सपा महिला मोर्चा ने गैस सिलेंडर की कीमतों और गैस संकट को लेकर किया प्रदर्शन

Spread the love

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और वितरण व्यवस्था में अव्यवस्था के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर हाथों में तख्तियां, बैनर और खाली गैस सिलेंडर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और गैस वितरण प्रणाली पर नाराजगी व्यक्त की।
प्रदर्शन में शामिल राठ विधानसभा की सपा की पूर्व प्रत्याशी चंद्रवती वर्मा ने सरकार पर निशाना साधते हुये आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार लोगों को पहले आधार कार्ड व बैंक के बाद अब गैस सिलेंडर के लिये हर जगह कतारों में खड़ा कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल बड़े लोगों के हित में काम कर रही है, जबकि पहले मुफ्त सिलेंडर देने का वादा किया गया था, जो अब महंगा हो गया
है और लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है।
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीलम यादव ने सरकार की नीतियों पर गंभीर आरोप लगाते हुये कहा कि सरकार की नीतियां जनता पर जबरन थोपी जा रही हैं, जिससे आम लोग परेशान हैं। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर टिप्पणी करते हुए चूड़ियां दिखाईं और कहा कि जो पहले चूड़ियां भेंट करती थीं, वे अब जनता की समस्याओं पर चुप हैं।


बताते चलें कि जनपद सहित अन्य कई जिलों में इन दिनों गैस वितरण केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। विशेषकर ईद के कारण गैस की मांग बढ़ गई है, जिससे स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो गई है। लोग तपती धूप में घंटों लाइन में खड़े होकर सिलेंडर का इंतजार कर रहे हैं, जिनमें रोज़ा रखने वाले लोग भी शामिल हैं।
हालांकि गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और बेवजह भीड़ न लगाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *