नाबालिक युवती की बरामदगी को लेकर कोतवाली में प्रदर्शन

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर की शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना की दलित समाज की किशोरी की बरामदगी को लेकर युवा शिव सेना कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ कोतवाली में धरना दिया। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए और बेटी की बरामदगी ना होने तक कोतवाली में डटे रहने की बात कही। साथ ही कहा कि चाहे वो मर ही क्यों ना जाए, बेटी को लिए बगैर घर नहीं लौटेंगे।
रविवार को शिव सेना नेता मनोज सैनी के आह्वान पर शिव सेना युवा जिला अध्यक्ष शैंकी शर्मा के नेतृत्व में हदू संगठनों व शिव सेना कार्यकर्ता थाना कोतवाली पहुंचे और मिमलाना गांव में मुस्लिम युवक पर दलित किशोरी के अपहरण का आरोप लगाते हुए धरना दे दिया। धरनारत लोगों ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बबलू वर्मा से कड़ी नाराजगी व्यक्त की। प्रभारी निरीक्षक द्वारा कोई संतोष जनक जवाब न देने पर शिव सेना युवा जिला अध्यक्ष शैंकी शर्मा के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता और पीड़ित परिवार के सदस्य धरने पर बैठ गए और जोरदार नारेबाजी करने लगे।
धरने के दौरान सीओ सिटी मौके पर पहुंचे और अति शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी व किशोरी की बरामदगी का आश्वासन दिया।
हालांकि उसके बाद सीओ सिटी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त करा दिया गया और पुलिस को 48 घंटे के अंदर बरामदगी न होने पर एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेश कश्यप शिवसेना नेता, अमरीश त्यागी मंडल उपाध्यक्ष शिवसेना, अखिलेश पूरी जिलाध्यक्ष संयुक्त हिन्दू महासंघ, विवेक शर्मा, रोहित त्यागी, अनुकूल जोशी, अर्जुन गोस्वामी, कार्तिक जौहरी, हरीश राणा, सचिन, परदेशी, राहुल धीमान, शुभम बिलासपुर, अभिषेक, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *