रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। आयकर विभाग की टीम ने बुधवार सुबह शहर के प्रतिष्ठित बिंदल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की, जिससे उद्योग जगत में हड़कंप मच गया।
दिल्ली से पहुंची टीम ने बिंदल पेपर्स, टिहरी पेपर्स, शाकुम्भरी पेपर्स, बिंदल डुप्लेक्स समेत बिजनौर स्थित चांगीपुर शुगर मिल और गांधी कॉलोनी के आवासों पर एक साथ दबिश दी। चांगीपुर मिल में टीम ने गेट बंद कर कर्मचारियों के मोबाइल जब्त कर लिए और रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी, हालांकि पेराई कार्य जारी रहा।
इसके अलावा पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल, अंजू अग्रवाल और शिव नारायण उर्फ मुन्नू बाबू के आवास पर भी छापेमारी की गई। सभी जगहों पर भारी पुलिस बल तैनात है और आयकर विभाग दस्तावेजों व कंप्यूटर डेटा की जांच में जुटा है।
समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी है और विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया

