रुड़की चुंगी में ‘हैल्थ पैराडाइज हॉस्पिटल’ का भव्य आगाज़, हजारों की भीड़ ने देखा आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का नया केंद्र

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद के रुड़की चुंगी स्थित नव-निर्मित ‘हैल्थ पैराडाइज हॉस्पिटल’ का रविवार को ऐतिहासिक और भव्य उद्घाटन हुआ, जिसने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के नए युग की शुरुआत कर दी। उद्घाटन समारोह में उमड़ी हजारों की भीड़ ने इस बात को साफ कर दिया कि इलाके के लोग एक आधुनिक और भरोसेमंद चिकित्सा केंद्र का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने फीता काटकर अस्पताल का शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्र के कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और गरिमामयी बना दिया। अस्पताल प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों का भव्य स्वागत और सम्मान किया गया।


उद्घाटन के बाद जनसमूह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार समय की मांग थी और ‘हैल्थ पैराडाइज हॉस्पिटल’ इस दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह अस्पताल ईमानदारी, सेवा भाव और समर्पण के साथ मरीजों को उच्चस्तरीय इलाज उपलब्ध कराएगा।
अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे अतिथियों ने यहां की अत्याधुनिक मशीनों, स्वच्छ वार्डों और सुदृढ़ इमरजेंसी सेवाओं की सराहना की। प्रबंधन के अनुसार, यह अस्पताल एक सुपर स्पेशलिटी सेंटर के रूप में कार्य करेगा, जहां 19 विभिन्न विभागों के माध्यम से मरीजों को एक ही छत के नीचे विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। अब स्थानीय लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दिल्ली, मेरठ या देहरादून जैसे बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
उद्घाटन समारोह में उमड़ी भारी भीड़ ने इस अस्पताल के प्रति जनता के भरोसे और उम्मीदों को स्पष्ट कर दिया। कार्यक्रम के अंत में अस्पताल प्रबंधन ने सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि ‘हैल्थ पैराडाइज’ कम खर्च में उच्च गुणवत्ता वाली और संवेदनशील चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *