रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा प्रायोजित जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मौदहा क्षेत्र के राजकीय हाई स्कूल रीवन में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा के चिकित्सा अधिकारी
डा. शिव दत्त ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शौच के बाद एवं भोजन से पहले साबुन से हाथ अवश्य धोएं। मोबाइल का कम प्रयोग करें तथा गर्मी में अनावश्यक बाहर न निकलें और पूरे बाजू के कपड़े पहनें।
कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता में शुभांगी प्रथम, महक द्वितीय तथा अंजलि तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में शनि प्रथम, लक्ष्मण द्वितीय एवं अभिषेक तृतीय स्थान पर रहे।
चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या के विशेषज्ञ रमाकांत ने अंधविश्वास से संबंधित प्रयोगों द्वारा छात्रों को जागरूक किया। अंधविश्वास के विरुद्ध एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। संचालन जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डा. जीके द्विवेदी ने तथा अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार प्रजापति ने की। इस कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग से डा. विमलेन्द्र प्रताप सिंह,
डा. जुनैद, किरण सिंह के अलावा शिक्षक प्रद्युम्न पाठक, रचना कुशवाहा, प्रमोद कुमार, हरिश्चन्द्र, लक्ष्मी नारायण, सरस्वती इंटर कॉलेज के बुद्ध प्रकाश, गीता देवी सहित अनेक शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

