रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। कड़ाके की ठंड से जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद फतेहपुर द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में अस्थाई रैन बसेरा की व्यवस्था की गई। मंगलवार को नगर पालिका परिषद फतेहपुर के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य एडवोकेट एवं अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से अस्थाई रैन बसेरा का उद्घाटन किया।
उद्घाटन अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सर्दी के मौसम में यात्रियों, बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है। अस्थाई रैन बसेरा में ठहरने वालों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे उन्हें ठंड से बचाव मिल सके। नगर पालिका द्वारा की गई इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे जनहित में एक सराहनीय कदम बताया।
इस मौके पर सभासद विनय तिवारी, आतिश पासवान, विवेक नगर, शादाब अहमद, अखिलेश कुमार, पवन द्विवेदी, राम सिंह पटेल, आशु सिंह सहित नगर पालिका परिषद फतेहपुर कार्यालय से मोहम्मद हबीब तथा केयर टेकर कमरुल, राजेंद्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
