Homeराष्ट्रीययुवाओं की पहल पर बुढ़ाना में रक्तदान शिविर, भाजपा नेता नितिन मलिक...

युवाओं की पहल पर बुढ़ाना में रक्तदान शिविर, भाजपा नेता नितिन मलिक ने किया उद्घाटन

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। बुढ़ाना कस्बे में सामाजिक संस्था सूर्य उदय जन कल्याण समिति की ओर से श्री लच्छू राम मार्किट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक ने फीता काटकर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन मलिक ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान माना जाता है और यह मानवता की सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है, इसलिए समाज के अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य में भाग लेना चाहिए।
उन्होंने रक्तदान करने वाले युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया और उनके इस सराहनीय कार्य के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही युवा साथियों द्वारा लगाए गए इस शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में जागरूकता और सेवा भावना को बढ़ावा देते हैं।
इस अवसर पर रक्तदाता व बुढ़ाना के निर्वतमान मंडल अध्यक्ष भारत ठाकुर, मुकेश शर्मा, अंकुर सैनी, मनमोहन कश्यप, शिवांश सैनी, शंकर पाल, मोनू पाल, शुभम कश्यप सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
शिविर में क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर मानव सेवा के इस अभियान को सफल बनाने में योगदानदिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments