धरना प्रकरण पर पुलिस–हिंदू संगठनों में टकराव के बाद समाधान, रिया किन्नर के नेतृत्व में SSP से वार्ता सफल

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ़्फ़रनगर। सपा जिला अध्यक्ष जिया चौधरी को लेकर प्रस्तावित धरने के दौरान हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई नोकझोंक ने सोमवार को राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी। मामला बढ़ता देख हिंदू संगठनों का एक प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मिलने पहुंचा और पूरे घटनाक्रम पर खुलकर बातचीत की।
इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रिया किन्नर ने किया, जो राष्ट्रीय महिला एकता संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हिंदू रक्षा दल की राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। रिया किन्नर ने वार्ता के दौरान धरना देने पहुंचे कार्यकर्ताओं के साथ हुई पुलिस की नोकझोंक, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और कानून-व्यवस्था से जुड़े तमाम मुद्दों को मजबूती से उठाया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराना हर नागरिक का अधिकार है और ऐसे मामलों में संतुलित व निष्पक्ष कार्रवाई जरूरी है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने प्रतिनिधिमंडल की बात गंभीरता से सुनी और पूरे मामले पर विस्तृत चर्चा की। करीब लंबी चली इस वार्ता में दोनों पक्षों के बीच बीच का रास्ता निकालते हुए समाधान पर सहमति बनी। रिया किन्नर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सभी बिंदुओं पर गहन मंथन के बाद आपसी सहमति से निर्णय लिया गया, जिसके चलते आज इस प्रकरण को समाप्त कर दिया गया।
वार्ता के सफल होने के बाद जिले में तनाव का माहौल काफी हद तक शांत हो गया। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन के रुख को सकारात्मक बताया, वहीं पुलिस की ओर से भी स्पष्ट किया गया कि शांति व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा, लेकिन सभी पक्षों की बात सुनी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *