कबीर,, मुज़फ्फरनगर


मुजफ्फरनगर। ऑपरेशन सवेरा के तहत नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 880 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 6,000 रुपये बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया के नेतृत्व में और अस्पताल चौक इंचार्ज गुलाब तिवारी की अगुवाई में पुलिस टीम ने शाहबुद्दीनपुर रोड डिब्बी टंकी के पास नए पीर वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान दोनों तस्करों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान आबाद पुत्र इकबाल निवासी कुआं वाली मस्जिद के पास, रामपुरी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर (उम्र लगभग 35 वर्ष) तथा रोहित पुत्र जगदीश निवासी बसेड़ा थाना छपार, मुजफ्फरनगर (उम्र लगभग 32 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नशे के सामान की तस्करी में सक्रिय हैं और पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रह चुके हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ मु.अ.सं. 377/25 धारा 8/20 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया, उपनिरीक्षक गुलाब तिवारी, कांस्टेबल विनीत कुमार, कांस्टेबल अंकुर मंसूरी और कांस्टेबल महावीर शामिल रहे। अस्पताल चौक इंचार्ज गुलाब तिवारी ने बताया कि कोतवाली नगर पुलिस लगातार नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई कर रही है और ऐसे तत्वों पर अब किसी भी तरह की रियायत नहीं बरती जाएगी।
