ग्राम पंचायत जमीन हुसैनाबाद में प्रधान प्रतिनिधि सोनू सिंह द्वारा कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया

Spread the love

रिपोर्ट – मो0 नसीम

बाराबंकी। बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत जमीन हुसैनाबाद में प्रधान प्रतिनिधि सोनू सिंह द्वारा कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए कंबल बांटे गए।
प्रधान प्रतिनिधि सोनू सिंह ने समारोह में आए हजारों जरूरतमंद और बुजुर्ग व्यक्तियों से मुलाकात की। उन्होंने स्वयं उन्हें कंबल भेंट किए और उनका हालचाल जाना। कंबल पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी दिखी और उन्होंने सोनू सिंह को आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि सोनू सिंह ने कहा कि इस समय भीषण ठंड पड़ रही है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। उन्होंने जोर दिया कि जरूरतमंदों की सहायता करना एक पुनीत कार्य है, जिससे मन को शांति मिलती है।
सोनू सिंह ने यह भी कहा कि वह हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। वह विकास कार्यों के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी सक्रिय रूप से भाग लेते हैं।
इस मौके पर प्रधान सोनू सिंह के भाई बबलू सिंह, आनंद मिश्रा, भरत कुमार मिश्रा, राम पाल, कुंवर बहादुर सिंह, शैलेंद्र सिंह ‘पम्मी’, सुहेल अहमद, राम आंचल गुप्ता, भागवत शरण, मदन मिश्र, बाल कुमार, लल्लू यादव, सोनू मिश्रा, राम बख्श गौतम और नवदीप दुबे सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। इन सभी लोगों ने कम्बल वितरण में सहयोग प्रदान किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *