रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। फतेहपुर में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। 19 नवंबर को खेत की ओर जाते समय बुजुर्ग महिला से लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया था। मुखबिर की सूचना पर असोथर पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने आरोपी गुलाम को दबोच लिया, जिसके कब्जे से लूटे गए पायल-नथ, एक चमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ कई थानों में गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। थरियांव मोड़ के पास हुई इस वारदात की जांच पुलिस कर रही है।
