Headlines

24 घंटे में महिला समेत तीन लोगों ने फंदा लगाकर की आत्महत्यामहिला के पिता ने हत्या की जताई आशंका

Spread the love

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के तीन स्थानों पर 24 घंटे के अंदर तीन लोगों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दो मृतकों का बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया गया। जबकि महिला का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव में हरीबाबू कुटार की पत्नी शालिनी 25 वर्ष ने गृह कलह के चलते घर के अंदर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हरीबाबू ने बताया कि जब घर के लोग काम के लिए खेतों में चले गए थे। तभी पत्नी ने सूना घर पाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी करीब चार साल पहले शादी हुई थी। वही शालिनी के पिता नंदकिशोर निवासी पंधरी ने दहेज उत्पीड़न के तहत हत्या की आशंका जताई है। मृतका के नजदीकी रिश्तेदार पंधरी के प्रधान प्रतिनिधि रजत कुटार ने बताया कि दहेज को लेकर ससुरालीजन इसके पहले भी मारपीट कर चुके थे।
इसी तरह दूसरी घटना में चंद्रपुरवा बुजुर्ग गांव में अमन तिवारी उर्फ कल्लू 25 वर्ष पुत्र केशव ने घर के अंदर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताते हैं कि किसी बात को लेकर रात में विवाद हुआ था। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। मृतक के पिता केशव ने बताया कि अमन ट्रक ड्राइवरी करके परिवार का सहयोग करता था। किस कारण से आत्महत्या कर ली, उन्हें जानकारी नहीं है। फैक्ट्री एरिया चौकी इंचार्ज राजबीर सिंह ने बताया कि उन्हें कोई सूचना नहीं है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए इसका अंतिम संस्कार कर दिया है। तीसरी घटना में फैक्टरी एरिया क्षेत्र में प्रदीप कुमार 40 वर्ष ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुत्र अभय कुमार ने बताया कि रात में सभी लोग खाना खाकर सोये थे। रात में पिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। चौकी इंचार्ज राजबीर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी। आत्महत्या का कारण नहीं पता चल सका। परिजनों के अनुरोध पर शव का पंचनामा कर बिना पोस्टमार्टम के उनको सौंप दिया गया। जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक अपने पीछे पत्नी सुलोचना, पुत्र अभय कुमार, अमर कुमार व पुत्री गौरी को रोता बिलखता छोड़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *