेबल निशा पाल और चालक कृष्ण कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की। यह मामला मु.अ.सं. 198/2025 से संबंधित है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 121(1), 121(2), 132, 125(B), 221, 115(2), 352, 351(3), 3(5) और 7 सीएलए एक्ट के तहत आरोप हैं।
यह कार्रवाई दांदुपुर, थाना असंद्रा, निवासी 14 वांछित अभियुक्तों के खिलाफ की गई। इनमें जीत बहादुर सिंह, अभिषेक, सुनीता उर्फ राजकुमारी, राजू, शांति, विमला देवी, रामावती, भल्लर, विजय करन, राकेश, रामभजन, अनूप, बिट्टन और धुंगन शामिल हैं।
पुलिस टीम ने इन अभियुक्तों के बताए गए पतों पर दबिश दी, लेकिन वे घर पर मौजूद नहीं मिले। इसके बाद, न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर 24, हैदरगढ़ द्वारा जारी भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 84 के तहत उद्घोषणा आदेश की आदेशिका को अभियुक्तों के घरों के आसानी से दिखने वाले हिस्सों पर नियमानुसार चस्पा किया गया और मुनादी की कार्रवाई संपन्न की गई।

