एकता पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, उच्च अंकों से विद्यालय का नाम रोशन

Spread the love

रिपोर्ट – मोहम्मद नसीम

बाराबंकी। नगर पंचायत सुबेहा स्थित एकता पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्रों ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। घोषित परिणामों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त किए, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। हाईस्कूल परिणाम में साहिब बानो ने 87.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं शीबा बानो और वैशाली ने 85.66 प्रतिशत तथा कृष्णा यादव ने 81.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।


इंटरमीडिएट परिणाम में आकांक्षा ने 74.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा प्रिया जायसवाल और विपिन यादव ने 500 में से 344 अंक तथा पियूष गुप्ता ने 500 में से 366 अंक प्राप्त कर विशिष्ट स्थान हासिल किया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के संचालक सतीश कुमार तिवारी एवं शिक्षकों ने छात्रों को पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
परीक्षा में सफल छात्रों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। अभिभावकों ने भी विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। वहीं विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में इससे भी बेहतर परिणाम देने का संकल्प लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *