पुलिस की सख्ती: फरार चल रहा अभियुक्त दबोचा, कोर्ट में पेश

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। अपराधियों पर शिकंजा कसने के अभियान के तहत खतौली पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में ले लिया। लंबे समय से पुलिस की निगाहों में चढ़ा यह आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में शातिर अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र के नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस ने मु0अ0स0 137/26 धारा 224/352/351(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त जमील अहमद पुत्र रहमत इलाही निवासी मोहल्ला मिठ्ठलाल, थाना खतौली को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। आखिरकार सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इस कार्रवाई को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार तोमर और कांस्टेबल सतीश कुमार की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *