Headlines

रथेडी में रोजा इफ्तार बना सौहार्द का मंच, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया ने दिया भाईचारे का संदेश

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के गांव रथेडी में आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम रविवार को आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की मिसाल बन गया। गांव के लोगों के साथ कांग्रेस पदाधिकारियों ने एक साथ बैठकर रोजा इफ्तार किया और समाज में एकता व भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया अपनी पूरी टीम के साथ गांव रथेडी पहुंचे। उन्होंने रोजेदारों से मुलाकात कर रमजान के पवित्र महीने की मुबारकबाद दी और कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम और सौहार्द मजबूत होता है।
रोजा इफ्तार में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों की मौजूदगी ने गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत तस्वीर पेश की। इस दौरान ग्रामीणों ने भी कांग्रेस नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।
सतपाल कटारिया ने कहा कि रमजान का महीना इंसानियत, सब्र और भाईचारे का संदेश देता है। सभी को मिलकर समाज में प्रेम और सद्भाव बनाए रखने की जरूरत है।
कार्यक्रम में कांग्रेस के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। रोजा इफ्तार के बाद सभी ने देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ भी मांगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *