रिपोर्ट मोहम्मद कामरान अहमद



कासगंज जनपद के कस्बा भरगैन में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) कस्बा यूनिट की ओर से नगर अध्यक्ष राशिद ख़ान के आवास पर इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने एक साथ रोज़ा इफ्तार किया और आपसी भाईचारे व एकता का संदेश दिया।
इफ्तार कार्यक्रम के दौरान पार्टी की मजबूती और संगठन विस्तार को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में ज़िला अध्यक्ष मुहम्मद इमरान ख़ान मोनी, ज़िला सचिव रईस सलमानी, अमापुर विधानसभा के हाजी मुख्तार आलम, ज़िला सचिव मोहम्मद कलीम अंसारी, अमापुर विधानसभा महासचिव मोहम्मद अकील, अमापुर विधानसभा महासचिव यूनुस ख़ान, वार्ड नंबर 10 से जिला पंचायत उम्मीदवार फरमान, सहावर ब्लॉक अध्यक्ष जाहिद भाई, पटियाली जिला उपाध्यक्ष इसरार मंसूरी, पटियाली नगर अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ, गणेशपुर ग्राम अध्यक्ष जावेद भाई तथा नगर अध्यक्ष राशिद ख़ान सहित अन्य पदाधिकारी और AIMIM के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर देश में अमन-चैन और तरक्की की दुआ की।
