संवाददाता डॉ प्रथम सिंह






जनपद के सभी 13 लाख 70 हजार 374 मतदाताओं के गणना प्रपत्र हुए डिजिटाइज*
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी विधानसभाओं के निर्वाचक अधिकारियों को किया सम्मानित*
जनपद की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर डीईओ ने सभी अधिकारियों और कार्मिकों को दी बधाई*
जिलाधिकारी द्वारा एसआईआर के कार्यों की गई नियमित मॉनिटरिंग*
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बैठक कर प्रतिदिन की गई एसआईआर के कार्यों की समीक्षा*
अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए निरंतर किया गया प्रोत्साहित*
दिनांक 06 दिसंबर 2025
निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स की कड़ी मॉनिटरिंग और अथक प्रयासों से जनपद में मतदाता सूची के गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण का कार्य निर्धारित समय से पहले शत प्रतिशत पूर्ण हो गया। जनपद के सभी 13 लाख 70 हजार 374 मतदाताओं के गणना प्रपत्र डिजिटाइज कर दिए गए। यह कार्य निर्धारित समय-सीमा से पहले पूरा होना जनपद प्रशासन की कार्यक्षमता और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, नोडल अधिकारी, सहायक अधिकारी और अन्य कार्मिकों ने इस कार्य में कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ अपना योगदान दिया। जिसके लिए उन्हें जिला और तहसील स्तर पर सम्मानित भी किया गया। इस कार्य को गति प्रदान करने के लिए डीईओ द्वारा निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए निरंतर प्रोत्साहित किया गया।
नौगांवा सादात में कुल 3,32,968 प्रपत्र ऑनलाइन किए गए हैं। इसी तरह हसनपुर में 3,73,402, अमरोहा में 3,15,199 और धनौरा में 3,48,805 प्रपत्र ऑनलाइन किए गए हैं। इस तरह कार्य में लगे सभी 1488 बीएलओ ने अपने शत प्रतिशत गणना प्रपत्र डिजिटाइज किए।
डीईओ ने कहा कि एसआईआर की यह उपलब्धि न केवल जिले में मतदाता सूचियों की सटीकता और पारदर्शिता को सुनिश्चित करेगी, बल्कि आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को भी सुचारू और विश्वसनीय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के क्रम में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के समस्त कार्यों को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ सम्पन्न किया गया। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य के लिए जिलाधिकारी द्वारा जनपद के दूर दराज के क्षेत्रों में निरीक्षण किए गए और बैठकें कर एसआईआर के कार्यों की बैठक कर एसआईआर के कार्यों की समीक्षा की गई जिसके फलस्वरूप जनपद ने निर्धारित समय से पहले कार्य पूर्ण किया।
