Homeराष्ट्रीयजिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ, 212 खिलाड़ियों को ट्रैकसूट...

जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ, 212 खिलाड़ियों को ट्रैकसूट व खेलकिट वितरित

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। खेल निदेशालय लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय मुज़फ्फरनगर द्वारा चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चार दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बॉक्सिंग, वुशु और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। विजेता खिलाड़ियों को जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव सतीश सहरावत, होली एंजेल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य पर्वेंद्र दहिया तथा अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी हर्षप्रीत सहरावत ने संयुक्त रूप से पुरस्कार प्रदान किए।
प्रतियोगिता में बॉक्सिंग और वुशु खेल में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों को 20-20 प्रथम, 20-20 द्वितीय और 40-40 तृतीय स्थान दिए गए, जबकि वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग की दो-दो टीमों को प्रथम और द्वितीय स्थान से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान कुल 212 खिलाड़ियों को ट्रैकसूट और खेलकिट वितरित किए गए। साथ ही तीनों खेलों के निर्णायकों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला खेल कार्यालय के सभी अंशकालिक प्रशिक्षकों और स्टाफ ने सक्रिय सहयोग किया। प्रतियोगिता का संचालन प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव और बाल कल्याण समिति मुज़फ्फरनगर के सदस्य राजीव कुमार के निर्देशन में किया गया।
चार दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों और खेल संस्थानों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजकों का कहना है कि ऐसे आयोजन युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर प्रदान करते

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments