बगैर एन ओ सी भट्ठे का संचालन

Spread the love

स्कूली बच्चे और गांव वाले परेशान

विभागीय अधिकारीयों पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट – एकरार खान

गाजीपुर: जनपद के बिरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलेसड़ा गांव में स्थित सहारा ईंट भट्ठा बिना प्रदूषण स्वीकृति के संचालित होने का मामला सामने आया है। सुत्रो के अनुसार वर्ष 2012 के नियमों के तहत इस भट्ठे को अब तक एनओसी (NOC) नहीं मिली है, बावजूद इसके भट्ठा मालिक लगातार संचालन कर पर्यावरण नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यह ईंट भट्ठा गांव के बीचों-बीच और एक स्कूल के बिल्कुल नजदीक पिछले तीन वर्षों से चल रहा है, जिससे आसपास के लोगों और स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। भट्ठे से निकलने वाला धुआं और प्रदूषण ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
हैरानी की बात यह है कि इतने लंबे समय से अवैध रूप से संचालित हो रहे इस भट्ठे पर अब तक विभागीय अधिकारियों की नजर नहीं पड़ी, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
वहीं, स्थानीय किसान और ग्रामीण इस मामले को लेकर खासे नाराज़ हैं। ग्रामीणों का कहना है कि भट्ठे के कारण फसलों को नुकसान हो रहा है और वातावरण भी दूषित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए अवैध रूप से संचालित इस ईंट भट्ठे पर क्या कार्रवाई करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *