ब्यूरो : कबीर
दिल्ली। भारतीय संस्कृति, कला और ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण को लेकर राजधानी दिल्ली के किराड़ी क्षेत्र में शुक्रवार को जनजागरूकता का अनूठा नजारा देखने को मिला। जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के तत्वावधान में “हमारी धरोहर हमारी पहचान” विषय पर आयोजित भव्य जागरूकता रैली में युवाओं, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।हाथों में तिरंगा, बैनर और जागरूकता संदेश लिए प्रतिभागियों ने पूरे क्षेत्र में रैली निकालकर लोगों को भारतीय संस्कृति और धरोहरों के महत्व से अवगत कराया। “भारतीय धरोहर बचाओ”, “संस्कृति हमारी शान है” और “हमारी धरोहर हमारी पहचान” जैसे नारों से पूरा माहौल देशभक्ति और सांस्कृतिक चेतना से सराबोर नजर आया।कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान रखती है। ऐतिहासिक स्मारक, लोक परंपराएं, कला और सांस्कृतिक मूल्य देश की आत्मा हैं, जिन्हें सुरक्षित रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। वक्ताओं ने कहा कि यदि आज धरोहरों के संरक्षण को लेकर समाज जागरूक नहीं हुआ तो आने वाली पीढ़ियां अपनी सांस्कृतिक जड़ों से कट जाएंगी।रैली में मौजूद वक्ताओं ने विशेष रूप से युवाओं से भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए आगे आने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रीय धरोहरों की रक्षा के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।इस दौरान आशा वर्मा, उज़मा ख़ान, शुभम सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद
