रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। फतेहपुर में कोटेदारों ने प्रमुख मांगों को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया सैकड़ों की संख्या में कोटेदार ई-पास मशीन और हाथ में कटोरा लेकर पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां कोटेदारों ने सरकार से 200 रुपए प्रति कुंतल कमीशन या फिर 20 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय देने की मांग उठाई है। इसके साथ-साथ बोरी का सही वजन देने और घटतौली पर भी रोक लगाने की मांग की गई प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मांगे नहीं मानी गईं, तो 28 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना और विधानसभा घेराव किया जाएगा कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के मद्देनज़र भारी पुलिस बल तैनात रहा कोटेदारों ने एडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा है।
