Headlines

सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

Spread the love

रिपोर्ट – मो० नसीम

बाराबंकी। सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ जिसमें विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं नवाचारों से संबंधित विभिन्न मॉडलों का निर्माण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनी का शुभारंभ कविता ठाकुर (तहसीलदार हैदरगढ़) ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने बच्चों द्वारा लगाए गए मॉडलों का निरीक्षण किया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में रचनात्मक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ाते हैं उन्होंने छात्रों को नई नई खोज करने और मौलिक कल्पनाओं को साकार करने के लिए प्रोत्साहित किया ।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एंड्रयू रमेश नायक ने बताया की इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं के बौद्धिक कौशल और रचनात्मक प्रवृत्ति का विकास करना है ।उन्होंने आगंतुको का आभार व्यक्त किया ।

विज्ञान प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए गए 50 से अधिक प्रोजेक्ट में विद्यार्थियों ने स्वचालित प्रणालियों, जल संरक्षण, भूकंप, वर्षा जल संचयन, आधुनिक यातायात प्रणाली, सड़क सुरक्षा, डीएनए आधारित एवं जीवन को सरल तथा सुगम बनाने में उपयोगी तकनीकों पर अनेक मॉडल का निर्माण कर उनका प्रदर्शन किया ।
छात्रों को ट्रॉफी वह प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर अखिलेश कुमार सिंह (मैनेजर आरएलबी स्कूल)
राजू भैया,विनोद पांडे (मैनेजर सेंट जोसेफ स्कूल) पंकज कुमार सिंह (प्रबंधक) राजन सिंह (प्रधान गढ़ी सतरही) सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *