शारदा सहायक नहर में नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप पुलिस ने शव को भेजा पीएम को

Spread the love

रिपोर्ट बिस्मिल्लाह खान

अयोध्या। कोतवाली रुदौली क्षेत्र के हिंदू इंटर कॉलेज के निकट शारदा सहायक नहर में एक नवजात शिशु का शव मिलने की दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और सनसनी फैला दी।शुक्रवार की सुबह शारदा सहायक नहर के किनारे पहुंचे कुछ ग्रामीणों की नजर पानी में पड़े मासूम पर पड़ी। यह दृश्य देखकर सभी दंग रह गए और इसकी सूचना तत्काल पुलिस चौकी को दी।
सूचना मिलते ही नयागंज चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नवजात शिशु को नहर से बाहर निकलवाया।
इस संबंध में चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि शिशु की उम्र लगभग दो से तीन दिन बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि जन्म के तुरंत बाद किसी ने निर्दयता से बच्चे को नहर में फेंक दिया।पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरनकर पीएम के लिए भेज दिया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम आसपास के इलाकों में संभावित सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की तलाश में जुट गई है। ताकि इस अमानवीय घटना को अंजाम देने वाले दोषियों का जल्द पता चल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *