Headlines

गैस संकट पर सपा महिला सभा का हल्ला बोल, सिलेंडर किल्लत और कालाबाज़ारी के खिलाफ कलेक्ट्रेट घेरा

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। शहर में गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती कालाबाज़ारी को लेकर बुधवार को समाजवादी महिला सभा ने जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा और उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
समाजवादी पार्टी कार्यालय से शुरू हुआ यह प्रदर्शन जिला मुख्यालय तक पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने गैस सिलेंडर की कमी और अव्यवस्था के खिलाफ आवाज़ बुलंद की। जिलाध्यक्ष पूजा अनिल अंबेडकर के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसियों पर भारी अनियमितता के चलते आम उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जबकि ब्लैक में ऊंचे दामों पर खुलेआम बिक्री जारी है।
जिलाध्यक्ष पूजा अंबेडकर ने कहा कि भाजपा सरकार की नाकाम नीतियों का खामियाजा सीधे तौर पर गृहणियों को भुगतना पड़ रहा है। घर का बजट बिगड़ चुका है और रसोई का संचालन मुश्किल हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस सप्लाई में भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के कारण हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि घंटों लाइन में लगने के बावजूद अधिकांश महिलाएं खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं।
प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने, कालाबाज़ारी पर तत्काल रोक लगाने और दोषी एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी को सौंपा गया।
प्रदर्शन में सपा नेत्री कोमल वाल्मीकि, सरीता, हिना खान, ओमवती शाकरा, बुशरा, गीता, शांति, कविता, ओमकली, संतोष, रोशनी, जनेश्वरी, विमला, आरती, ममता, सरोज और सीमा समेत बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *