Headlines

जनपद बाराबंकी में ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के द्वितीय चरण के तहत थाना देवा में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

Spread the love

रिपोर्ट – सन्दीप वर्मा

बाराबंकी। आज जनपद बाराबंकी के देवा स्थित मेला ग्राउंड में ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मिशन शक्ति केंद्र, थाना देवा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के समापन पर पुलिस अधीक्षक द्वारा विजेता टीम व रनर अप टीम को ट्रॉफी और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में थाना देवा प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी संगम कुमार व अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *