Headlines

दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत

Spread the love

रिपोर्ट – फुरकान जंग

शामली। शामली के कांधला थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित खंद्रावली चौकी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 35 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक हादसे को अंजाम दे मौके से फरार हो गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


मामला शामली जनपद के कांधला थाना क्षेत्र के गांव मीमला निवासी 35 वर्षीय प्रताप पुत्र चमन देर रात हरियाणा के सनौली सब्जी मंडी से बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह दिल्ली रोड पर खंद्रावली चौकी के निकट पहुंचा, तभी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क किनारे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार पुलिस टीम के साथ सरकारी अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार का कहना है कि तहरीर आने पर अभियोग दर्ज किया जाएगा और आरोपी चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *