Headlines

तहसील नरैनी के ग्राम पंचायत पथरा में खनन माफियाओं का जारी है आतंक

Spread the love

ग्रामीणों की नदी किनारे लगी बारी उजाड़कर छीन रहे हैं बालू माफिया रोजी रोटी

ग्राम प्रधान का आरोप- खनन अधिकारी की मिली भगत से बागे नदी के पथरा ग्राम पंचायत से निकाल रहे हैं अवैध बालू

रिपोर्ट – शुभम सिंह

बांदा। बरसात खत्म होते ही बालू माफियाओं का खेल शुरू हो गया है, माफिया बालू निकालने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाना शुरू कर दिया है। अवैध बालू खनन के लिए बालू पट्टा ठेकेदारों ने अधिकारियों से साठगाठ शुरू करके ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध खनन के नाम पर तहलका मचाना शुरू कर दिया है। खनन माफियाओं के भय से गांव के लोग बुरी तरह भयभीत है। नदी के आसपास लगे बारी जिससे तमाम लोगों का सब्जी निकालकर बेचकर पेट पल रहा है उनकी बारी उजाड़ी जा रही है जिससे लोगों में दहशत फैली हुई है। बालू खनन पट्टाधारको की शिकायत ग्रामीण वासियों ने उच्चाधिकारियों के यहां की है लेकिन खनन माफियाओं के चांदी के जूते के आगे नतमस्तक हो गए हैं। खनन माफिया ग्राम पंचायत पथरा में जमकर अवैध खनन कर रहे हैं। प्रधान सहित ग्रामीणों को धमकाकर उनकी रोजी रोटी चल रही बारी को उजाड़ने में लगे हैं। जानकारी के अनुसार खनन का पट्टा किसी और जगह है लेकिन खनन कहीं और किया जा रहा है लेकिन अधिकारी धन बल के आगे खनन माफियाओं के आगे झुके हुए हैं। बताया जाता है कि विगत दिनो ग्राम पंचायत पथरा के अंतर्गत 13ब के पट्टाधारको की अधिकारियों ने जांच की थी जिसमें कई घन बालू अवैध खनन पाया गया था लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। तहसील नरैनी के ग्राम पंचायत पथरा के प्रधान ने गांव के सहयोग में खनन माफियाओं की शिकायत आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल, जिलाधिकारी व खनन अधिकारी से की है। ग्राम प्रधान ममता देवी का कहना है कि खनन माफियाओं का पट्टा ग्राम पंचायत पथरा के अंतर्गत 13ब में है लेकिन खनन माफिया पथरा ग्राम सभा के बागे नदी से बालू उठा रहे हैं। करोड़ो रुपये का राजस्व का सरकार का नुकसान कर रहे हैं। बालू माफियाओं के साथ जिले के अधिकारी पूरी तरह से संलिप्त है और खनन माफियाओं की मदद कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अवैध खनन माफियाओं के कारण नदी किनारे लगी हुई बारी उजड़ रही हैं जिससे नुकसान हो रहा है। उनका कहना है कि मामले की जानकारी एसडीएम को नरैनी को दी गई उन्होंने कहा कि डीएम मैडम के यहां जाइए मैं कुछ नहीं कर पाउंगा। इसी तरह ग्रामीणों ने बताया कि आयुक्त और जिलाधिकारी के यहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने कहा कि खनिज अधिकारी व उनके कर्मचारी आए दिन बालू माफियाओं के यहां गाड़ियों से आते रहते हैं और खनन माफियाओं से भारी रकम लेकर चले जाते हैं। ग्राम प्रधान ममता देवी का कहना है कि ग्राम पंचायत की प्रधान हूं लेकिन अधिकारी मेरी भी नहीं सुन रहे और लगातार कई महीनों से अवैध खनन खनन माफिया करने में लगे हुए हैं।

फर्राटे भर रहे ओवरलोड ट्रक, ग्रामीणों को दे रहे है मौत का दावत

बांदा। खनन माफियाओं के 13ब खदान से लगातार ओवरलोड ट्रक तेज रफ्तार से फर्राटा भर रहे है जिसके चलते विगत दिनो इन्हीं ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी सवार पर ओवरलोड ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी थी जिससे 8 वर्षीय बालिका बुरी तरह से घायल हो गई थी इसके साथ दो लोग और घायल हुए थे। बताया जाता है कि चोरी के चक्कर में ट्रक इतनी तेज रफ्तार में था कि उस 8 वर्षीय मासूम बच्ची को स्कूटी समेत कई मीटर तक घसीटकर ले गया, जब लोगों ने आवाज लगाई और ट्रक के पीछे दौड़ लगाई तो ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग निकला। टक्कर इतनी तेज थी कि और ट्रक के घसीटने की चिंगारी से स्कूटी जलकर खाक हो गई अगर वहां पर मौके में तमाम लोग न पहुंचते तो लोगों का मानना है कि मासूम बच्ची भी जलकर खाक हो जाती। आनन फानन लोगों ने बच्ची को बचाकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। ग्रामीणों का कहना है कि बच्ची की हालत अभी तक सही नहीं हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *