रन फॉर यूनिटी पद यात्रा में दस किलोमीटर की यात्रा हुई सम्पन्न

Spread the love

पद यात्रा में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष व विधायक हुए शामिल

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। जहानाबाद विधानसभा में भाजपा के कार्यकर्ताओं और बीजेपी के जिलाध्यक्ष तथा क्षेत्रीय विधायक की उपस्थिति में रन फॉर यूनिटी एकता पद यात्रा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ बीएनयू कालेज जहानाबाद से विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने फीता काट कर किया।दस किलोमीटर की पद यात्रा में जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं ने जलपान में केला इत्यादि फलों और खाने पीने की वस्तुएं उपलब्ध कराई। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल अमर रहे के जयघोष लगायें। तत्पश्चात कार्यक्रम का समापन अमौली में स्थित मौसमी गेस्ट हाउस में किया गया। जहां पर पहुंचे मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी, फतेहपुर जिलाअध्यक्ष मुखलाल पाल सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दीप जलाकर उन्हें नमन किया। इसके बाद वर्तमान सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के साथ हुएं भेदभाव के बारे व्याख्यान किया। जहां विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल व जवाहरलाल नेहरू के बीच देश का प्रथम प्रधानमंत्री बनने में वोट के दौरान भेदभाव किया गया था। इसके साथ उनको भारत रत्न दिए जाने को लेकर पक्षपात किया गया था। जहां देश के वर्तमान प्रधानमंत्री ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति “स्टेचू ऑफ यूनिटी” बनवा कर उन्हें बराबर का सम्मान दिया। रन फॉर यूनिटी का कार्यक्रम संपूर्ण प्रदेश में 1 नवंबर से 25 नवंबर तक चलाया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश के द्वारा किया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी,फतेहपुर जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल, जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, जिला मंत्री रेखा मिश्रा,जिला मंत्री मनोज मिश्रा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा,मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता, डॉ राम भक्त वर्मा, साहब सिंह गौतम, अरुण शुक्ला,सुतीक्षण सिंह,रोहन श्रीवास्तव, प्रांजल पाण्डेय, आशीष वर्मा,अवधेश मिश्रा, विवेक उत्तम,मोना शुक्ला, रजत सिंह, शुभम ठाकरे, अमौली चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *