रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। सर्कुलर रोड स्थित चौधरी छोटू राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत चतुर्थ एक दिवसीय शिविर का आयोजन उत्साह और अनुशासन के साथ किया गया। शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के.पी. सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया, जिसके बाद पूरे परिसर में सेवा, जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश गूंज उठा।
अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. के.पी. सिंह ने वॉलिंटियर्स को सड़क सुरक्षा के महत्व और तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों से सतर्क रहने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जागरूक नागरिक बनना ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और युवा इसमें अहम भूमिका निभा सकते हैं।
वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार ने विद्यार्थियों को समाज सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने युवाओं से समाज के प्रति संवेदनशील रहने का आह्वान किया।
शिविर के दौरान महाविद्यालय की तीनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारियों—डॉ. हरी शंकर (प्रथम इकाई), डॉ. सयोनी दास (द्वितीय इकाई) और डॉ. सुधीर पाल (तृतीय इकाई) के नेतृत्व में वॉलिंटियर्स ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सुबह के सत्र में छात्र-छात्राओं ने श्रमदान करते हुए परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. हरी शंकर द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. संदीप कुमार, डॉ. स्वाशंख कुमार, डॉ. नवनीत प्रकाश वर्मा, डॉ. टेशू कुमार सहित अन्य शिक्षकों का सराहनीय सहयोग रहा। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया

