Homeराष्ट्रीयस्मार्ट मीटरों पर मचा हंगामा, मंत्री की चौपाल में फूटा उपभोक्ताओं का...

स्मार्ट मीटरों पर मचा हंगामा, मंत्री की चौपाल में फूटा उपभोक्ताओं का गुस्सा

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद में स्मार्ट मीटरों को लेकर उपभोक्ताओं में बढ़ते आक्रोश और लगातार सामने आ रही तकनीकी खामियों के बीच राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मोर्चा संभाल लिया है। नगर पालिका सभागार में आयोजित जन चौपाल में मंत्री ने बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में सीधे जनता से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए।
चौपाल के दौरान करीब 50 उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर से जुड़ी गंभीर शिकायतें दर्ज कराईं। लोगों का आरोप था कि मीटर लगने के बाद से बिजली आपूर्ति अनियमित हो गई है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि मीटर में डिस्प्ले और लाइट जलती रहती है, लेकिन इसके बावजूद घरों की बिजली गुल हो जाती है। वहीं, मीटर के अचानक जंप होने और तकनीकी खराबी की समस्या ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं।
जनता के तीखे तेवर देखते ही मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि स्मार्ट मीटर योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुविधा देना है, न कि उन्हें परेशानी में डालना।
मंत्री ने बिजली विभाग को निर्देशित किया कि स्मार्ट मीटर से संबंधित सभी तकनीकी पहलुओं और समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति जारी की जाए, जिससे आम उपभोक्ता जागरूक हो सकें। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी उपभोक्ता की बिजली आपूर्ति बाधित होती है, तो विभाग को तुरंत कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान सुनिश्चित करना होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments